Skip to main content

क्राइम ब्रांच, FST-16 ने पकड़े 25 लाख रुपए:मुरार के दो व्यापारी कार में छुपाकर ले जा रहे थे रुपए, AG पुल से पकड़े

ग्वालियर में गुरुवार की शाम क्राइम ब्रांच व FST-16 ने ज्वाइंट चेकिंग चलाकर AG ऑफिस पुल से एक कार में रखे 25 लाख रुपए पकड़े हैं। एक सूटकेस में 24.90 लाख रुपए रखे थे, जबकि 10 हजार रुपए कार सवार की जेब में थे। कार में रुपयों के साथ मुरार के दो व्यापारी मिले हैं, जो अपना इम्पोर्ट-एक्सपोर्ट का बिजनिस बता रहे हैं। यह रुपए यूरोप से आना बता रहे हैं। पुलिस ने उनके जवाब से संतोषजनक जवाब न मिलने और कोई सबूत नहीं दे पाने के चलते कैश को निगरानी में ले लिया है। साथ ही निर्वाचन आयोग, इनकम टैक्स अधिकारियों का सूचना दे दी है। अब पुलिस मामले की पड़ताल भी कर रही है। लोकसभा चुनाव के लिए आचार संहिता लगाू है। ऐसे में कैश साथ रखने की अधिकतम सीमा सिर्फ 50 हजार रुपए है। इसके ज्यादा रुपए मिलने पर चुनाव में चेकिंग के बनाई गई टीमें जब्त कर चुनाव आयोग को सूचना भेजती हैं। गुरुवार को एसपी धर्मवीर सिंह के निर्देश पर क्राइम ब्रांच व FST-16 ने शहर के अंदर संयुक्त रूप से चेकिंग की थी। जिसमें AG ऑफिस पुल के पास एक इंडिया कार को पुलिस ने रोका और चेकिंग की ताे उसमें एक सूटकेस मंे नोट ही नोट रखे मिले हैं। क्राइम ब्रांच एवं एफएसटी-16 की संयुक्त टीम द्वारा वाहन चेकिंग के दौरान इंडिका कार में बैठे व्यक्ति हरी कृष्ण सिंघल पुत्र बाल कृष्ण सिंघल निवासी गंगा माई संतर मुरार एवं मुरारी लाल गुप्ता पुत्र भरोसी लाल गुप्ता निवासी रामकला नगर मुरार के कब्जे से 25 लाख रुपए जप्त किए हैं। यूरोप से आना बताया कैश जब पुलिस ने दोनों हरीकृष्ण सिंघल, मुरारी लाल गुप्ता से पूछताछ की तो दोनों ने अपना इम्पोर्ट एक्सपोर्ट का बिजनिस बताा है। उनका कहना है कि यह कैश यूरोप से आया है। वहां उनका बिजनिस है। यह रकम अभी वह बैंक से निकालकर ला रहे हैं। जब उनसे पूछा कि कोई स्टेटमेंट तो होगा। चैक से निकाला या काउंटर से कैश निकाला। पर दोनों व्यापारी कोई संतोष जनक जवाब नहीं दे सके। जब उनसे पूछा गया कि वह यह कैश लेकर कहां जा रहे थे तो उनका कहना था कि वह दाल बाजार में उनका ऑफिस है वहां जा रहे थे। पर इस जवाब से भी पुलिस अधिकारी संतुष्ट नजर नहीं आए हैं। इनकम टैक्स, निर्वाचन अधिकारी को दी सूचना पुलिस ने चेकिंग में मिले 25 लाख रुपयों को निगरानी में लेकर इसकी सूचना निर्वाचन अधिकारी व साथ ही इनकम टैक्स डिपार्टमेंट को भी मामले की सूचना दे दी है। अब व्यापारियों को कोर्ट में कैश से संबंधित पूरे सबूत दिखाने के बाद ही पैसा वापस मिल सकेगा।

from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/A0eWTGl
via IFTTT

Comments

Popular posts from this blog

इंदौर में नाबालिग का अपहरण, अप्राकृतिक कृत्य किया:बाणगंगा इलाके का मामला, तीन आरोपियों पर एफआईआर दर्ज

