Skip to main content

तुलसी साहित्य अकादमी भोपाल द्वारा काव्य गोष्ठी का आयोजन:35 रचनाकारों ने किया अपनी उत्कृष्ट रचनाओं का पाठ

तुलसी साहित्य अकादमी भोपाल ने 'बदरिया बरसो वीरन के देश' पर केंद्रित पावस काव्य गोष्ठी का आयोजन किया। सृजन श्रृंखला 40 में आयोजित इस काव्य गोष्ठी की अध्यक्षता साहित्यकार एवं सेवानिवृत्ति संयुक्त संचालक स्कूल शिक्षा राजेश तिवारी ने की। गोष्ठी में 35 रचनाकारों ने अपनी उत्कृष्ट रचनाओं का पाठ किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. विमल शर्मा कुलपति रहे। विशिष्ट अतिथि वरिष्ठ साहित्यकार समीक्षक व्यंग्यकार गोपाल सोनी, सारस्वत तिथि सेवानिवृत कर्नल डॉ. गिरजेश सक्सेना रहे। मंचस्थ अतिथियों द्वारा माता सरस्वती की पूजन के बाद दुर्गा रानी श्रीवास्तव ने सरस्वती का पाठ किया। सर्वप्रथम कमलेश नूर ने गजल 'पेड़ जब कोई लगा सकते नहीं हो तुम यहां। पेड़ मत काटो कोई भी कम से कम इतना करो' प्रस्तुत की। प्रदीप मणि तिवारी ध्रुव ने "पावस का आगमन स्वागत करेंगे हम " का पाठ किया। कार्यक्रम संचालक डॉ. अशोक तिवारी ने 'मौसम ने जब ली अंगड़ाई नभ में बदली छाई' गीत प्रस्तुत किया। डॉ. शिवकुमार दीवान सचिव तुलसी साहित्य अकादमी ने पावस के दोहे 'चार माह के ताप से झुलस उठा संसार। मन ही मन सब सोचते शीतल चली चले बयार' पढ़े। लक्ष्मीकांत जावड़े ने "सुनो बदमाश बादल" रचना का पाठ किया। सुषमा श्रीवास्तव ने "बदरा बरसों हमारे देश, तुमको टेर रही धरती प्यासी" का पाठ किया। सरोज लता सोनी ने "बदरिया बरसों हमारे देश" रचना का पाठ किया। सारस्वत अतिथि डॉ. गिरजेश सक्सेना ने "आओ अभिनंदन करें, गोबर को चंदन करें" व्यंग्य रचना का पाठ किया। धर्मदेव सिंह ने "गिरा दे जुल्फ जो अपनी वही बरसात हो जाए" का पाठ किया। डॉ. विमल शर्मा ने आसमां में घिर उठी काली बदरिया, आज सावन आ गया है। रेखा सक्सेना ने गीत "पावस ऋतु की रिमझिम रिमझिम", कमल किशोर दुबे ने उमड़ घुमड़ घिर आई बदरिया, रचना पाठ किया। डॉ. मोहन तिवारी आनंद राष्ट्रीय अध्यक्ष तुलसी साहित्य अकादमी ने "बदरिया बरसो वीरन के देश" का पाठ किया। विशिष्ट अतिथि गोकुल सोनी ने मेघा इतने गरज रहे क्यों, क्यों आपका खोते हो। कार्यक्रम के अध्यक्ष डॉ. राजेश तिवारी ने पावस पर उत्कृष्ट गीत पढ़ा। कार्यक्रम का संचालन डॉ.अशोक तिवारी ने किया और आभार प्रदर्शन किया डॉ. शिव कुमार दीवान ने। अंत में धन्यवाद सहित गोष्ठी सम्पन्न होने की घोषणा की गई।

from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/43u01KB
via IFTTT

Comments

Popular posts from this blog

इंदौर में नाबालिग का अपहरण, अप्राकृतिक कृत्य किया:बाणगंगा इलाके का मामला, तीन आरोपियों पर एफआईआर दर्ज

