Skip to main content

बलिदान मेले से जागी देशभक्ति की अलख:60 मिनट में 200 से ज्यादा कलाकार, 90 दृश्य में संजीव कर गए वीरांगना का किरदार

मंगलवार को बलिदान मेला के आखिरी दिन (18 जून) को समाधि स्थल के सामने मैदान में छह मंच पर लगभग 200 से ज्यादा कलाकार द्वारा 60 मिनट की अवधि में कुल 90 दृश्य के माध्यम से आजादी के लिए शहीदों के संघर्ष को मंच पर दिखाया गया। यह अवसर था महानाट्य "खूब लड़ी मर्दानी' के मंचन का। मंगलवार को बारिश और आंधी थमने के बाद वीरांगना लक्ष्मीबाई समाधि स्थल के सामने दो दिवसीय बलिदान मेले के अंतिम दिन इस नाटक की प्रस्तुति हुई। नाटक की शुरुआत भारत के वैभवशाली इतिहास से हुई। इसमें दिखाया गया कि गुलाम होने की सबसे बड़ी वजह जहांगीर की वह नीति, जिसमें उन्होंने अंग्रेजों को भारत में व्यापार करने की अनुमति प्रदान की थी। इसके बाद धीरे-धीरे अंग्रेजों ने अपना साम्राज्य स्थापित किया। इसी बीच झांसी की रानी लक्ष्मीबाई के शादी का भव्य दृश्य दिखाया गया। इस अवसर पर मंच पर 100 कलाकारों ने सामूहिक नृत्य की प्रस्तुति दी। नाटक में शिवाजी के साथ-साथ रानी लक्ष्मीबाई के संघर्ष को दिखाया गया। आखिर में अंग्रेजों के साथ रानी लक्ष्मीबाई का संघर्ष दिखाया गया और किस तरह वह देश पहले स्वतंत्रता संग्राम में देश के लिए बलिदान दे गई दृश्य पेश किया गया। जब मंत्री विजयवर्गीय ने गाया गाना "अब तुम्हारे हवाले वतन साथियों' ग्वालिर बलिदान मेला में पहुंचे प्रदेश के नगरीय विकास एवं आवास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने मंच पर भाषण से पहले यह गाना "अब तुम्हारे हवाले वतन साथियों' गाकर खामोश बैठे लोगों में जोश भर दिया। उनका कहना था कि बच्चों को देश का इतिहास जरूर पढ़ाएं ताकि वे अपने अतीत के गौरव काे जान सकें। इस मौके पर उन्होंने उन वीरों को भी याद करने के लिए कहा जिनका इतिहास में भी जिक्र नहीं है। उन्होंने वीरांगना के चरित्र से प्रेरणा लेने के लिए भी कहा है। क्रांतिवीर परिजन सम्मान दिया गया वीरांगना लक्ष्मीबाई बलिदान मेले में क्रांतिवीर परिजन सम्मान से शहीद चंद्रशेखर आजाद के प्रमुख सहयोगी क्रांतिकारी रुद्रनारायण के वंशज मुकेश नारायण को सम्मानित किया गया। यह सम्मान प्रदेश के नगरीय विकास एवं आवास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय एवं देश के प्रख्यात संत उत्तम स्वामी महाराज ने प्रदान किया। वहीं मातृशक्ति की राष्ट्रीय प्रमुख मीनाक्षी ताई पिशवे को वीरांगना सम्मान से सम्मानित किया गया। देश की रक्षा के लिए अदम्य साहस का परिचय देकर अपने प्राणों की आहुति देने वाले शहीदों के परिजन को भी इस अवसर पर सम्मानित किया गया। जिनमें कूपवाडा में शहीद हुए 19 राजपूत बटालियन के सतेंद्र सिंह राजावत की धर्मपत्नी रेनुदेवी ग्राम बझाई जिला भिण्ड शामिल हैं। कार्यक्रम में महारानी लक्ष्मीबाई पर केन्द्रित महानाट्य के मंचन से बड़ी संख्या में मौजूद शहरवासियों के दिलों में देशभक्ति हिलोरे लेने लगीं। विजयवर्गीय बोले-जयभान सिंह ने नेक काम किया है इस अवसर पर नगरीय विकास एवं आवास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने भव्य और गरिमापूर्ण आयोजन के लिए जयभान सिंह पवैया की प्रशंसा की और कहा कि उनके इस कार्य से ग्वालियरवासियों को 1857 की क्रांति की महानायिका वीरांगना लक्ष्मीबाई के प्रति समारोहपूर्वक श्रृद्धा-सुमन अर्पित करने का अवसर प्राप्त हुआ है। इस अवसर पर देश के प्रख्यात संत उत्तम स्वामी महाराज ने कहा कि युवा पीढ़ी को राष्ट्र सेवा के प्रति जागृत करने एवं देशभक्त बनाने की दिशा में बलिदान मेला एक अनूठा प्रयोग है। उन्होंने कहा कि इतिहास से सीख लेकर हम वर्तमान को संभालते हुए भविष्य में श्रेष्ठ भारत का निर्माण कर सकते हैं। इस अवधारणा को पूरा करने के लिए बलिदान मेले जैसे आयोजन जरूरी हैं। उन्होंने बलिदान मेले के संस्थापक अध्यक्ष जयभान सिंह पवैया की यह पहल करने के लिए सराहना की। जयभान सिंह बोले-शहीदों को कृतज्ञता देना मेला का उद्देश्य बलिदान मेला आयोजन समिति के संस्थापक अध्यक्ष और पूर्व मंत्री जयभान सिंह पवैया ने कहा है सन् 2000 से यह बलिदान मेला का प्रारंभ किया गया है। इस आयोजन के माध्यम से उन सब शहीदों को जिन्होंने अपने प्राणों की आहूति इस राष्ट्र की रक्षा और निर्माण के लिये दे दी है, उनके प्रति हम सब कृतज्ञता ज्ञापित करते हैं। उन्होंने कार्यक्रम के आयोजन में ग्वालियर शहरवासियों की सक्रिय भागीदारी पर भी हर्ष और आभार व्यक्त किया। पवैया ने कहा कि वीरांगना लक्ष्मीबाई ने गुलामी का सरल रास्ता न चुनकर स्वाभिमानी व देशभक्ति का रास्ता चुना। उन्होंने देश के लिये अपने प्राणों की आहुति दी और आज भी करोड़ों करोड़ भारतियों के दिल के सिंघासन पर राज कर रही हैं। वीरांगना लक्ष्मीबाई पर केन्द्रित महानाट्य एवं अखिल भारतीय कवि सम्मेलन भी हुआ इस गरिमापूर्ण कार्यक्रम में जीवित घोड़े, ऊंटों के साथ शहर के वंदे मातरम् ग्रुप द्वारा वीरांगना लक्ष्मीबाई पर केन्द्रित महानाट्य की प्रस्तुति दी गई। जिसे दर्शकों द्वारा बेहद सराहा गया। इस महानाट्य में लगभग 200 कलाकारों ने भाग लिया। कलाकारों की भावों से भरी प्रस्तुति ने बलिदान मेले में बड़ी संख्या में मौजूद शहरवासियों के दिलों में देशभक्ति का जज्बा हिलोरे लेने लगा। साथ ही बहुत से लोगों की आंखें नम हो गईं। कार्यक्रम के अंत में अभा कवि सम्मेलन का आयोजन हुआ। जिसमें देश के प्रतिष्ठित कवि हरिओम पवार, विष्णु सक्सेना, विनीत चौहान, शंभू शिखर, जॉनी बैरागी, सुश्री योगिता चौहान, अनिल अग्निवंशी, सुमित ओरछा व मोहित शौर्य ने काव्यपाठ किया। जिसमें राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत कविताओं से प्रांगण गूँज उठा।

