Skip to main content

ऑटो चालक पर पुलिस का थर्ड डिग्री टॉर्चर:चोरी के संदेह में बांधकर पीटा, घायल बोला-पेशाब भी पिलाई, एएसपी करेंगे जांच

ग्वालियर में एक बार फिर पुलिस की बर्बरता सामने आई है। भिंड के कारोबारी के लाखों रुपए के गहने कार से चोरी के संदेह में पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में लेकर थर्ड डिग्री टॉर्चर किया है। एक ऑटो चालक को चोरी के संदेह में बेरहमी से पीटा गया। उसके हाथ पैर बांधकर पीटा गया। इतना ही नहीं उसे थाटीपुर में रिमांड रूम में रखकर पीटने के बाद पेशाब भी पिलाई गई। घायल का कहना है कि यह पेशाब उसे क्राइम ब्रांच टीआई ने जबरन पिलाई है। ऑटो चालक का दोष इतना था कि उसका ऑटो घटना के समय और उसके पहले दो से तीन बार स्टेशन बजरिया इलाके में दिखा था। ऑटो चालक को पैर में भी फेक्चर है। जब रात को मामला तूल पकड़ता गया तो पुलिस ने पकड़े गए संदेहियों पर धारा 151 के तहत कार्रवाई कर छोड़ दिया। घायल दीपक के परिज ने इस अन्याय के खिलाफ न्याय की गुहार लगाई। इस पर एसपी ग्वालियर ने मामले की जांच एएसपी अखिलेश रेनवाल को सौंपी है। शहर के पड़ाव थाना स्थित स्टेशन बजरिया बस स्टैंड तिराहा पर 17 जून को भिंड के सराफा कारोबारी अमन बंसल की कार से 15 लाख रुपए का गहनो से भरा बैग चोरी हुआ था। CCTV कैमरे में संदेही इंदरगंज चौराहे तक कई सवारी वाहन बदलते दिखे थे। पुलिस ने दो से तीन ऑटो चिन्हित किए थे। पुलिस को चोरों से इनका लिंक होने का शक था। सिकंदर कंपू सांवरिया धाम में रहने वाले ऑटो चालक दीपक उर्फ सोनू शिवहरे ने बताया वह ऑटो चालक है। पड़ाव थाने के आरक्षक संजीव यादव ने गाड़ी मालिक को फोन कर कहा था कि उनके ऑटो से एक्सीडेंट हुआ है। चालक को थाने ले आओ। उस समय दीपक शिवपुरी और वहां से इंदौर गया था। जब वहां से लौटा तो 22 जून को पड़ाव थाने पहुंचा। पुलिस ने उसे फोटो दिखाकर सोना चोरी करने को लेकर पूछताछ की। जब उसने चोरी से इनकार किया तो उसे हवालात में बंद कर रात डेढ़ बजे तक अमानवीय तरीके से पीटा गया। फिर उसे छोड़ दिया गया। फोटो की पहचान करने बुलाया फिर पीटा, पेशाब पिलाई 24 जून को आरक्षक संजीव यादव ने फिर फोटो दिखाने की कहकर बुलाया और थाटीपुर ले जाकर क्राइम ब्रांच के हवाले कर दिया। वहां TI पड़ाव थाना सहित पुलिसकर्मियों ने उसे जमीन पर उलटा लेटाकर रबड़ के फट्‌टे से जमकर पीटा। इसके बाद क्राइम ब्रांच टीआई पर उसने जबरन पेशाब पिलाने का आरोप लगाया है। इस दौरान पीटते-पीटते पुलिस ने उसका पैर तोड़ दिया। उसकी हालत बिगड़ी तो आनन फानन में अस्पताल में भर्ती कराया। जब चोरी का कोई सबूत नहीं मिला तो शांति भंग करने का केस लगाकर मुंह बंद रखने की डर दिखाकर छोड़ दिया। दीपक ने बताया कि उसके साथ ऑटो चालक निखिल, आकाश खटीक सहित दो अन्य लोगों को भी पकड़ा था। उन्हें भी पीटा गया था। मुझे तो समझ नहीं आ रहा वो मार क्यों रहे हैं घायल दीपक शिवहरे ने दैनिक भास्कर को बताया कि मुझे यह समझ नहीं आ रहा है कि जब मैं बता रहा हूं कि मैंने कुछ नहीं किया तो भी वह मुझे पीटे जा रहे हैं। पुलिस सिर्फ CCTV कैमरे की फुटेज में वहां से निकलता दिखने पर वह संदेही मानकर थर्ड डिग्री टॉर्चर कर रही है। जबकि मेरा न तो कोई अपराधिक रिकॉर्ड नहीं है। मेरे घर पर भी पुलिस ने आकर तलाशी ली है, लेकिन उनको कुछ नहीं मिला। पुलिस वालों उल्टा लटकाकर पीटा, पेशाब पिला दी। मुझे लगा इनकी बात नहीं मानूंगा तो वह बेरहमी से पीटते रहेंगे। आठ जुलाई को है भांजी की शादी, पत्नी का हो चुका है निधन ऑटो चालक दीपक ने बताया कि उसके परिवार में पांच साल का बेटा है। उसकी पूरी जिम्मेदारी उसी पर है। ऐसे में वह कैसे कोई गलत काम कर सकता है। साल 2019 में कैंसर से उसकी पत्नी का निधन हो चुका है। अभी 08 जुलाई को उसकी बहन की बेटी (भांजी) की शादी है। उसकी की तैयारियों में वह लगा हुआ था। एएसपी को सौंपी थाने में मारपीट की जांच इस मामले में एसपी ग्वालियर धर्मवीर सिंह का कहना है कि सराफा कारोबारी के गहने चोरी में इस अॉटो चालक के खिलाफ कुछ सुराग मिले हैं। पर अभी कुछ साबित नहीं हो पाया है। थाने में उससे बेरहमी से मारपीट व पेशाब पिलाने के आरोपों की जांच कराई जा रही है। एएसपी शहर अखिल रेनवाल को मामले की जांच सौपी गई है।

