तीस मारखां समझता उसका नाम बताना:भिंड में डीआईजी असित यादव बोले- सबसे पहले टारगेट पर लूंगा, चाहे एडिशन एसपी हो या एसपी
भिंड एसपी पद से विदाई लेते हुए और ग्वालियर में डीआईजी का पदभार संभालने से पहले डॉ. असित यादव ने सख्त संदेश दिया। उन्होंने कहा, “जो खुद को सबसे ज्यादा तीस मारखां समझता है, उसका नाम बताओ। मैं सबसे पहले उसी की ऐसी-तैसी करूंगा।” उन्होंने साफ कहा कि जिसे भी अपने बारे में थोड़ी सी भी गलतफहमी है—चाहे वह टीआई हो, डीएसपी, एडिशनल एसपी या एसपी—सबसे पहले उसी को टारगेट किया जाएगा। समर्थकों में मायूसी, विरोधियों को सीधा संदेश
भिंड में अपने कार्यकाल के दौरान सख्त छवि के लिए पहचाने जाने वाले डॉ. असित यादव की विदाई के दौरान समर्थकों के चेहरों पर मायूसी नजर आई। वहीं जिले में कुछ ऐसे लोग भी रहे, जिनकी उनके रहते दाल नहीं गल पाई। ऐसे लोगों को उन्होंने मंच से ही सीधा संदेश दे दिया। “डांटता था, लेकिन सीख देने के लिए”
करीब 30 महीने के कार्यकाल का अनुभव साझा करते हुए उन्होंने कहा कि वे अधीनस्थों को डांटते जरूर थे, लेकिन उसके पीछे उन्हें सिखाने की मंशा होती थी। उन्होंने कहा, “डांटने के बाद मैं खुद फोन करके बात कर लेता था। मुझे पता है कि बॉस की डांट के बाद दो-तीन दिन तक मूड ऑफ रहता है, इसलिए ज्यादा देर तक किसी को नाराज नहीं रहने देता। लेकिन अगर मैं बात नहीं करूं, तो समझ लेना एक्शन तय है।” कलेक्टर की तारीफ, ‘अफलातून अफसर’ पर तंज
उन्होंने कलेक्टर किरोड़ीलाल मीणा की तारीफ करते हुए कहा कि वे धैर्य और संयम के साथ काम करने वाले अधिकारी हैं। साथ ही तंज कसते हुए कहा कि भिंड और दतिया जैसे जिलों को “अफलातून” नहीं, बल्कि जमीन पर काम करने वाले अधिकारी चाहिए। आने वाले एसपी को लेकर उन्होंने कहा कि वे भी शांत तरीके से काम करेंगे। डॉ. यादव ने कहा कि उनके कार्यकाल में अधीनस्थों और जनप्रतिनिधियों का अच्छा सहयोग मिला। पुलिस पर किसी तरह का राजनीतिक दबाव नहीं रहा। लहार टीआई शिवसिंह यादव से सबसे ज्यादा नाराजगी जताई। कहा—क्षेत्र में लोग रिश्तेदारी निकालकर दबाव बनाते थे। फूप थाना प्रभारी सतेंद्र राजपूत की सराहना की, पुरानी पहचान बताई। डीएसपी दीपक तोमर के बूथ लेवल प्लान की तारीफ की। सीएसपी निरंजन राजपूत को भविष्य का सफल अधिकारी बताया। मालनपुर टीआई प्रदीप सोनी को “दिल के करीब” बताया। टीआई शिवप्रताप सिंह राजावत, वैभव सिंह तोमर और एसआई सत्यवीर की टीम को बदमाशों की धरपकड़ में प्रभावी बताया। मिहोना टीआई रोहित गुप्ता को बेहतर काम करने और गलत रास्ते से दूर रहने की सलाह दी।
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/FD4Cwq2
via IFTTT
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/FD4Cwq2
via IFTTT
Comments
Post a Comment