Skip to main content

विवेक मीणा हत्याकांड: आरोपियों के घरों पर बुलडोजर की तैयारी:पुलिस-नगर निगम की टीमें पहुंचीं, फीता डालकर मकानों की लंबाई-चौड़ाई नापी

ग्वालियर के बहोड़ापुर में विश्व हिंदू परिषद के सह जिला मंत्री के भाई विवेक मीणा की गोली मारकर हत्या के मामले में पुलिस ने फरार आरोपियों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। रविवार को पुलिस और नगर निगम की टीम आरोपियों के घर पहुंची और मकानों की नपाई की। टीम ने फीता डालकर मकानों की लंबाई-चौड़ाई के साथ निर्माण की स्थिति का जायजा लिया। इस कार्रवाई के बाद इलाके में चर्चा है कि प्रशासन आरोपियों के मकानों पर बुलडोजर कार्रवाई की तैयारी कर रहा है। हत्या के बाद परिजनों और समर्थकों ने चक्काजाम किया था। इस दौरान आरोपियों के मकानों पर बुलडोजर चलाने की मांग भी प्रमुख रूप से उठाई गई थी। इसके बाद पुलिस और नगर निगम की टीम ने आरोपियों के मकानों का भौतिक सत्यापन और नपाई शुरू की है। मोमोस के पैसे को लेकर हुआ था विवाद गुरुवार रात बहोड़ापुर क्षेत्र में 30 वर्षीय विवेक मीणा पुत्र दिनेश मीणा, निवासी बाबन पाएगा, नई सड़क की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। बताया गया है कि विवेक ब्लैकिंग का काम करता था। वह पार्सल देने के बाद आनंद नगर चौराहे पर मोमोस के ठेले के पास खड़ा था। इसी दौरान कुछ युवक मोमोस खाने के बाद पैसे नहीं दे रहे थे। इसे लेकर ठेले वाले और युवकों के बीच विवाद होने लगा। विवेक ने ठेले वाले का पक्ष लेते हुए युवकों से कहा कि यदि मोमोस खाए हैं तो उनके पैसे देने होंगे। इसी बात को लेकर विवाद बढ़ गया। आरोप है कि युवकों ने विवेक की कनपटी में गोली मार दी और मौके से भाग गए। परिजन उसे तत्काल जेएएच के ट्रॉमा सेंटर लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। हरिहर नगर में राहुल के मकान की नपाई रविवार को पुलिस और नगर निगम की टीम सबसे पहले हरिहर नगर में आरोपी राहुल यादव के घर पहुंची। यहां टीम ने मकान की लंबाई-चौड़ाई नापने के साथ निर्माण से जुड़ी जानकारी जुटाई। बताया गया है कि राहुल का मकान करीब 2 हजार वर्गफुट में बना है। उसका एक और मकान होने की जानकारी भी सामने आई है। सेवा नगर में सौरभ के मकान पर पहुंची टीम इसके बाद टीम सेवा नगर में आरोपी सौरभ यादव के मकान पर पहुंची। यहां भी मकान की नपाई की गई और निर्माण की स्थिति देखी गई। बताया गया है कि सौरभ का किले की तलहटी के नीचे भी एक मकान है। स्थानीय स्तर पर इस मकान के सरकारी जमीन पर बने होने की बात सामने आई है। अब टीम दोनों मकानों से जुड़े दस्तावेज और निर्माण की वैधता की जांच कर सकती है। फरार आरोपियों की तलाश जारी हत्या के मामले में लाला अग्रवाल, राहुल यादव और सौरभ यादव के नाम सामने आए हैं। पुलिस फरार आरोपियों की तलाश कर रही है। साथ ही उनके ठिकानों और संपत्तियों की जानकारी भी जुटाई जा रही है। मकानों की नपाई के बाद अब यह भी देखा जा रहा है कि निर्माण नियमों के मुताबिक है या नहीं। हालांकि बुलडोजर कार्रवाई को लेकर प्रशासन की ओर से अभी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। ये खबर भी पढ़ें… ग्वालियर में डिलीवरी बॉय को गोली मारने का VIDEO ग्वालियर के बहोड़ापुर थाना क्षेत्र के आनंद नगर में डिलीवरी बॉय विवेक मीणा की हत्या का नया CCTV फुटेज सामने आया है। 51 सेकेंड के फुटेज में बाइक सवार तीन बदमाश मोमोज ठेले वाले से बहस करते और बीच-बचाव करने आए विवेक को गोली मारते दिखाई दे रहे हैं। फुटेज में तीनों बदमाश बाइक से ठेले के पास पहुंचते हैं और काफी देर तक मोमोज वाले से विवाद करते हैं। इसी दौरान विवेक बीच-बचाव करने पहुंचता है।पूरी खबर पढ़ें

from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/HeqFLKX
via IFTTT

Comments

Popular posts from this blog

इंदौर में नाबालिग का अपहरण, अप्राकृतिक कृत्य किया:बाणगंगा इलाके का मामला, तीन आरोपियों पर एफआईआर दर्ज

