बंद लाइन में करंट, आउटसोर्स कर्मचारी पोल से गिरा:गंभीर घायल, भिलाई रेफर; बालाघाट में जेई बोले- कंपनी करेगी हरसंभव मदद
बालाघाट के लांजी में बिजली लाइन सुधारते समय एक आउटसोर्स कर्मचारी करंट की चपेट में आ गया और पोल से नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल कर्मचारी को शुरुआती इलाज के बाद बेहतर उपचार के लिए भिलाई रेफर किया गया है। यह हादसा रविवार को लांजी के ग्राम वारी में हुआ। मनेरी का रहने वाला 30 वर्षीय सतीश राहंगडाले बिजली विभाग में आउटसोर्स कर्मचारी है। वह 11 केवी लाइन का एक तार इंसुलेटर से बाहर निकलने पर उसे ठीक करने के लिए पोल पर चढ़ा था। काम के दौरान अचानक लाइन में करंट आ गया, जिससे वह झुलसकर नीचे गिर पड़ा। गिरने की वजह से उसके चेहरे, पैरों और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आई हैं। बेहतर इलाज के लिए भिलाई रेफर हादसे के तुरंत बाद सतीश को सिविल अस्पताल लांजी ले जाया गया। वहां उसकी नाजुक हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे भिलाई भेज दिया। बिजली विभाग के जेई का कहना है कि विभाग घायल कर्मचारी की हर तरह से मदद करेगा। लापरवाही की होगी जांच घायल सतीश ने बताया कि उसे लाइन बंद होने की जानकारी दी गई थी, इसके बावजूद अचानक पोल में करंट दौड़ गया। अब बिजली कंपनी इस बात की जांच कर रहा है कि बंद लाइन में करंट कैसे आया और इसमें किसकी लापरवाही रही।
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/lFbLKkd
via IFTTT
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/lFbLKkd
via IFTTT
Comments
Post a Comment