Skip to main content

Posts

इंडोनेशिया में रहने वाले NRI को नहीं मिला मकान:कलेक्ट्रेट में हुई जनसुनवाई में पहुंचे; बोले-रेरा के आदेश का पालन नहीं करा पाए तहसीलदार

भोपाल में हुई जनसुनवाई में इंडोनेशिया में रहने वाले एनआरआई चंचल गुप्ता ने शिकायत की। उन्होंने कहा कि साल 2017 के रेरा के आदेश का तहसीलदार पालन नहीं करा सके। इसके चलते ही उन्हें बिल्डर से अपना मकान अब तक नहीं मिल सका है। एनआरआई गुप्ता इंडोनेशिया में प्राइवेट नौकरी करते हैं। उन्होंने विनायक वैली प्रोजेक्ट में एक मकान बुक किया था, लेकिन उन्हें अब तक बिल्डर ने मकान बनाकर नहीं दिया। इतना ही नहीं गुप्ता से मकान बनाने के एवज में करीब 12 लाख रुपए भी ले लिए। 28 दिसंबर 2017 को रेरा ने उनके पक्ष में आदेश जारी कर अतिरिक्त राशि लौटाने के निर्देश दिए थे, लेकिन वर्षों बीतने के बाद भी गोविंदपुरा के तहसीलदार बदलते गए, एसडीएम भी बदलते रहे, लेकिन प्रशासन के जिम्मेदार अधिकारी रेरा के आदेश का पालन नहीं करा पाए। आखिरकार परेशान होकर गुप्ता को जनसुनवाई में शिकायत करने आना पड़ा। गुप्ता ने बताया कि उन्होंने करोंद क्षेत्र विनायक डेवलपविंग प्राइवेट लिमिटेड के खिलाफ रेरा में शिकायत की थी। शिकायत के बाद रेरा ने उनके पक्ष में फैसला सुनाते हुए अतिरिक्त राशि लौटाने भी आदेश दिया था। इसके बावजूद करीब नौ...

सिद्धांता सुपर स्पेशलिटी अस्पताल का पंजीयन-लाइसेंस निरस्त:निरीक्षण में मिलीं 19 गंभीर खामियां, सीएमएचओ की जांच में इमरजेंसी से लेकर डायलिसिस तक में दिक्कत

भोपाल में शिवाजी नगर स्थित सिद्धांता सुपर स्पेशलिटी अस्पताल का पंजीयन और लाइसेंस निरस्त कर दिया गया है। CMHO की जांच में अस्पताल में 19 गंभीर खामियां मिलीं। इमरजेंसी में जरूरी उपकरणों की कमी, डॉक्टरों की उपलब्धता, डायलिसिस यूनिट, ICU, एक्स-रे और फायर सेफ्टी तक में नियमों के उल्लंघन सामने आए। 31 अगस्त 2026 को जारी आदेश के अनुसार, लाइसेंस निरस्त होने के बाद अस्पताल इस पंजीयन के आधार पर नए मरीज भर्ती नहीं कर सकेगा और न ही चिकित्सा-नर्सिंग सेवाएं संचालित कर सकेगा। हालांकि, पहले से भर्ती मरीजों के इलाज की निरंतर व्यवस्था और उनकी सुरक्षा की जिम्मेदारी अस्पताल प्रबंधन की रहेगी। मरीजों को ऐसी स्थिति में डिस्चार्ज या ट्रांसफर नहीं किया जाएगा, जिससे उनके जीवन या स्वास्थ्य पर प्रतिकूल असर पड़े। इमरजेंसी में एक बीपी मशीन, एक ऑक्सीजन सिलेंडर निरीक्षण में अस्पताल के इमरजेंसी रूम में मरीजों की जांच के लिए पर्याप्त उपकरण नहीं मिले। रिपोर्ट के अनुसार, वहां सिर्फ एक BP उपकरण और ट्रॉली पर एक ऑक्सीजन सिलेंडर था। इससे गंभीर मरीजों को तत्काल उपचार मिलने में देरी की आशंका जताई गई। इमरजेंसी ...

