ट्विशा का मैसेज- मुझे शांति से मरने दो:पिता से रोते हुए कहा- 'समर्थ आक्रामक हो गया', मौत से पहले के वो आखिरी 79 मिनट
“मुझे शांति से मरने दो।” 12 मई की रात 9:36 बजे ट्विशा शर्मा ने परिचित राशि अबरोल को यह मैसेज किया। चार्जशीट के मुताबिक, इसके कुछ मिनट पहले वह फोन पर रो रही थीं और समर्थ के आक्रामक व्यवहार की बात बता रही थीं। मैसेज के चार मिनट बाद वह CCTV में अकेली टैरेस की ओर जाती दिखीं। अगले ही मिनट पिता को WhatsApp कॉल कर कहा- “पापा, समर्थ आक्रामक हो गया है, आप और मां जल्दी आ जाओ।” इसके बाद मां से बात हुई, लेकिन कुछ देर बाद ट्विशा का फोन नहीं उठा। अगले 79 मिनट में क्या-क्या हुआ, चार्जशीट और CCTV से इसकी पूरी टाइमलाइन सामने आती है। दैनिक भास्कर ने ट्विशा केस की चार्जशीट खंगाली। इसमें 12 मई की रात के आखिरी 79 मिनट के अलावा मौत से पहले के कई घटनाक्रम सामने आए। पढ़िए रिपोर्ट... मौत से पांच दिन पहले ही मां से कहा था- भोपाल से ले जाओ चार्जशीट के मुताबिक ट्विशा की परेशानी सिर्फ 12 मई की रात तक सीमित नहीं थी। 7 मई की सुबह 3:01 से 3:09 बजे के बीच उन्होंने मां को मैसेज कर भोपाल से ले जाने की बात कही थी। उन्होंने कहा था कि वह समर्थ के साथ नहीं रहना चाहतीं और उसे समझ नहीं आ रहा कि क्या करे। 9 मई की रात करीब 9:15 बजे भी उन्होंने मां से कहा कि फिलहाल टिकट कैंसिल कर दें, क्योंकि उन्हें डर था कि विवाद और बढ़ सकता है। 11 मई को भी उन्होंने मां को WhatsApp पर कई संदेश भेजे। चार्जशीट में इन संदेशों को मानसिक प्रताड़ना से जुड़े घटनाक्रम की जांच का हिस्सा बनाया गया है। 30 अप्रैल से शुरू हुआ था प्रेग्नेंसी को लेकर विवाद चार्जशीट के मुताबिक- 30 अप्रैल को ट्विशा ने प्रेग्नेंसी जारी नहीं रखने की इच्छा जताई थी। वह समर्थ के साथ अस्पताल गई थीं। डॉक्टर ने उन्हें MTP पिल्स दी थीं। इसी दिन वह मनोचिकित्सक डॉ. सत्यकांत त्रिवेदी से भी मिली थीं। डॉक्टर के मुताबिक वह प्रेग्नेंसी को लेकर असहज और मानसिक तनाव में थीं। 6 मई को उन्हें DADB German Academy of Digital Education से दोबारा नौकरी का ऑफर मिला, जिसे उन्होंने स्वीकार कर लिया। इसी दिन उन्होंने MTP की पहली डोज ली। अगले दिन, 7 मई को, गिरिबाला की इच्छा पर ट्विशा को अस्पताल ले जाया गया। चार्जशीट के अनुसार वहां प्रेग्नेंसी जारी रखने के विकल्प के बारे में पूछा गया। डॉक्टर ने बताया कि MTP शुरू होने के बाद प्रेग्नेंसी को वापस रिवर्ट नहीं किया जा सकता और दूसरी डोज लेने की सलाह दी। अब देखिए चार्जशीट के अहम पन्ने… दूसरी MTP डोज के बाद दर्द और ब्लीडिंग, समर्थ के कथित ताने 8 मई को दूसरी MTP डोज लेने के बाद ट्विशा को दर्द और ब्लीडिंग हुई। चार्जशीट में आरोप है कि इसी दौरान समर्थ ने उनके साथ आक्रामक व्यवहार किया और MTP को लेकर ताना मारा। यही घटनाक्रम बाद के दिनों में ट्विशा के मां को भेजे संदेशों और घर छोड़ने की कोशिशों से जुड़ता दिखाई देता है। मौत वाले दिन ₹3 हजार मंगवाकर खुद बुक की थी टिकट 12 मई को ट्विशा ने अपने पिता से ₹3 हजार मंगवाए और नसीराबाद की टिकट बुक की। चार्जशीट के मुताबिक वह माता-पिता के पास वापस जाना चाहती थीं। इसी दिन दोनों की कपल काउंसलिंग भी हुई थी। बताया गया है कि समर्थ कपल