Skip to main content

होलिका दहन के साथ शुरू हुई होली:सराफा में हुआ शहर की सबसे बड़ी होलिका का दहन, नाचे-गाए मचाया हुड़दंग

ग्वालियर में रविवार रात 11 बजकर 13 मिनट पर पूरे शहर में एक साथ होलिका दहन हुआ है। शहर में करीब 950 स्थानों पर सार्वजनिक छोटी-बड़ी होलिका का दहन हुआ है। शहर की सबसे बड़ी होलिका सराफा बाजार में जलाई गई है। यहां 25 हजार कंडों से 15 फीट ऊंची बनाई गई होलिका का दहन हुआ है। होली जलाते हुए पांच दिवसीय होली उत्सव शुरू हो गया है। होलिका दहन होते ही लोगों ने अबीर-गुलाल उड़ाते हुए होली का हुड़दंग शुरू कर दिया। हर कोई नाचते गाते हुए जश्न मना रहा था। सराफा बाजार के अलावा रात 11 बजे शुभ मुहूर्त में अचलेश्वर महादेव मंदिर, सनातन धर्म मंदिर, मोटे गणेश मंदिर, महलगांव करौली माता मंदिर सहित शहर के प्रमुख मंदिरों में होलिका दहन हुआ है। सराफा बाजार में होलिका दहन के समय मेला सा लग गया था। इन मुहूर्त में हुआ होलिका दहन ज्योतिषाचार्य पं. विजय भूषण वेदार्थी के अनुसार होलिका दहन फाल्गुन शुक्ल पक्ष 24 मार्च को सर्वार्थ सिद्धि योग, रवि योग और वृद्धि योग में किया गया है। होलिका दहन का श्रेष्ठ मुहूर्त रविवार को भद्रा उपरांत रात्रि 11:13 बजे से 12:29 बजे तक निशीथ काल में करना सर्वोत्तम माना गया था। शहर के ज्यादातर स्थानों पर इसी समय पर होलिका दहन हुआ है। होलिका दहन मध्यम मुहूर्त रविवार को शाम 6:33 बजे से रात 7:53 बजे तक रहा था। यह समय भद्रा पुच्छ काल का समय होने से होलिका दहन करना भी शास्त्र सम्मत होगा। अचलेश्वर मंदिर न्यास ने जलाई 3 हजार कंडों से बनी होली अचलेश्वर न्यास के वीरेंद्र शर्मा ने बताया कि होलिका दहन के लिए 3 हजार कंडों की होली का दहन रविवार को रात 11:15 बजे किया गया है। सनातन धर्म मंडल के प्रधानमंत्री महेश नीखरा, मुख्य पुजारी पं. रमाकांत शास्त्री ने बताया कि होलिका दहन रात 11 बजे किया गया है। महलगांव करौली माता मंदिर के महंत महामंडलेश्वर कपिल मुनि महाराज ने बताया कि रविवार रात 11 बजे के बाद शुभ मुहूर्त में होलिका दहन किया गया है। 25 मार्च को फाग गायन तथा लोकगीत का कार्यक्रम होगा। सराफा बाजार होली समिति के गोपाल अग्रवाल ने बताया कि होलिका दहन के बाद बाजार में उत्सव का माहौल है। लोग खुशी व जोश में घूम रहे हैं। इस बार 25 हजार कंडों से होली तैयार की गई थी जो शहर की सबसे बड़ी होती थी। सराफा बाजार में होलिका दहन करीब सन 1960 से किया जा रहा है। नया बाजार, सिटी सेंटर, मुरार, हजीरा, दीनदयाल नगर सहित शहर में जगह- जगह होलिका दहन हुआ है। ऐसे करें होली दहन से पहले पूजन ज्योतिर्विद पं. नितिन तिवारी ने बताया कि होलिका दहन के लिए इक्ट्ठा की गई लकड़ी को कच्चा सूत से तीन या सात बार लपेटें। इसके बाद उसपर गंगाजल या शुद्ध पानी, फूल और कुमकुम छिड़कर कर पूजा करें। पूजा के लिए माला, रोली, अक्षत, बताशे- गुड़, साबुत हल्दी, गुलाल, नारियल सब का त प्रयोग करें।' असृक्पाभयसंत्रस्तैः कृता त्वं होलि स बालिशैः। अतस्त्वां पूजायिष्यामि भूते भूतिप्रदा भव।।' का उच्चारण करते हुए होलिका की सात परिक्रमा करें। पूजा करते समय होलिका वि के पास पूर्व या उत्तर दिशा की ओर मुख करके बैठना चाहिए। नव विवाहिता नहीं देखती ससुराल की पहली होली होलिका अष्टक में दुल्हन की विदाई और नए घर में प्रवेश को शुभ नहीं मानते हैं। ज्योतिषाचार्य डॉ. हुकुम चंद जैन ने बताया कि होलिका अष्टक को 8 दिनों तक नई दुल्हन की विदाई तक नहीं की जाती है। अष्टक से पूर्व जिन युवतियों के विवाह के लिए यह होली पहली होगी उन्हें ससुराल में होली मनाने की बजाय अपने मायके में होली का पर्व मनाना चाहिए। ऐसी लोक मान्यता है कि नव विवाहिता को प्रथम बार ससुराल में जलती होली नहीं देखनी चाहिए।

from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/0Lar4JX
via IFTTT

Comments

Popular posts from this blog

इंदौर में नाबालिग का अपहरण, अप्राकृतिक कृत्य किया:बाणगंगा इलाके का मामला, तीन आरोपियों पर एफआईआर दर्ज

