Skip to main content

पहले राउंड से 20 तक कांग्रेस पर भारी पड़ी भाजपा:नौवें राउंड में कांग्रेस प्रत्याशी को मामूली बढ़त पर मिला था खुशी का मौका

ग्वालियर लोकसभा के लिए मतगणना अब पूरी हो चुकी है। भाजपा प्रत्याशी भारत सिंह कुशवाह 70210 वोट से जीत हासिल कर चुके हैं। मतगणना के पहले राउंड से भाजपा ने बढ़त बनाई और आखिरी राउंड तक कायम रखा है। सबसे पहले डाक मत पत्रों में भारत सिंह ने कांग्रेस प्रत्याशी प्रवीण पाठक पर बढ़त बनाई। इसके बाद पहले राउंड से लेकर आठवें राउंड तक भारत हर बार कांग्रेस प्रत्याशी से ज्यादा ही वोट लेकर आए। नौवां राउंड जरुर कांग्रेस को तसल्ली देने वाला रहा। यहां डबरा और भितरवार की EVM खुलीं तो कांग्रेस प्रत्याशी को सिर्फ 2246 वोट की बढ़त मिली। इसके बाद दसवें राउंड से लेकर 20वें राउंड तक भाजपा प्रत्याशी ने ऐसा दबदबा बनाया कि एक बड़ी जीत हासिल कर ली। सीधे शब्दों में कहें तो कांग्रेस को खुश होने का एक भी मौका भाजपा ने नहीं दिया है। भारत सिंह बोले-सरकार के काम की जीत है लोकसभा चुनाव में जीत के बाद भाजपा प्रत्याशी भारत सिंह ने कहा कि यह सरकार के काम की जीत है। प्रधानमंत्री मोदी के विश्वास की जीत है। मध्य प्रदेश सरकार ने काम किया था। लोगों को विकास से जोड़ा था। उसका नतीजा है कि 29 में से 29 सीट भाजपा ने जीती हैं। कांग्रेस के पास न नीति है न नीयत यही कारण है कि उसे हार पर हार मिली है। देश में नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में एनडीए सरकार बनाने जा रही है। पांचवें राउंड में कांग्रेस ने EVM में गड़बड़ी की जताई आशंका जब डाक मत पत्रों के साथ पहले से पांचवें राउंड तक ही भाजपा प्रत्याशी ने जब बढ़त पर बढत बनाई तो कांग्रेस प्रत्याशी के कुछ एजेंट ने EVM में गड़बड़ी की बात उठाते हुए कलेक्टर व जिला निर्वाचन अधिकार रूचिका चौहान के पास पहुंचकर आपत्ति जताई। इतना ही नहीं लिखित शिकायत देते हुए सवाल किया कि कई EVM ऐसी हैं जिनकी बैटरी 99 प्रतिशत चार्ज है। जबकि स्ट्रांग रूम तो खुला ही नहीं है। मतदान के दिन सिर्फ 1 प्रतिशत बैटरी की ही खपत हुई थी। इस पर जिला निर्वाचन अधिकारी ने शिकायत का जल्द निराकरण करने के लिए कहा। साथ ही उपनिर्वाचन अधिकारी ने उनको EVM के बारे में डिटेल में समझाया है। 20 में से सिर्फ 9वें राउंड में ही कांग्रेस को मिली खुशी ग्वालियर लोकसभा में आठ विधानसभा आती हैं। इनमें छह ग्वालियर की विधानसभा और दो शिवपुरी (करैरा, पोहरी) की विधानसभा शामिल हैं। जिसमंे कुल 20 चरण में मतगणना हुई थी। पहले ही चरण से भाजपा प्रत्याशी ने निर्णायक बढ़त लेना शुरू कर दिया था और आखिरी चरण तक बढ़त बनाए रखी थी, लेकिन सिर्फ नौवां चरण ऐसा था जिसमें कांग्रेस प्रत्याशी प्रवीण पाठक ने इस चरण में मिले मतों में मामूली बढ़त बनाई, लेकिन ऑवरऑल भाजपा प्रत्याशी ही आगे बढ़ते गए। इस तरह चली 20 राउंड की मतगणना

from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/5HqYf9G
via IFTTT

Comments

Popular posts from this blog

इंदौर में नाबालिग का अपहरण, अप्राकृतिक कृत्य किया:बाणगंगा इलाके का मामला, तीन आरोपियों पर एफआईआर दर्ज