from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/o16vutY
via IFTTT

Comments

Popular posts from this blog

इंदौर में नाबालिग का अपहरण, अप्राकृतिक कृत्य किया:बाणगंगा इलाके का मामला, तीन आरोपियों पर एफआईआर दर्ज

इंदौर के बाणगंगा इलाके में एक नाबालिग छात्र के साथ अप्राकृतिक कृत्य का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने उसके तीन दोस्तों के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक 10वीं के छात्र ने शिकायत में बताया कि गुरुवार रात वह घर के बाहर टहल रहा था। इसी दौरान उसके दोस्त गणेश, दिव्यांश और तुषार वहां पहुंचे और उसे घूमने चलने के बहाने रेलवे पटरी के पास ले गए। वहां तीनों ने उसके साथ मारपीट की और कहा कि “तू कॉलोनी में ज्यादा दादा बनता है।” आरोप है कि इसके बाद गणेश ने कपड़े उतारकर गलत हरकत करने का दबाव बनाया। विरोध करने पर आरोपियों ने उसे ट्रेन के नीचे फेंकने की धमकी दी। पीड़ित के मुताबिक तीनों आरोपियों ने उसके साथ अप्राकृतिक कृत्य किया। मौका मिलने पर वह वहां से भाग निकला। रास्ते में उसने एक दोस्त को पूरी घटना बताई, लेकिन डर के कारण थाने नहीं गया। घर पहुंचने के बाद उसकी मां ने शरीर पर चोट के निशान देखे और पूछताछ की। तब छात्र ने पूरी घटना बताई। इसके बाद परिवार उसे लेकर थाने पहुंचा, जहां तीनों आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई। पुलिस मामले की जांच क...