from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/TDuZEJ1
via IFTTT

Comments

Popular posts from this blog

इंदौर में नाबालिग का अपहरण, अप्राकृतिक कृत्य किया:बाणगंगा इलाके का मामला, तीन आरोपियों पर एफआईआर दर्ज

इंदौर के बाणगंगा इलाके में एक नाबालिग छात्र के साथ अप्राकृतिक कृत्य का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने उसके तीन दोस्तों के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक 10वीं के छात्र ने शिकायत में बताया कि गुरुवार रात वह घर के बाहर टहल रहा था। इसी दौरान उसके दोस्त गणेश, दिव्यांश और तुषार वहां पहुंचे और उसे घूमने चलने के बहाने रेलवे पटरी के पास ले गए। वहां तीनों ने उसके साथ मारपीट की और कहा कि “तू कॉलोनी में ज्यादा दादा बनता है।” आरोप है कि इसके बाद गणेश ने कपड़े उतारकर गलत हरकत करने का दबाव बनाया। विरोध करने पर आरोपियों ने उसे ट्रेन के नीचे फेंकने की धमकी दी। पीड़ित के मुताबिक तीनों आरोपियों ने उसके साथ अप्राकृतिक कृत्य किया। मौका मिलने पर वह वहां से भाग निकला। रास्ते में उसने एक दोस्त को पूरी घटना बताई, लेकिन डर के कारण थाने नहीं गया। घर पहुंचने के बाद उसकी मां ने शरीर पर चोट के निशान देखे और पूछताछ की। तब छात्र ने पूरी घटना बताई। इसके बाद परिवार उसे लेकर थाने पहुंचा, जहां तीनों आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई। पुलिस मामले की जांच क...