इंदौर के बाणगंगा इलाके में एक नाबालिग छात्र के साथ अप्राकृतिक कृत्य का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने उसके तीन दोस्तों के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक 10वीं के छात्र ने शिकायत में बताया कि गुरुवार रात वह घर के बाहर टहल रहा था। इसी दौरान उसके दोस्त गणेश, दिव्यांश और तुषार वहां पहुंचे और उसे घूमने चलने के बहाने रेलवे पटरी के पास ले गए। वहां तीनों ने उसके साथ मारपीट की और कहा कि “तू कॉलोनी में ज्यादा दादा बनता है।” आरोप है कि इसके बाद गणेश ने कपड़े उतारकर गलत हरकत करने का दबाव बनाया। विरोध करने पर आरोपियों ने उसे ट्रेन के नीचे फेंकने की धमकी दी। पीड़ित के मुताबिक तीनों आरोपियों ने उसके साथ अप्राकृतिक कृत्य किया। मौका मिलने पर वह वहां से भाग निकला। रास्ते में उसने एक दोस्त को पूरी घटना बताई, लेकिन डर के कारण थाने नहीं गया। घर पहुंचने के बाद उसकी मां ने शरीर पर चोट के निशान देखे और पूछताछ की। तब छात्र ने पूरी घटना बताई। इसके बाद परिवार उसे लेकर थाने पहुंचा, जहां तीनों आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई। पुलिस मामले की जांच क...

इंदौर में अंडरग्राउंड मेट्रो को लेकर कलेक्टर के समक्ष सुनवाई:सामाजिक कार्यकर्ता बोले- भूजल, हेरिटेज और व्यापार पर असर होगा; अलाइनमेंट बदलाव पर भी आपत्ति

शहर में अंडरग्राउंड मेट्रो प्रोजेक्ट को लेकर सामाजिक कार्यकर्ता किशोर कोडवानी ने मंगलवार को कलेक्टर शिवम वर्मा के समक्ष गंभीर आपत्तियां दर्ज कराई हैं। हाई कोर्ट के निर्देश के बाद कोडवानी को अपना पक्ष रखने का अवसर दिया गया, जिसके तहत मेट्रो अधिकारियों के साथ कलेक्टर के समक्ष सुनवाई हुई। कोडवानी ने कहा कि मेट्रो प्रोजेक्ट के तहत किए जा रहे कामों से भूजल स्तर पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है और इससे संपूर्ण जल प्रणाली प्रभावित होने की आशंका है। उन्होंने आरोप लगाया कि पर्यावरण प्रभाव आकलन की आवश्यक रिपोर्ट लिए बिना ही काम को आगे बढ़ाया जा रहा है। अनुमतियों को लेकर उठाए सवाल उन्होंने मेट्रो अधिकारियों पर आवश्यक अनुमतियां नहीं लेने का आरोप लगाते हुए कहा कि केवल ओपिनियन लेना पर्याप्त नहीं है। विशेष रूप से हेरिटेज क्षेत्र से संबंधित नियमों का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि 300 मीटर की परिधि में निर्माण कार्य पर प्रतिबंध है, जिसका पालन स्पष्ट रूप से नहीं किया जा रहा। अलाइनमेंट में बदलाव पर भी आपत्ति कोडवानी ने मेट्रो रूट के बार-बार बदलने को लेकर भी सवाल उठाए। उनका कहना था कि प्र...

एक ही ऑपरेशन में दो कैंसर का इलाज:एम्स में व्हिपल प्रक्रिया और किडनी सर्जरी साथ कर डॉक्टरों ने रचा मेडिकल इतिहास

राजधानी के एम्स भोपाल ने जटिल कैंसर उपचार के क्षेत्र में एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की है। यहां 52 वर्षीय मरीज के शरीर में एक साथ पनपे दो अलग-अलग प्राथमिक कैंसर का एक ही ऑपरेशन में सफल इलाज कर डॉक्टरों ने नई मिसाल कायम की है। यह मामला चिकित्सा विज्ञान में बेहद दुर्लभ माना जाता है। मरीज को पित्त नली का कैंसर (कोलेंजियोकार्सिनोमा) और किडनी कैंसर (रीनल सेल कार्सिनोमा) दोनों एक साथ थे। डॉक्टरों की बहुविषयक टीम ने चुनौती स्वीकार करते हुए एक ही सर्जरी में दोनों कैंसर को पूरी तरह निकाल दिया। वर्तमान में मरीज तेजी से स्वस्थ हो रहा है। दो विभागों की संयुक्त टीम ने संभाली कमान यूरोलॉजी और सर्जिकल गैस्ट्रोएंटरोलॉजी विभागों के विशेषज्ञों ने मिलकर उपचार की रणनीति बनाई। ऑपरेशन के दौरान गैस्ट्रोएंटरोलॉजी टीम ने व्हिपल प्रक्रिया को सफलतापूर्वक अंजाम दिया, जबकि यूरोलॉजी टीम ने दाहिनी किडनी को पूरी तरह निकालते हुए राइट रेडिकल नेफ्रेक्टॉमी की। डॉक्टरों के अनुसार, एक ही मरीज में दो अलग-अलग प्राथमिक कैंसर का मिलना बेहद दुर्लभ होता है। ऐसे मामलों में आमतौर पर अलग-अलग समय पर सर्जरी करनी पड़ती...