Skip to main content

बकरीद पर महेश्वर तहसील में पुलिस का फ्लैग मार्च:मंडलेश्वर-करही में SDOP के नेतृत्व में निकाला पैदल मार्च; उपद्रवियों को दी सख्त चेतावनी

आगामी ईद-उल-अजहा के मद्देनजर महेश्वर तहसील में कानून-व्यवस्था और सांप्रदायिक सौहार्द बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। बुधवार को विभिन्न थाना क्षेत्रों में पुलिस बल ने फ्लैग मार्च निकालकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान अधिकारियों ने स्पष्ट संदेश दिया कि त्योहार के दौरान शांति भंग करने वाले असामाजिक तत्वों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। करही: दो थानों के संयुक्त बल ने किया भ्रमण महेश्वर के करही कस्बे में बुधवार देर शाम करही और बलवाड़ा पुलिस ने संयुक्त रूप से फ्लैग मार्च निकाला। थाना प्रभारी राजेंद्र इंगले के नेतृत्व में यह मार्च थाना परिसर से शुरू होकर भारत माता चौक, बाजार चौक, मेन रोड और नेहरू मार्केट जैसे व्यस्ततम इलाकों से गुजरा। नायब तहसीलदार राजेश मुझमरे ने नागरिकों से सोशल मीडिया पर फैलने वाली भ्रामक अफवाहों पर ध्यान न देने और शांतिपूर्वक त्योहार मनाने की अपील की। मंडलेश्वर: एसडीओपी और टीआई ने संभाली कमान मंडलेश्वर में एसडीओपी स्वेता शुक्ला एवं थाना प्रभारी पंकज तिवारी के नेतृत्व में भारी पुलिस बल ने पैदल भ्रमण किया। इस दौरान टीम ने बस स्टैंड, जामा मस्जिद, सराफा बाजार, जगजीवन मार्ग, वार्ड नंबर 14, नूरानी मस्जिद, ईदगाह और अंबेडकर चौराहा जैसे संवेदनशील व व्यस्त क्षेत्रों का सघन जायजा लिया। थाना प्रभारी ने बताया कि इस मुस्तैदी का उद्देश्य नागरिकों में सुरक्षा का भाव पैदा करना और आपसी भाईचारा बनाए रखना है। नमाज और संदिग्ध गतिविधियों पर पैनी नजर अधिकारियों ने बताया कि ईद के दिन नमाज के समय से लेकर पूरे दिन हर प्रमुख स्थल पर पुलिस बल तैनात रहेगा। असामाजिक तत्वों को चिन्हित किया जा रहा है और क्षेत्र में गश्त बढ़ा दी गई है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी प्रकार की कोताही नहीं बरती जाएगी और गड़बड़ी करने वालों पर 'जीरो टॉलरेंस' की नीति के तहत कार्रवाई होगी। पुलिस ने नागरिकों से किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या लावारिस वस्तु की सूचना तत्काल नजदीकी थाने या डायल-112 पर देने का आग्रह किया है।

from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/z6TC4XO
via IFTTT

Comments

Popular posts from this blog

इंदौर में नाबालिग का अपहरण, अप्राकृतिक कृत्य किया:बाणगंगा इलाके का मामला, तीन आरोपियों पर एफआईआर दर्ज

इंदौर के बाणगंगा इलाके में एक नाबालिग छात्र के साथ अप्राकृतिक कृत्य का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने उसके तीन दोस्तों के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक 10वीं के छात्र ने शिकायत में बताया कि गुरुवार रात वह घर के बाहर टहल रहा था। इसी दौरान उसके दोस्त गणेश, दिव्यांश और तुषार वहां पहुंचे और उसे घूमने चलने के बहाने रेलवे पटरी के पास ले गए। वहां तीनों ने उसके साथ मारपीट की और कहा कि “तू कॉलोनी में ज्यादा दादा बनता है।” आरोप है कि इसके बाद गणेश ने कपड़े उतारकर गलत हरकत करने का दबाव बनाया। विरोध करने पर आरोपियों ने उसे ट्रेन के नीचे फेंकने की धमकी दी। पीड़ित के मुताबिक तीनों आरोपियों ने उसके साथ अप्राकृतिक कृत्य किया। मौका मिलने पर वह वहां से भाग निकला। रास्ते में उसने एक दोस्त को पूरी घटना बताई, लेकिन डर के कारण थाने नहीं गया। घर पहुंचने के बाद उसकी मां ने शरीर पर चोट के निशान देखे और पूछताछ की। तब छात्र ने पूरी घटना बताई। इसके बाद परिवार उसे लेकर थाने पहुंचा, जहां तीनों आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई। पुलिस मामले की जांच क...