इंदौर में अंडरग्राउंड मेट्रो को लेकर कलेक्टर के समक्ष सुनवाई:सामाजिक कार्यकर्ता बोले- भूजल, हेरिटेज और व्यापार पर असर होगा; अलाइनमेंट बदलाव पर भी आपत्ति

शहर में अंडरग्राउंड मेट्रो प्रोजेक्ट को लेकर सामाजिक कार्यकर्ता किशोर कोडवानी ने मंगलवार को कलेक्टर शिवम वर्मा के समक्ष गंभीर आपत्तियां दर्ज कराई हैं। हाई कोर्ट के निर्देश के बाद कोडवानी को अपना पक्ष रखने का अवसर दिया गया, जिसके तहत मेट्रो अधिकारियों के साथ कलेक्टर के समक्ष सुनवाई हुई। कोडवानी ने कहा कि मेट्रो प्रोजेक्ट के तहत किए जा रहे कामों से भूजल स्तर पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है और इससे संपूर्ण जल प्रणाली प्रभावित होने की आशंका है। उन्होंने आरोप लगाया कि पर्यावरण प्रभाव आकलन की आवश्यक रिपोर्ट लिए बिना ही काम को आगे बढ़ाया जा रहा है। अनुमतियों को लेकर उठाए सवाल उन्होंने मेट्रो अधिकारियों पर आवश्यक अनुमतियां नहीं लेने का आरोप लगाते हुए कहा कि केवल ओपिनियन लेना पर्याप्त नहीं है। विशेष रूप से हेरिटेज क्षेत्र से संबंधित नियमों का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि 300 मीटर की परिधि में निर्माण कार्य पर प्रतिबंध है, जिसका पालन स्पष्ट रूप से नहीं किया जा रहा। अलाइनमेंट में बदलाव पर भी आपत्ति कोडवानी ने मेट्रो रूट के बार-बार बदलने को लेकर भी सवाल उठाए। उनका कहना था कि प्र...

एक ही ऑपरेशन में दो कैंसर का इलाज:एम्स में व्हिपल प्रक्रिया और किडनी सर्जरी साथ कर डॉक्टरों ने रचा मेडिकल इतिहास

राजधानी के एम्स भोपाल ने जटिल कैंसर उपचार के क्षेत्र में एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की है। यहां 52 वर्षीय मरीज के शरीर में एक साथ पनपे दो अलग-अलग प्राथमिक कैंसर का एक ही ऑपरेशन में सफल इलाज कर डॉक्टरों ने नई मिसाल कायम की है। यह मामला चिकित्सा विज्ञान में बेहद दुर्लभ माना जाता है। मरीज को पित्त नली का कैंसर (कोलेंजियोकार्सिनोमा) और किडनी कैंसर (रीनल सेल कार्सिनोमा) दोनों एक साथ थे। डॉक्टरों की बहुविषयक टीम ने चुनौती स्वीकार करते हुए एक ही सर्जरी में दोनों कैंसर को पूरी तरह निकाल दिया। वर्तमान में मरीज तेजी से स्वस्थ हो रहा है। दो विभागों की संयुक्त टीम ने संभाली कमान यूरोलॉजी और सर्जिकल गैस्ट्रोएंटरोलॉजी विभागों के विशेषज्ञों ने मिलकर उपचार की रणनीति बनाई। ऑपरेशन के दौरान गैस्ट्रोएंटरोलॉजी टीम ने व्हिपल प्रक्रिया को सफलतापूर्वक अंजाम दिया, जबकि यूरोलॉजी टीम ने दाहिनी किडनी को पूरी तरह निकालते हुए राइट रेडिकल नेफ्रेक्टॉमी की। डॉक्टरों के अनुसार, एक ही मरीज में दो अलग-अलग प्राथमिक कैंसर का मिलना बेहद दुर्लभ होता है। ऐसे मामलों में आमतौर पर अलग-अलग समय पर सर्जरी करनी पड़ती...