इंदौर में अंडरग्राउंड मेट्रो को लेकर कलेक्टर के समक्ष सुनवाई:सामाजिक कार्यकर्ता बोले- भूजल, हेरिटेज और व्यापार पर असर होगा; अलाइनमेंट बदलाव पर भी आपत्ति

शहर में अंडरग्राउंड मेट्रो प्रोजेक्ट को लेकर सामाजिक कार्यकर्ता किशोर कोडवानी ने मंगलवार को कलेक्टर शिवम वर्मा के समक्ष गंभीर आपत्तियां दर्ज कराई हैं। हाई कोर्ट के निर्देश के बाद कोडवानी को अपना पक्ष रखने का अवसर दिया गया, जिसके तहत मेट्रो अधिकारियों के साथ कलेक्टर के समक्ष सुनवाई हुई। कोडवानी ने कहा कि मेट्रो प्रोजेक्ट के तहत किए जा रहे कामों से भूजल स्तर पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है और इससे संपूर्ण जल प्रणाली प्रभावित होने की आशंका है। उन्होंने आरोप लगाया कि पर्यावरण प्रभाव आकलन की आवश्यक रिपोर्ट लिए बिना ही काम को आगे बढ़ाया जा रहा है। अनुमतियों को लेकर उठाए सवाल उन्होंने मेट्रो अधिकारियों पर आवश्यक अनुमतियां नहीं लेने का आरोप लगाते हुए कहा कि केवल ओपिनियन लेना पर्याप्त नहीं है। विशेष रूप से हेरिटेज क्षेत्र से संबंधित नियमों का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि 300 मीटर की परिधि में निर्माण कार्य पर प्रतिबंध है, जिसका पालन स्पष्ट रूप से नहीं किया जा रहा। अलाइनमेंट में बदलाव पर भी आपत्ति कोडवानी ने मेट्रो रूट के बार-बार बदलने को लेकर भी सवाल उठाए। उनका कहना था कि प्र...

एक ही ऑपरेशन में दो कैंसर का इलाज:एम्स में व्हिपल प्रक्रिया और किडनी सर्जरी साथ कर डॉक्टरों ने रचा मेडिकल इतिहास

राजधानी के एम्स भोपाल ने जटिल कैंसर उपचार के क्षेत्र में एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की है। यहां 52 वर्षीय मरीज के शरीर में एक साथ पनपे दो अलग-अलग प्राथमिक कैंसर का एक ही ऑपरेशन में सफल इलाज कर डॉक्टरों ने नई मिसाल कायम की है। यह मामला चिकित्सा विज्ञान में बेहद दुर्लभ माना जाता है। मरीज को पित्त नली का कैंसर (कोलेंजियोकार्सिनोमा) और किडनी कैंसर (रीनल सेल कार्सिनोमा) दोनों एक साथ थे। डॉक्टरों की बहुविषयक टीम ने चुनौती स्वीकार करते हुए एक ही सर्जरी में दोनों कैंसर को पूरी तरह निकाल दिया। वर्तमान में मरीज तेजी से स्वस्थ हो रहा है। दो विभागों की संयुक्त टीम ने संभाली कमान यूरोलॉजी और सर्जिकल गैस्ट्रोएंटरोलॉजी विभागों के विशेषज्ञों ने मिलकर उपचार की रणनीति बनाई। ऑपरेशन के दौरान गैस्ट्रोएंटरोलॉजी टीम ने व्हिपल प्रक्रिया को सफलतापूर्वक अंजाम दिया, जबकि यूरोलॉजी टीम ने दाहिनी किडनी को पूरी तरह निकालते हुए राइट रेडिकल नेफ्रेक्टॉमी की। डॉक्टरों के अनुसार, एक ही मरीज में दो अलग-अलग प्राथमिक कैंसर का मिलना बेहद दुर्लभ होता है। ऐसे मामलों में आमतौर पर अलग-अलग समय पर सर्जरी करनी पड़ती...