इंदौर के बाणगंगा इलाके में एक नाबालिग छात्र के साथ अप्राकृतिक कृत्य का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने उसके तीन दोस्तों के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक 10वीं के छात्र ने शिकायत में बताया कि गुरुवार रात वह घर के बाहर टहल रहा था। इसी दौरान उसके दोस्त गणेश, दिव्यांश और तुषार वहां पहुंचे और उसे घूमने चलने के बहाने रेलवे पटरी के पास ले गए। वहां तीनों ने उसके साथ मारपीट की और कहा कि “तू कॉलोनी में ज्यादा दादा बनता है।” आरोप है कि इसके बाद गणेश ने कपड़े उतारकर गलत हरकत करने का दबाव बनाया। विरोध करने पर आरोपियों ने उसे ट्रेन के नीचे फेंकने की धमकी दी। पीड़ित के मुताबिक तीनों आरोपियों ने उसके साथ अप्राकृतिक कृत्य किया। मौका मिलने पर वह वहां से भाग निकला। रास्ते में उसने एक दोस्त को पूरी घटना बताई, लेकिन डर के कारण थाने नहीं गया। घर पहुंचने के बाद उसकी मां ने शरीर पर चोट के निशान देखे और पूछताछ की। तब छात्र ने पूरी घटना बताई। इसके बाद परिवार उसे लेकर थाने पहुंचा, जहां तीनों आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई। पुलिस मामले की जांच क...

इंदौर में अंडरग्राउंड मेट्रो को लेकर कलेक्टर के समक्ष सुनवाई:सामाजिक कार्यकर्ता बोले- भूजल, हेरिटेज और व्यापार पर असर होगा; अलाइनमेंट बदलाव पर भी आपत्ति

शहर में अंडरग्राउंड मेट्रो प्रोजेक्ट को लेकर सामाजिक कार्यकर्ता किशोर कोडवानी ने मंगलवार को कलेक्टर शिवम वर्मा के समक्ष गंभीर आपत्तियां दर्ज कराई हैं। हाई कोर्ट के निर्देश के बाद कोडवानी को अपना पक्ष रखने का अवसर दिया गया, जिसके तहत मेट्रो अधिकारियों के साथ कलेक्टर के समक्ष सुनवाई हुई। कोडवानी ने कहा कि मेट्रो प्रोजेक्ट के तहत किए जा रहे कामों से भूजल स्तर पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है और इससे संपूर्ण जल प्रणाली प्रभावित होने की आशंका है। उन्होंने आरोप लगाया कि पर्यावरण प्रभाव आकलन की आवश्यक रिपोर्ट लिए बिना ही काम को आगे बढ़ाया जा रहा है। अनुमतियों को लेकर उठाए सवाल उन्होंने मेट्रो अधिकारियों पर आवश्यक अनुमतियां नहीं लेने का आरोप लगाते हुए कहा कि केवल ओपिनियन लेना पर्याप्त नहीं है। विशेष रूप से हेरिटेज क्षेत्र से संबंधित नियमों का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि 300 मीटर की परिधि में निर्माण कार्य पर प्रतिबंध है, जिसका पालन स्पष्ट रूप से नहीं किया जा रहा। अलाइनमेंट में बदलाव पर भी आपत्ति कोडवानी ने मेट्रो रूट के बार-बार बदलने को लेकर भी सवाल उठाए। उनका कहना था कि प्र...

एक ही ऑपरेशन में दो कैंसर का इलाज:एम्स में व्हिपल प्रक्रिया और किडनी सर्जरी साथ कर डॉक्टरों ने रचा मेडिकल इतिहास

राजधानी के एम्स भोपाल ने जटिल कैंसर उपचार के क्षेत्र में एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की है। यहां 52 वर्षीय मरीज के शरीर में एक साथ पनपे दो अलग-अलग प्राथमिक कैंसर का एक ही ऑपरेशन में सफल इलाज कर डॉक्टरों ने नई मिसाल कायम की है। यह मामला चिकित्सा विज्ञान में बेहद दुर्लभ माना जाता है। मरीज को पित्त नली का कैंसर (कोलेंजियोकार्सिनोमा) और किडनी कैंसर (रीनल सेल कार्सिनोमा) दोनों एक साथ थे। डॉक्टरों की बहुविषयक टीम ने चुनौती स्वीकार करते हुए एक ही सर्जरी में दोनों कैंसर को पूरी तरह निकाल दिया। वर्तमान में मरीज तेजी से स्वस्थ हो रहा है। दो विभागों की संयुक्त टीम ने संभाली कमान यूरोलॉजी और सर्जिकल गैस्ट्रोएंटरोलॉजी विभागों के विशेषज्ञों ने मिलकर उपचार की रणनीति बनाई। ऑपरेशन के दौरान गैस्ट्रोएंटरोलॉजी टीम ने व्हिपल प्रक्रिया को सफलतापूर्वक अंजाम दिया, जबकि यूरोलॉजी टीम ने दाहिनी किडनी को पूरी तरह निकालते हुए राइट रेडिकल नेफ्रेक्टॉमी की। डॉक्टरों के अनुसार, एक ही मरीज में दो अलग-अलग प्राथमिक कैंसर का मिलना बेहद दुर्लभ होता है। ऐसे मामलों में आमतौर पर अलग-अलग समय पर सर्जरी करनी पड़ती...