Skip to main content

MP में 14 आईएएस अफसरों के तबादले:ग्वालियर, रीवा, नर्मदापुरम में नए संभागायुक्त की पोस्टिंग; सुदाम खाड़े को आयुक्त जनसंपर्क बनाया

मध्यप्रदेश शासन ने 14 आईएएस अफसरों के तबादले किए हैं। गुरुवार देर रात इसके आदेश जारी किए गए हैं। इसमें अपर मुख्य सचिव, सचिव और अपर सचिव स्तर के अफसर इधर से उधर किए गए हैं। एक दशक से पावरफुल विभागों में पदस्थ रहे अपर मुख्य सचिव जेएन कंसोटिया को लूप लाइन में भेजा गया है। उन्हें प्रशासन अकादमी का महानिदेशक बनाया गया है। वहीं प्रशासन अकादमी के महानिदेशक विनोद कुमार को संचालक आदिम जाति अनुसंधान एवं विकास संस्थान बनाया गया है। इस आदेश के बाद अब मो. सुलेमान ही ऐसे अफसर हैं जो सीएम के अपर मुख्य सचिव डॉ. राजेश राजौरा के सीनियर हैं। सुलेमान चार साल से ज्यादा समय से हेल्थ डिपार्टमेंट के अपर मुख्य सचिव हैं और उन्हें भी जल्द मंत्रालय से बाहर किया जा सकता है। इस तरह की प्रशासनिक जमावट से नए मुख्य सचिव के रूप में डॉ. राजेश राजौरा की पदस्थापना के संकेत पुख्ता होने लगे हैं। डॉ. सुदाम खाड़े को आयुक्त जनसंपर्क की जिम्मेदारी वहीं तीन महीने पहले ग्वालियर के संभाग आयुक्त बनाए गए डॉ. सुदाम खाड़े को वापस भोपाल बुलाकर उन्हें आयुक्त जनसंपर्क की जिम्मेदारी सौंपी गई है। रश्मि अरुण शमी की भी चार साल बाद पोस्टिंग बदली राज्य शासन ने चार साल से स्कूल शिक्षा विभाग की प्रमुख सचिव के रूप में पदस्थ रश्मि अरुण शमी को भी हटा दिया है। उन्हें प्रमुख सचिव खाद्य नागरिक आपूर्ति और आनंद विभाग पदस्थ किया गया है। ग्वालियर, रीवा और नर्मदापुरम में नए संभागायुक्त की पोस्टिंग ग्वालियर, रीवा और नर्मदापुरम संभाग में नए संभाग आयुक्त की पोस्टिंग की गई है। ग्वालियर संभाग आयुक्त सुदाम खाड़े आयुक्त जनसंपर्क बनाए गए हैं। वहीं रीवा संभाग के आयुक्त की जिम्मेदारी शहडोल संभाग आयुक्त बाबू सिंह जामोद को सौंपी गई है। रीवा के वर्तमान संभाग आयुक्त गोपालचंद डाड के 30 जून को रिटायर होने के बाद यह पद खाली होगा। इसके साथ ही कृष्ण गोपाल तिवारी को आयुक्त नर्मदापुरम संभाग और मनोज खत्री को आयुक्त ग्वालियर संभाग पदस्थ किया गया है। स्वतंत्र सिंह को फिर लूप लाइन में भेजा अपर सचिव स्तर के अधिकारी स्वतंत्र कुमार सिंह को फिर लूप लाइन में भेज दिया गया है। लोकसभा चुनाव की आचार संहिता लागू होने के पहले सिंह को आयुक्त श्रम और वाणिज्यिक कर विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई थी, लेकिन गुरुवार रात जारी आदेश में उन्हें भोपाल गैस त्रासदी राहत और पुनर्वास विभाग में पदस्थ कर दिया गया है। यहां देखें किस अधिकारी का कहां तबादला किया

from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/o2Itg7V
via IFTTT

Comments

Popular posts from this blog

इंदौर में नाबालिग का अपहरण, अप्राकृतिक कृत्य किया:बाणगंगा इलाके का मामला, तीन आरोपियों पर एफआईआर दर्ज