काउंसलिंग के लिए डॉक्टर के पास जाने को तैयार नहीं था। काउंसलिंग के दौरान डॉ. सत्यकांत त्रिवेदी के सामने समर्थ ने अपने और ट्विशा के Marijuana सेवन की बात बताई। डॉक्टर ने समर्थ को ट्विशा की बात धैर्य से सुनने और उन्हें समय देने की सलाह दी थी। दोपहर से रात तक ऐसे बढ़ता गया तनाव 12 मई को करीब 1 बजे काउंसलिंग के बाद दोनों घर लौटे। करीब 3:14 बजे ट्विशा Xpression Beauty Parlour के लिए निकलीं और 6:11 बजे वापस घर आईं। इसके बाद उन्होंने शिकायत की कि दोनों उन्हें नजरअंदाज कर रहे हैं। करीब 7:51 बजे उन्होंने परिचित राशि अबरोल से बात की। चार्जशीट के मुताबिक इसी बातचीत में उन्होंने आरोप लगाया कि समर्थ उन पर करीब ₹20 लाख का निवेश Chinese share market में लगाने का दबाव बना रहा था। करीब 9:20 बजे राशि से दोबारा बात के दौरान वह रो रही थीं। इसके 16 मिनट बाद 9:36 बजे वह संदेश सामने आया, जिसमें उन्होंने “मुझे शांति से मरने दो” जैसी बात कही। इसके बाद 9:40 बजे वह CCTV में अकेले टैरेस की तरफ जाती दिखीं और 9:41 बजे पिता को फोन किया। तीन डिजिटल-फोरेंसिक रिपोर्ट अभी लंबित चार्जशीट के अंतिम हिस्से के मुताबिक जांच में कुछ महत्वपूर्ण रिपोर्ट अभी लंबित हैं। इनमें ट्विशा के iPhone की डेटा एक्सट्रैक्शन रिपोर्ट, DVR की फोरेंसिक रिपोर्ट और दोनों आरोपियों की आवाज की तुलना की रिपोर्ट शामिल हैं। इसके अलावा दहेज और dowry death के पहलू पर भी आगे की जांच जारी रखी गई है। इसलिए 12 मई की रात 9:36 से 10:55 बजे तक के 79 मिनट इस केस की जांच में अहम हैं। इस दौरान ट्विशा का मदद की ओर इशारा करता मैसेज, पिता और मां से फोन पर बातचीत, CCTV फुटेज और उसके बाद गिरिबाला व समर्थ के टैरेस की ओर जाने का घटनाक्रम सामने आता है। लंबित डिजिटल और फोरेंसिक रिपोर्ट इस पूरी टाइमलाइन की जांच में महत्वपूर्ण हो सकती हैं। 31 अगस्त को अगली सुनवाई ट्विशा शर्मा केस में आरोपी गिरिबाला सिंह और समर्थ सिंह की 29 अगस्त को भोपाल कोर्ट में सुनवाई होनी थी। सुनवाई में यह तय किया जाना था कि CBI की चार्जशीट के बाद मामले का ट्रायल आगे किस अदालत में चलेगा। हालांकि संबंधित जज के छुट्टी पर होने के कारण शनिवार को सुनवाई नहीं हो सकी। अब मामले की अगली सुनवाई 31 अगस्त को होगी। इसमें ट्रायल कोर्ट को लेकर फैसला होने की संभावना है। चार्जशीट दाखिल होने के बाद यह सुनवाई मामले की आगे की न्यायिक प्रक्रिया तय करने की दिशा में महत्वपूर्ण होगी। ये खबर भी पढ़ें… प्रेगनेंसी के बाद टूटा रिश्ता, ट्विशा ने छोड़ा था ससुराल भोपाल में मॉडल-एक्ट्रेस ट्विशा शर्मा की मौत के मामले में CBI की 636 पन्नों की चार्जशीट में शादी के बाद उनके जीवन के आखिरी महीनों की घटनाओं का सिलसिलेवार उल्लेख किया गया है। जांच के मुताबिक ट्विशा और समर्थ सिंह की मुलाकात फरवरी 2025 में ऑनलाइन डेटिंग ऐप के जरिए हुई थी। मार्च में ट्विशा ने परिवार को समर्थ से रिश्ते और शादी की इच्छा के बारे में बताया। दोनों परिवारों की सहमति के बाद दिसंबर 2025 में दोनों की शादी हुई।पूरी खबर पढ़ें
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/v6TN3DI
via IFTTT
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/v6TN3DI
via IFTTT
Comments
Post a Comment