रतलाम में सोशल मीडिया पर विशेष वर्ग को लेकर आपत्तिजनक पोस्ट करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने एक नाबालिग के खिलाफ केस दर्ज किया है। थाना औद्योगिक पुलिस के अनुसार फरियादी सैलाना यार्ड मस्जिद के पास रहने वाले मोहम्मद इशान पिता मोहम्मद शाकीर ने एक युवक पर धार्मिक भावनाओं को भड़काने की शिकायत की। युवक ने कोचिंग के एक वाट्सएप ग्रुप पर कुछ फोटो सेंड किए थे। पुलिस ने जांच के बाद एक नाबालिग के खिलाफ धार्मिक भावनाओं को भड़काने का केस दर्ज किया।
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/MyrjGIO
via IFTTT
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/MyrjGIO
via IFTTT
Comments
Post a Comment