ट्विशा शर्मा डेथ केस, केस ट्रांसफर:जिस अदालत से मिली थी बेल, वहीं चलेगा रिटायर्ड जज गिरिबाला का मुकदमा

भोपाल में चर्चित ट्विशा शर्मा मौत मामले में पूर्व जिला न्यायाधीश गिरिबाला सिंह और उनके बेटे समर्थ सिंह पर मुकदमा उसी अदालत में चलेगा, जहां से गिरिबाला को शुरुआत में बेल मिली थी। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश मनोज कुमार श्रीवास्तव ने इस मामले को विशेष न्यायाधीश (ओडब्ल्यू) पल्लवी द्विवेदी की अदालत में स्थानांतरित कर दिया है। वकील अंकुर पांडे के अनुसार, इसी विशेष कोर्ट ने गिरिबाला को अग्रिम जमानत दी थी, जिसे बाद में जबलपुर हाईकोर्ट ने रद्द कर दिया था। इसके पश्चात सीबीआई ने कार्रवाई करते हुए गिरिबाला सिंह को हिरासत में लिया था और वे तब से जेल में ही हैं। उच्चतम न्यायालय के दिशा-निर्देशों के तहत, आरोप पत्र (चार्जशीट) पेश होने के बाद निचली अदालतों को 60 से 90 दिनों की तय समय-सीमा में आरोपियों पर फ्रेमिंग ऑफ चार्जेस (आरोप तय) करने का प्रयास करना अनिवार्य है। 17 अगस्त को दाखिल की गई थी चार्जशीट सीबीआई ने 17 अगस्त को भोपाल अदालत में गिरिबाला, उनके बेटे व ट्विशा के पति समर्थ के खिलाफ चालान दाखिल किया था। चार्जशीट के अनुसार, एम्स दिल्ली की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में ट्विशा के शरीर...

सड़क-हादसे रोकने 4E फॉर्मूले पर जोर,बीमा नहीं तो ईंधन नहीं:सुप्रीम कोर्ट कमेटी ऑन रोड सेफ्टी की बैठक; पेट्रोल पंपों को वाहन पोर्टल से जोड़ने पर चर्चा

सुप्रीम कोर्ट कमेटी ऑन रोड सेफ्टी के अध्यक्ष और सुप्रीम कोर्ट के सेवानिवृत्त न्यायमूर्ति अभय मनोहर सप्रे ने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए 4 ई यानी इंजीनियरिंग, इमरजेंसी केयर, इंफोर्समेंट और एजुकेशन पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। उन्होंने सड़कों पर पशुओं के कारण होने वाली दुर्घटनाओं और मौतों को रोकने के लिए समाज की भागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर दिया। इसके लिए स्थानीय स्तर पर समितियों का गठन कर उनकी मदद लेने और उन्हें प्रोत्साहन राशि देने की जरूरत बताई। मुख्य सचिव कार्यालय में हुई बैठक में यह भी तय किया गया कि प्रदेश में होने वाली सड़क दुर्घटनाओं का विश्लेषण किया जाएगा। इसके आधार पर दुर्घटना संभावित स्थलों पर भविष्य में हादसे रोकने के लिए कार्ययोजना तैयार कर समय-सीमा में उसका क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाएगा। बैठक में इंदौर, भोपाल और उज्जैन में जीरो फैटेलिटी डिस्ट्रिक्ट प्रोग्राम शुरू करने पर सहमति बनी। वर्तमान में धार, सतना, रीवा, सागर, जबलपुर और खरगोन के साथ उज्जैन, भोपाल और इंदौर में भी यह कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है। मध्य प्रदेश में अब ‘नो इंश्य...

पेट दर्द की शिकायत लेकर क्लिनिक पहुंची बच्ची की मौत:10 दिनों से चल रहा था इलाज, परिजनों का आरोप; इलाज में लापरवाही से हुई मौत, कार्रवाई की मांग

इंदौर में इलाज के दौरान एक 10 वर्षीय बच्ची की मौत का मामला सामने आया है। गणेश नगर, फोर्स एकेडमी के पास रहने वाली दिव्यांशी सोलंकी पिता मनोज सोलंकी की खातीवाला टैंक स्थित हर्ष क्लिनिक में इलाज के दौरान मौत हो गई। बच्ची मूल रूप से पूजापुरा, बागली की रहने वालीहै। परिजनों ने आरोप लगाया है कि बच्ची को पिछले करीब 10 दिनों से पेट दर्द की शिकायत थी। इसी के चलते उसकी मां उसे इलाज के लिए क्लिनिक लेकर पहुंची थी। परिजनों का दावा है कि रविवार को दोपहर करीब 3 से 4 बजे के बीच बच्ची को उपचार के लिए क्लिनिक लाया गया था। गलत इलाज से बिगड़ी बच्ची की हालत परिजनों का आरोप है कि बच्ची का इलाज डॉ. श्रीचंद मांगेचा नामक ने किया। परिवार ने आरोप लगाया कि रविवार को इलाज के दौरान बच्ची की हालत बिगड़ गई और बाद में उसकी अस्पताल ले जाने के मौत हो गई। देर रात परिजन के साथ सामाजिक कार्यकर्ता और स्थानीय लोग क्लिनिक पहुंचे गलत इलाज करने का आरोप लगाते हुए मामले की जांच की मांग की है। हालांकि, बच्ची की मौत वास्तव में किस कारण हुई और इलाज में किसी तरह की लापरवाही हुई या नहीं, यह जांच और मेडिकल रिपोर्ट के ब...