इंदौर में अंडरग्राउंड मेट्रो को लेकर कलेक्टर के समक्ष सुनवाई:सामाजिक कार्यकर्ता बोले- भूजल, हेरिटेज और व्यापार पर असर होगा; अलाइनमेंट बदलाव पर भी आपत्ति

शहर में अंडरग्राउंड मेट्रो प्रोजेक्ट को लेकर सामाजिक कार्यकर्ता किशोर कोडवानी ने मंगलवार को कलेक्टर शिवम वर्मा के समक्ष गंभीर आपत्तियां दर्ज कराई हैं। हाई कोर्ट के निर्देश के बाद कोडवानी को अपना पक्ष रखने का अवसर दिया गया, जिसके तहत मेट्रो अधिकारियों के साथ कलेक्टर के समक्ष सुनवाई हुई। कोडवानी ने कहा कि मेट्रो प्रोजेक्ट के तहत किए जा रहे कामों से भूजल स्तर पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है और इससे संपूर्ण जल प्रणाली प्रभावित होने की आशंका है। उन्होंने आरोप लगाया कि पर्यावरण प्रभाव आकलन की आवश्यक रिपोर्ट लिए बिना ही काम को आगे बढ़ाया जा रहा है। अनुमतियों को लेकर उठाए सवाल उन्होंने मेट्रो अधिकारियों पर आवश्यक अनुमतियां नहीं लेने का आरोप लगाते हुए कहा कि केवल ओपिनियन लेना पर्याप्त नहीं है। विशेष रूप से हेरिटेज क्षेत्र से संबंधित नियमों का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि 300 मीटर की परिधि में निर्माण कार्य पर प्रतिबंध है, जिसका पालन स्पष्ट रूप से नहीं किया जा रहा। अलाइनमेंट में बदलाव पर भी आपत्ति कोडवानी ने मेट्रो रूट के बार-बार बदलने को लेकर भी सवाल उठाए। उनका कहना था कि प्र...

एक ही ऑपरेशन में दो कैंसर का इलाज:एम्स में व्हिपल प्रक्रिया और किडनी सर्जरी साथ कर डॉक्टरों ने रचा मेडिकल इतिहास

राजधानी के एम्स भोपाल ने जटिल कैंसर उपचार के क्षेत्र में एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की है। यहां 52 वर्षीय मरीज के शरीर में एक साथ पनपे दो अलग-अलग प्राथमिक कैंसर का एक ही ऑपरेशन में सफल इलाज कर डॉक्टरों ने नई मिसाल कायम की है। यह मामला चिकित्सा विज्ञान में बेहद दुर्लभ माना जाता है। मरीज को पित्त नली का कैंसर (कोलेंजियोकार्सिनोमा) और किडनी कैंसर (रीनल सेल कार्सिनोमा) दोनों एक साथ थे। डॉक्टरों की बहुविषयक टीम ने चुनौती स्वीकार करते हुए एक ही सर्जरी में दोनों कैंसर को पूरी तरह निकाल दिया। वर्तमान में मरीज तेजी से स्वस्थ हो रहा है। दो विभागों की संयुक्त टीम ने संभाली कमान यूरोलॉजी और सर्जिकल गैस्ट्रोएंटरोलॉजी विभागों के विशेषज्ञों ने मिलकर उपचार की रणनीति बनाई। ऑपरेशन के दौरान गैस्ट्रोएंटरोलॉजी टीम ने व्हिपल प्रक्रिया को सफलतापूर्वक अंजाम दिया, जबकि यूरोलॉजी टीम ने दाहिनी किडनी को पूरी तरह निकालते हुए राइट रेडिकल नेफ्रेक्टॉमी की। डॉक्टरों के अनुसार, एक ही मरीज में दो अलग-अलग प्राथमिक कैंसर का मिलना बेहद दुर्लभ होता है। ऐसे मामलों में आमतौर पर अलग-अलग समय पर सर्जरी करनी पड़ती...