Skip to main content

उद्यानिकी विभाग में सरकारी नौकरी के नाम पर ठगी:आरोपी ने खुद को अफसरों का करीबी बताकर 5 युवाओं से 7.75 लाख रुपए ठगे

ग्वालियर में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे बेरोजगार युवाओं को ठगी का शिकार बनाने का मामला सामने आया है। एक शातिर आरोपी ने खुद को रसूखदार बताकर मध्य प्रदेश के अलग-अलग जिलों के पांच युवाओं से 7 लाख 75 हजार रुपए ठग लिए। आरोपी ने उद्यानिकी विभाग में सरकारी माली की नौकरी लगवाने का झांसा दिया था। ठगी के शिकार युवक गिरवाई थाना पहुंचे और पुलिस को पूरे मामले की जानकारी दी। शिकायत के बाद पुलिस ने जांच कर आरोपी के खिलाफ मंगलवार देर शाम धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल आरोपी फरार है और उसकी तलाश की जा रही है। आंदोलन के दौरान जाल में फंसे थे पीड़ित शिकायतकर्ता वर्षा वर्मन (30 वर्ष) निवासी छिंदवाड़ा ने पुलिस को बताया कि वर्ष 2022 में 'उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग' (भोपाल) द्वारा माली प्रशिक्षण कार्यक्रम की विज्ञप्ति निकाली गई थी। प्रशिक्षण पूरा होने के बाद भी जब किसी को सरकारी नौकरी नहीं मिली, तो सभी प्रशिक्षु सरकार के खिलाफ भोपाल और ग्वालियर में आंदोलन कर ज्ञापन सौंप रहे थे। इसी आंदोलन के दौरान ग्वालियर में पीड़ितों की मुलाकात राजू भवानी उर्फ राजकुमार अहिरवार निवासी पटियावाला मोहल्ला, सिकंदर कंपू से हुई। राजू ने रोष जता रहे युवाओं को अपने झांसे में लिया और दावा किया कि उद्यानिकी विभाग के बड़े अफसरों से उसकी सीधी सेटिंग है और वह सबको परमानेंट सरकारी नौकरी दिलवा सकता है। प्रति व्यक्ति मांगे 2.75 लाख रुपए; पत्नी के खाते में ट्रांसफर करवाए पैसे विश्वास जीतने के बाद राजू भवानी सभी युवाओं को सिकंदर कंपू स्थित अपने घर ले गया। वहां उसने सरकारी नौकरी के बदले प्रति व्यक्ति 2 लाख 75 हजार रुपए के खर्च की मांग की। मार्च 2025 से शुरू हुए इस लेन-देन के खेल में ठग ने पैसे ऐंठने के लिए अपना फोन-पे नंबर और अपनी पत्नी रोशनी का बैंक अकाउंट दिया। ठग के जाल में फंसे युवाओं की सूची और गंवाई रकम लंबे इंतजार के बाद खुला राज, ठग ने पैसे लौटाने से किया इनकार लाखों रुपए देने के बाद युवा महीनों तक अपनी जॉइनिंग लेटर का इंतजार करते रहे। जब भी वे राजू भवानी से संपर्क करते, वह नया बहाना बनाकर उन्हें सिर्फ आश्वासन दे देता। काफी समय बीत जाने के बाद जब पीड़ितों को ठगी का अहसास हुआ, तो उन्होंने अपने पैसे वापस मांगे। इस पर आरोपी राजू भवानी ने सीधे तौर पर रुपए लौटाने से साफ इनकार कर दिया और उन्हें धमकाने लगा। थक-हारकर पीड़ितों ने गिरवाई थाने में इसकी लिखित शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने शुरू की आरोपी की तलाश मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने बैंक ट्रांजैक्शन के रिकॉर्ड खंगाले, जिसमें ठगी की पुष्टि होने के बाद मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। अब पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। सीएसपी मनीष यादव ने बताया- उद्यानिकी विभाग में माली की नौकरी लगवाने के नाम पर मध्य प्रदेश के विभिन्न जिलों के बेरोजगार युवाओं से 7.75 लाख रुपए की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। फरियादी वर्षा वर्मन की शिकायत पर आरोपी राजू भवानी उर्फ राजकुमार अहिरवार के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपी के संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है, जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/ExKzRCs
via IFTTT

Comments

Popular posts from this blog

इंदौर में नाबालिग का अपहरण, अप्राकृतिक कृत्य किया:बाणगंगा इलाके का मामला, तीन आरोपियों पर एफआईआर दर्ज