इंदौर के बाणगंगा इलाके में एक नाबालिग छात्र के साथ अप्राकृतिक कृत्य का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने उसके तीन दोस्तों के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक 10वीं के छात्र ने शिकायत में बताया कि गुरुवार रात वह घर के बाहर टहल रहा था। इसी दौरान उसके दोस्त गणेश, दिव्यांश और तुषार वहां पहुंचे और उसे घूमने चलने के बहाने रेलवे पटरी के पास ले गए। वहां तीनों ने उसके साथ मारपीट की और कहा कि “तू कॉलोनी में ज्यादा दादा बनता है।” आरोप है कि इसके बाद गणेश ने कपड़े उतारकर गलत हरकत करने का दबाव बनाया। विरोध करने पर आरोपियों ने उसे ट्रेन के नीचे फेंकने की धमकी दी। पीड़ित के मुताबिक तीनों आरोपियों ने उसके साथ अप्राकृतिक कृत्य किया। मौका मिलने पर वह वहां से भाग निकला। रास्ते में उसने एक दोस्त को पूरी घटना बताई, लेकिन डर के कारण थाने नहीं गया। घर पहुंचने के बाद उसकी मां ने शरीर पर चोट के निशान देखे और पूछताछ की। तब छात्र ने पूरी घटना बताई। इसके बाद परिवार उसे लेकर थाने पहुंचा, जहां तीनों आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई। पुलिस मामले की जांच क...

इंदौर में अंडरग्राउंड मेट्रो को लेकर कलेक्टर के समक्ष सुनवाई:सामाजिक कार्यकर्ता बोले- भूजल, हेरिटेज और व्यापार पर असर होगा; अलाइनमेंट बदलाव पर भी आपत्ति

शहर में अंडरग्राउंड मेट्रो प्रोजेक्ट को लेकर सामाजिक कार्यकर्ता किशोर कोडवानी ने मंगलवार को कलेक्टर शिवम वर्मा के समक्ष गंभीर आपत्तियां दर्ज कराई हैं। हाई कोर्ट के निर्देश के बाद कोडवानी को अपना पक्ष रखने का अवसर दिया गया, जिसके तहत मेट्रो अधिकारियों के साथ कलेक्टर के समक्ष सुनवाई हुई। कोडवानी ने कहा कि मेट्रो प्रोजेक्ट के तहत किए जा रहे कामों से भूजल स्तर पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है और इससे संपूर्ण जल प्रणाली प्रभावित होने की आशंका है। उन्होंने आरोप लगाया कि पर्यावरण प्रभाव आकलन की आवश्यक रिपोर्ट लिए बिना ही काम को आगे बढ़ाया जा रहा है। अनुमतियों को लेकर उठाए सवाल उन्होंने मेट्रो अधिकारियों पर आवश्यक अनुमतियां नहीं लेने का आरोप लगाते हुए कहा कि केवल ओपिनियन लेना पर्याप्त नहीं है। विशेष रूप से हेरिटेज क्षेत्र से संबंधित नियमों का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि 300 मीटर की परिधि में निर्माण कार्य पर प्रतिबंध है, जिसका पालन स्पष्ट रूप से नहीं किया जा रहा। अलाइनमेंट में बदलाव पर भी आपत्ति कोडवानी ने मेट्रो रूट के बार-बार बदलने को लेकर भी सवाल उठाए। उनका कहना था कि प्र...

एक ही ऑपरेशन में दो कैंसर का इलाज:एम्स में व्हिपल प्रक्रिया और किडनी सर्जरी साथ कर डॉक्टरों ने रचा मेडिकल इतिहास

राजधानी के एम्स भोपाल ने जटिल कैंसर उपचार के क्षेत्र में एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की है। यहां 52 वर्षीय मरीज के शरीर में एक साथ पनपे दो अलग-अलग प्राथमिक कैंसर का एक ही ऑपरेशन में सफल इलाज कर डॉक्टरों ने नई मिसाल कायम की है। यह मामला चिकित्सा विज्ञान में बेहद दुर्लभ माना जाता है। मरीज को पित्त नली का कैंसर (कोलेंजियोकार्सिनोमा) और किडनी कैंसर (रीनल सेल कार्सिनोमा) दोनों एक साथ थे। डॉक्टरों की बहुविषयक टीम ने चुनौती स्वीकार करते हुए एक ही सर्जरी में दोनों कैंसर को पूरी तरह निकाल दिया। वर्तमान में मरीज तेजी से स्वस्थ हो रहा है। दो विभागों की संयुक्त टीम ने संभाली कमान यूरोलॉजी और सर्जिकल गैस्ट्रोएंटरोलॉजी विभागों के विशेषज्ञों ने मिलकर उपचार की रणनीति बनाई। ऑपरेशन के दौरान गैस्ट्रोएंटरोलॉजी टीम ने व्हिपल प्रक्रिया को सफलतापूर्वक अंजाम दिया, जबकि यूरोलॉजी टीम ने दाहिनी किडनी को पूरी तरह निकालते हुए राइट रेडिकल नेफ्रेक्टॉमी की। डॉक्टरों के अनुसार, एक ही मरीज में दो अलग-अलग प्राथमिक कैंसर का मिलना बेहद दुर्लभ होता है। ऐसे मामलों में आमतौर पर अलग-अलग समय पर सर्जरी करनी पड़ती...