इंदौर के बाणगंगा इलाके में एक नाबालिग छात्र के साथ अप्राकृतिक कृत्य का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने उसके तीन दोस्तों के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक 10वीं के छात्र ने शिकायत में बताया कि गुरुवार रात वह घर के बाहर टहल रहा था। इसी दौरान उसके दोस्त गणेश, दिव्यांश और तुषार वहां पहुंचे और उसे घूमने चलने के बहाने रेलवे पटरी के पास ले गए। वहां तीनों ने उसके साथ मारपीट की और कहा कि “तू कॉलोनी में ज्यादा दादा बनता है।” आरोप है कि इसके बाद गणेश ने कपड़े उतारकर गलत हरकत करने का दबाव बनाया। विरोध करने पर आरोपियों ने उसे ट्रेन के नीचे फेंकने की धमकी दी। पीड़ित के मुताबिक तीनों आरोपियों ने उसके साथ अप्राकृतिक कृत्य किया। मौका मिलने पर वह वहां से भाग निकला। रास्ते में उसने एक दोस्त को पूरी घटना बताई, लेकिन डर के कारण थाने नहीं गया। घर पहुंचने के बाद उसकी मां ने शरीर पर चोट के निशान देखे और पूछताछ की। तब छात्र ने पूरी घटना बताई। इसके बाद परिवार उसे लेकर थाने पहुंचा, जहां तीनों आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई। पुलिस मामले की जांच क...

इंदौर में अंडरग्राउंड मेट्रो को लेकर कलेक्टर के समक्ष सुनवाई:सामाजिक कार्यकर्ता बोले- भूजल, हेरिटेज और व्यापार पर असर होगा; अलाइनमेंट बदलाव पर भी आपत्ति

शहर में अंडरग्राउंड मेट्रो प्रोजेक्ट को लेकर सामाजिक कार्यकर्ता किशोर कोडवानी ने मंगलवार को कलेक्टर शिवम वर्मा के समक्ष गंभीर आपत्तियां दर्ज कराई हैं। हाई कोर्ट के निर्देश के बाद कोडवानी को अपना पक्ष रखने का अवसर दिया गया, जिसके तहत मेट्रो अधिकारियों के साथ कलेक्टर के समक्ष सुनवाई हुई। कोडवानी ने कहा कि मेट्रो प्रोजेक्ट के तहत किए जा रहे कामों से भूजल स्तर पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है और इससे संपूर्ण जल प्रणाली प्रभावित होने की आशंका है। उन्होंने आरोप लगाया कि पर्यावरण प्रभाव आकलन की आवश्यक रिपोर्ट लिए बिना ही काम को आगे बढ़ाया जा रहा है। अनुमतियों को लेकर उठाए सवाल उन्होंने मेट्रो अधिकारियों पर आवश्यक अनुमतियां नहीं लेने का आरोप लगाते हुए कहा कि केवल ओपिनियन लेना पर्याप्त नहीं है। विशेष रूप से हेरिटेज क्षेत्र से संबंधित नियमों का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि 300 मीटर की परिधि में निर्माण कार्य पर प्रतिबंध है, जिसका पालन स्पष्ट रूप से नहीं किया जा रहा। अलाइनमेंट में बदलाव पर भी आपत्ति कोडवानी ने मेट्रो रूट के बार-बार बदलने को लेकर भी सवाल उठाए। उनका कहना था कि प्र...

एक ही ऑपरेशन में दो कैंसर का इलाज:एम्स में व्हिपल प्रक्रिया और किडनी सर्जरी साथ कर डॉक्टरों ने रचा मेडिकल इतिहास

राजधानी के एम्स भोपाल ने जटिल कैंसर उपचार के क्षेत्र में एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की है। यहां 52 वर्षीय मरीज के शरीर में एक साथ पनपे दो अलग-अलग प्राथमिक कैंसर का एक ही ऑपरेशन में सफल इलाज कर डॉक्टरों ने नई मिसाल कायम की है। यह मामला चिकित्सा विज्ञान में बेहद दुर्लभ माना जाता है। मरीज को पित्त नली का कैंसर (कोलेंजियोकार्सिनोमा) और किडनी कैंसर (रीनल सेल कार्सिनोमा) दोनों एक साथ थे। डॉक्टरों की बहुविषयक टीम ने चुनौती स्वीकार करते हुए एक ही सर्जरी में दोनों कैंसर को पूरी तरह निकाल दिया। वर्तमान में मरीज तेजी से स्वस्थ हो रहा है। दो विभागों की संयुक्त टीम ने संभाली कमान यूरोलॉजी और सर्जिकल गैस्ट्रोएंटरोलॉजी विभागों के विशेषज्ञों ने मिलकर उपचार की रणनीति बनाई। ऑपरेशन के दौरान गैस्ट्रोएंटरोलॉजी टीम ने व्हिपल प्रक्रिया को सफलतापूर्वक अंजाम दिया, जबकि यूरोलॉजी टीम ने दाहिनी किडनी को पूरी तरह निकालते हुए राइट रेडिकल नेफ्रेक्टॉमी की। डॉक्टरों के अनुसार, एक ही मरीज में दो अलग-अलग प्राथमिक कैंसर का मिलना बेहद दुर्लभ होता है। ऐसे मामलों में आमतौर पर अलग-अलग समय पर सर्जरी करनी पड़ती...