इंदौर के बाणगंगा इलाके में एक नाबालिग छात्र के साथ अप्राकृतिक कृत्य का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने उसके तीन दोस्तों के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक 10वीं के छात्र ने शिकायत में बताया कि गुरुवार रात वह घर के बाहर टहल रहा था। इसी दौरान उसके दोस्त गणेश, दिव्यांश और तुषार वहां पहुंचे और उसे घूमने चलने के बहाने रेलवे पटरी के पास ले गए। वहां तीनों ने उसके साथ मारपीट की और कहा कि “तू कॉलोनी में ज्यादा दादा बनता है।” आरोप है कि इसके बाद गणेश ने कपड़े उतारकर गलत हरकत करने का दबाव बनाया। विरोध करने पर आरोपियों ने उसे ट्रेन के नीचे फेंकने की धमकी दी। पीड़ित के मुताबिक तीनों आरोपियों ने उसके साथ अप्राकृतिक कृत्य किया। मौका मिलने पर वह वहां से भाग निकला। रास्ते में उसने एक दोस्त को पूरी घटना बताई, लेकिन डर के कारण थाने नहीं गया। घर पहुंचने के बाद उसकी मां ने शरीर पर चोट के निशान देखे और पूछताछ की। तब छात्र ने पूरी घटना बताई। इसके बाद परिवार उसे लेकर थाने पहुंचा, जहां तीनों आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई। पुलिस मामले की जांच क...

इंदौर में अंडरग्राउंड मेट्रो को लेकर कलेक्टर के समक्ष सुनवाई:सामाजिक कार्यकर्ता बोले- भूजल, हेरिटेज और व्यापार पर असर होगा; अलाइनमेंट बदलाव पर भी आपत्ति

शहर में अंडरग्राउंड मेट्रो प्रोजेक्ट को लेकर सामाजिक कार्यकर्ता किशोर कोडवानी ने मंगलवार को कलेक्टर शिवम वर्मा के समक्ष गंभीर आपत्तियां दर्ज कराई हैं। हाई कोर्ट के निर्देश के बाद कोडवानी को अपना पक्ष रखने का अवसर दिया गया, जिसके तहत मेट्रो अधिकारियों के साथ कलेक्टर के समक्ष सुनवाई हुई। कोडवानी ने कहा कि मेट्रो प्रोजेक्ट के तहत किए जा रहे कामों से भूजल स्तर पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है और इससे संपूर्ण जल प्रणाली प्रभावित होने की आशंका है। उन्होंने आरोप लगाया कि पर्यावरण प्रभाव आकलन की आवश्यक रिपोर्ट लिए बिना ही काम को आगे बढ़ाया जा रहा है। अनुमतियों को लेकर उठाए सवाल उन्होंने मेट्रो अधिकारियों पर आवश्यक अनुमतियां नहीं लेने का आरोप लगाते हुए कहा कि केवल ओपिनियन लेना पर्याप्त नहीं है। विशेष रूप से हेरिटेज क्षेत्र से संबंधित नियमों का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि 300 मीटर की परिधि में निर्माण कार्य पर प्रतिबंध है, जिसका पालन स्पष्ट रूप से नहीं किया जा रहा। अलाइनमेंट में बदलाव पर भी आपत्ति कोडवानी ने मेट्रो रूट के बार-बार बदलने को लेकर भी सवाल उठाए। उनका कहना था कि प्र...

एक ही ऑपरेशन में दो कैंसर का इलाज:एम्स में व्हिपल प्रक्रिया और किडनी सर्जरी साथ कर डॉक्टरों ने रचा मेडिकल इतिहास

राजधानी के एम्स भोपाल ने जटिल कैंसर उपचार के क्षेत्र में एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की है। यहां 52 वर्षीय मरीज के शरीर में एक साथ पनपे दो अलग-अलग प्राथमिक कैंसर का एक ही ऑपरेशन में सफल इलाज कर डॉक्टरों ने नई मिसाल कायम की है। यह मामला चिकित्सा विज्ञान में बेहद दुर्लभ माना जाता है। मरीज को पित्त नली का कैंसर (कोलेंजियोकार्सिनोमा) और किडनी कैंसर (रीनल सेल कार्सिनोमा) दोनों एक साथ थे। डॉक्टरों की बहुविषयक टीम ने चुनौती स्वीकार करते हुए एक ही सर्जरी में दोनों कैंसर को पूरी तरह निकाल दिया। वर्तमान में मरीज तेजी से स्वस्थ हो रहा है। दो विभागों की संयुक्त टीम ने संभाली कमान यूरोलॉजी और सर्जिकल गैस्ट्रोएंटरोलॉजी विभागों के विशेषज्ञों ने मिलकर उपचार की रणनीति बनाई। ऑपरेशन के दौरान गैस्ट्रोएंटरोलॉजी टीम ने व्हिपल प्रक्रिया को सफलतापूर्वक अंजाम दिया, जबकि यूरोलॉजी टीम ने दाहिनी किडनी को पूरी तरह निकालते हुए राइट रेडिकल नेफ्रेक्टॉमी की। डॉक्टरों के अनुसार, एक ही मरीज में दो अलग-अलग प्राथमिक कैंसर का मिलना बेहद दुर्लभ होता है। ऐसे मामलों में आमतौर पर अलग-अलग समय पर सर्जरी करनी पड़ती...