इंदौर के बाणगंगा इलाके में एक नाबालिग छात्र के साथ अप्राकृतिक कृत्य का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने उसके तीन दोस्तों के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक 10वीं के छात्र ने शिकायत में बताया कि गुरुवार रात वह घर के बाहर टहल रहा था। इसी दौरान उसके दोस्त गणेश, दिव्यांश और तुषार वहां पहुंचे और उसे घूमने चलने के बहाने रेलवे पटरी के पास ले गए। वहां तीनों ने उसके साथ मारपीट की और कहा कि “तू कॉलोनी में ज्यादा दादा बनता है।” आरोप है कि इसके बाद गणेश ने कपड़े उतारकर गलत हरकत करने का दबाव बनाया। विरोध करने पर आरोपियों ने उसे ट्रेन के नीचे फेंकने की धमकी दी। पीड़ित के मुताबिक तीनों आरोपियों ने उसके साथ अप्राकृतिक कृत्य किया। मौका मिलने पर वह वहां से भाग निकला। रास्ते में उसने एक दोस्त को पूरी घटना बताई, लेकिन डर के कारण थाने नहीं गया। घर पहुंचने के बाद उसकी मां ने शरीर पर चोट के निशान देखे और पूछताछ की। तब छात्र ने पूरी घटना बताई। इसके बाद परिवार उसे लेकर थाने पहुंचा, जहां तीनों आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई। पुलिस मामले की जांच क...

इंदौर में अंडरग्राउंड मेट्रो को लेकर कलेक्टर के समक्ष सुनवाई:सामाजिक कार्यकर्ता बोले- भूजल, हेरिटेज और व्यापार पर असर होगा; अलाइनमेंट बदलाव पर भी आपत्ति

शहर में अंडरग्राउंड मेट्रो प्रोजेक्ट को लेकर सामाजिक कार्यकर्ता किशोर कोडवानी ने मंगलवार को कलेक्टर शिवम वर्मा के समक्ष गंभीर आपत्तियां दर्ज कराई हैं। हाई कोर्ट के निर्देश के बाद कोडवानी को अपना पक्ष रखने का अवसर दिया गया, जिसके तहत मेट्रो अधिकारियों के साथ कलेक्टर के समक्ष सुनवाई हुई। कोडवानी ने कहा कि मेट्रो प्रोजेक्ट के तहत किए जा रहे कामों से भूजल स्तर पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है और इससे संपूर्ण जल प्रणाली प्रभावित होने की आशंका है। उन्होंने आरोप लगाया कि पर्यावरण प्रभाव आकलन की आवश्यक रिपोर्ट लिए बिना ही काम को आगे बढ़ाया जा रहा है। अनुमतियों को लेकर उठाए सवाल उन्होंने मेट्रो अधिकारियों पर आवश्यक अनुमतियां नहीं लेने का आरोप लगाते हुए कहा कि केवल ओपिनियन लेना पर्याप्त नहीं है। विशेष रूप से हेरिटेज क्षेत्र से संबंधित नियमों का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि 300 मीटर की परिधि में निर्माण कार्य पर प्रतिबंध है, जिसका पालन स्पष्ट रूप से नहीं किया जा रहा। अलाइनमेंट में बदलाव पर भी आपत्ति कोडवानी ने मेट्रो रूट के बार-बार बदलने को लेकर भी सवाल उठाए। उनका कहना था कि प्र...

एक ही ऑपरेशन में दो कैंसर का इलाज:एम्स में व्हिपल प्रक्रिया और किडनी सर्जरी साथ कर डॉक्टरों ने रचा मेडिकल इतिहास

राजधानी के एम्स भोपाल ने जटिल कैंसर उपचार के क्षेत्र में एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की है। यहां 52 वर्षीय मरीज के शरीर में एक साथ पनपे दो अलग-अलग प्राथमिक कैंसर का एक ही ऑपरेशन में सफल इलाज कर डॉक्टरों ने नई मिसाल कायम की है। यह मामला चिकित्सा विज्ञान में बेहद दुर्लभ माना जाता है। मरीज को पित्त नली का कैंसर (कोलेंजियोकार्सिनोमा) और किडनी कैंसर (रीनल सेल कार्सिनोमा) दोनों एक साथ थे। डॉक्टरों की बहुविषयक टीम ने चुनौती स्वीकार करते हुए एक ही सर्जरी में दोनों कैंसर को पूरी तरह निकाल दिया। वर्तमान में मरीज तेजी से स्वस्थ हो रहा है। दो विभागों की संयुक्त टीम ने संभाली कमान यूरोलॉजी और सर्जिकल गैस्ट्रोएंटरोलॉजी विभागों के विशेषज्ञों ने मिलकर उपचार की रणनीति बनाई। ऑपरेशन के दौरान गैस्ट्रोएंटरोलॉजी टीम ने व्हिपल प्रक्रिया को सफलतापूर्वक अंजाम दिया, जबकि यूरोलॉजी टीम ने दाहिनी किडनी को पूरी तरह निकालते हुए राइट रेडिकल नेफ्रेक्टॉमी की। डॉक्टरों के अनुसार, एक ही मरीज में दो अलग-अलग प्राथमिक कैंसर का मिलना बेहद दुर्लभ होता है। ऐसे मामलों में आमतौर पर अलग-अलग समय पर सर्जरी करनी पड़ती...