खंडवा | ओंकारेश्वर में श्रद्धालुओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए ट्रैफिक पुलिस व परिवहन विभाग की टीम ने रोड पर दौड़ रही बसों व ऑटो की जांच शुरू की। ट्रैफिक नियम की अवहेलना व सुरक्षा व्यवस्था से खिलवाड़ करने वाली 13 यात्री बस और चार ऑटो रिक्शा के खिलाफ ट्रैफिक व परिवहन विभाग की टीम ने चालानी कार्रवाई करते हुए 44500 रुपए समन शुल्क वसूला है। अतिरिक्त परिवहन विभाग अधिकारी दीपक मांझी व ट्रैफिक डीएसपी अनिल राय की टीम ने ओंकारेश्वर में संयुक्त कार्रवाई करते हुए यात्री बसों व ऑटो का चैकिंग अभियान शुरू किया। इसमें फिटनेस, परमिट, बीमा व पीयूसी की जांच की गई। 52 यात्री बसों को चैक किया। जिनमें से 13 बसों में यात्री सुरक्षा संबंधी व्यवस्थाओं मंे कमियां नजर आई। सभी 13 बसों पर चालानी कार्रवाई करते हुए 44500 रुपए समन शुल्क वसूला गया। जबकि, अवैधानिक तरीके से चला रहे चार ऑटो रिक्शा जब्त कर मांधाता थाने में अग्रिम कार्रवाई के लिए खड़े किए गए हैं।
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/phO2iMU
via IFTTT
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/phO2iMU
via IFTTT
Comments
Post a Comment