इंदौर के बाणगंगा इलाके में एक नाबालिग छात्र के साथ अप्राकृतिक कृत्य का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने उसके तीन दोस्तों के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक 10वीं के छात्र ने शिकायत में बताया कि गुरुवार रात वह घर के बाहर टहल रहा था। इसी दौरान उसके दोस्त गणेश, दिव्यांश और तुषार वहां पहुंचे और उसे घूमने चलने के बहाने रेलवे पटरी के पास ले गए। वहां तीनों ने उसके साथ मारपीट की और कहा कि “तू कॉलोनी में ज्यादा दादा बनता है।” आरोप है कि इसके बाद गणेश ने कपड़े उतारकर गलत हरकत करने का दबाव बनाया। विरोध करने पर आरोपियों ने उसे ट्रेन के नीचे फेंकने की धमकी दी। पीड़ित के मुताबिक तीनों आरोपियों ने उसके साथ अप्राकृतिक कृत्य किया। मौका मिलने पर वह वहां से भाग निकला। रास्ते में उसने एक दोस्त को पूरी घटना बताई, लेकिन डर के कारण थाने नहीं गया। घर पहुंचने के बाद उसकी मां ने शरीर पर चोट के निशान देखे और पूछताछ की। तब छात्र ने पूरी घटना बताई। इसके बाद परिवार उसे लेकर थाने पहुंचा, जहां तीनों आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई। पुलिस मामले की जांच क...

इंदौर में अंडरग्राउंड मेट्रो को लेकर कलेक्टर के समक्ष सुनवाई:सामाजिक कार्यकर्ता बोले- भूजल, हेरिटेज और व्यापार पर असर होगा; अलाइनमेंट बदलाव पर भी आपत्ति

शहर में अंडरग्राउंड मेट्रो प्रोजेक्ट को लेकर सामाजिक कार्यकर्ता किशोर कोडवानी ने मंगलवार को कलेक्टर शिवम वर्मा के समक्ष गंभीर आपत्तियां दर्ज कराई हैं। हाई कोर्ट के निर्देश के बाद कोडवानी को अपना पक्ष रखने का अवसर दिया गया, जिसके तहत मेट्रो अधिकारियों के साथ कलेक्टर के समक्ष सुनवाई हुई। कोडवानी ने कहा कि मेट्रो प्रोजेक्ट के तहत किए जा रहे कामों से भूजल स्तर पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है और इससे संपूर्ण जल प्रणाली प्रभावित होने की आशंका है। उन्होंने आरोप लगाया कि पर्यावरण प्रभाव आकलन की आवश्यक रिपोर्ट लिए बिना ही काम को आगे बढ़ाया जा रहा है। अनुमतियों को लेकर उठाए सवाल उन्होंने मेट्रो अधिकारियों पर आवश्यक अनुमतियां नहीं लेने का आरोप लगाते हुए कहा कि केवल ओपिनियन लेना पर्याप्त नहीं है। विशेष रूप से हेरिटेज क्षेत्र से संबंधित नियमों का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि 300 मीटर की परिधि में निर्माण कार्य पर प्रतिबंध है, जिसका पालन स्पष्ट रूप से नहीं किया जा रहा। अलाइनमेंट में बदलाव पर भी आपत्ति कोडवानी ने मेट्रो रूट के बार-बार बदलने को लेकर भी सवाल उठाए। उनका कहना था कि प्र...

एक ही ऑपरेशन में दो कैंसर का इलाज:एम्स में व्हिपल प्रक्रिया और किडनी सर्जरी साथ कर डॉक्टरों ने रचा मेडिकल इतिहास

राजधानी के एम्स भोपाल ने जटिल कैंसर उपचार के क्षेत्र में एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की है। यहां 52 वर्षीय मरीज के शरीर में एक साथ पनपे दो अलग-अलग प्राथमिक कैंसर का एक ही ऑपरेशन में सफल इलाज कर डॉक्टरों ने नई मिसाल कायम की है। यह मामला चिकित्सा विज्ञान में बेहद दुर्लभ माना जाता है। मरीज को पित्त नली का कैंसर (कोलेंजियोकार्सिनोमा) और किडनी कैंसर (रीनल सेल कार्सिनोमा) दोनों एक साथ थे। डॉक्टरों की बहुविषयक टीम ने चुनौती स्वीकार करते हुए एक ही सर्जरी में दोनों कैंसर को पूरी तरह निकाल दिया। वर्तमान में मरीज तेजी से स्वस्थ हो रहा है। दो विभागों की संयुक्त टीम ने संभाली कमान यूरोलॉजी और सर्जिकल गैस्ट्रोएंटरोलॉजी विभागों के विशेषज्ञों ने मिलकर उपचार की रणनीति बनाई। ऑपरेशन के दौरान गैस्ट्रोएंटरोलॉजी टीम ने व्हिपल प्रक्रिया को सफलतापूर्वक अंजाम दिया, जबकि यूरोलॉजी टीम ने दाहिनी किडनी को पूरी तरह निकालते हुए राइट रेडिकल नेफ्रेक्टॉमी की। डॉक्टरों के अनुसार, एक ही मरीज में दो अलग-अलग प्राथमिक कैंसर का मिलना बेहद दुर्लभ होता है। ऐसे मामलों में आमतौर पर अलग-अलग समय पर सर्जरी करनी पड़ती...