विवेक मीणा हत्याकांड: आरोपियों के घरों पर बुलडोजर की तैयारी:पुलिस-नगर निगम की टीमें पहुंचीं, फीता डालकर मकानों की लंबाई-चौड़ाई नापी

ग्वालियर के बहोड़ापुर में विश्व हिंदू परिषद के सह जिला मंत्री के भाई विवेक मीणा की गोली मारकर हत्या के मामले में पुलिस ने फरार आरोपियों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। रविवार को पुलिस और नगर निगम की टीम आरोपियों के घर पहुंची और मकानों की नपाई की। टीम ने फीता डालकर मकानों की लंबाई-चौड़ाई के साथ निर्माण की स्थिति का जायजा लिया। इस कार्रवाई के बाद इलाके में चर्चा है कि प्रशासन आरोपियों के मकानों पर बुलडोजर कार्रवाई की तैयारी कर रहा है। हत्या के बाद परिजनों और समर्थकों ने चक्काजाम किया था। इस दौरान आरोपियों के मकानों पर बुलडोजर चलाने की मांग भी प्रमुख रूप से उठाई गई थी। इसके बाद पुलिस और नगर निगम की टीम ने आरोपियों के मकानों का भौतिक सत्यापन और नपाई शुरू की है। मोमोस के पैसे को लेकर हुआ था विवाद गुरुवार रात बहोड़ापुर क्षेत्र में 30 वर्षीय विवेक मीणा पुत्र दिनेश मीणा, निवासी बाबन पाएगा, नई सड़क की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। बताया गया है कि विवेक ब्लैकिंग का काम करता था। वह पार्सल देने के बाद आनंद नगर चौराहे पर मोमोस के ठेले के पास खड़ा था। इसी दौरान कुछ युवक मोमोस खाने ...

ट्विशा का मैसेज- मुझे शांति से मरने दो:पिता से रोते हुए कहा- 'समर्थ आक्रामक हो गया', मौत से पहले के वो आखिरी 79 मिनट

“मुझे शांति से मरने दो।” 12 मई की रात 9:36 बजे ट्विशा शर्मा ने परिचित राशि अबरोल को यह मैसेज किया। चार्जशीट के मुताबिक, इसके कुछ मिनट पहले वह फोन पर रो रही थीं और समर्थ के आक्रामक व्यवहार की बात बता रही थीं। मैसेज के चार मिनट बाद वह CCTV में अकेली टैरेस की ओर जाती दिखीं। अगले ही मिनट पिता को WhatsApp कॉल कर कहा- “पापा, समर्थ आक्रामक हो गया है, आप और मां जल्दी आ जाओ।” इसके बाद मां से बात हुई, लेकिन कुछ देर बाद ट्विशा का फोन नहीं उठा। अगले 79 मिनट में क्या-क्या हुआ, चार्जशीट और CCTV से इसकी पूरी टाइमलाइन सामने आती है। दैनिक भास्कर ने ट्विशा केस की चार्जशीट खंगाली। इसमें 12 मई की रात के आखिरी 79 मिनट के अलावा मौत से पहले के कई घटनाक्रम सामने आए। पढ़िए रिपोर्ट... मौत से पांच दिन पहले ही मां से कहा था- भोपाल से ले जाओ चार्जशीट के मुताबिक ट्विशा की परेशानी सिर्फ 12 मई की रात तक सीमित नहीं थी। 7 मई की सुबह 3:01 से 3:09 बजे के बीच उन्होंने मां को मैसेज कर भोपाल से ले जाने की बात कही थी। उन्होंने कहा था कि वह समर्थ के साथ नहीं रहना चाहतीं और उसे समझ नहीं आ रहा कि क्या करे। 9 म...