Skip to main content

इंडोनेशिया में रहने वाले NRI को नहीं मिला मकान:कलेक्ट्रेट में हुई जनसुनवाई में पहुंचे; बोले-रेरा के आदेश का पालन नहीं करा पाए तहसीलदार

भोपाल में हुई जनसुनवाई में इंडोनेशिया में रहने वाले एनआरआई चंचल गुप्ता ने शिकायत की। उन्होंने कहा कि साल 2017 के रेरा के आदेश का तहसीलदार पालन नहीं करा सके। इसके चलते ही उन्हें बिल्डर से अपना मकान अब तक नहीं मिल सका है। एनआरआई गुप्ता इंडोनेशिया में प्राइवेट नौकरी करते हैं। उन्होंने विनायक वैली प्रोजेक्ट में एक मकान बुक किया था, लेकिन उन्हें अब तक बिल्डर ने मकान बनाकर नहीं दिया। इतना ही नहीं गुप्ता से मकान बनाने के एवज में करीब 12 लाख रुपए भी ले लिए। 28 दिसंबर 2017 को रेरा ने उनके पक्ष में आदेश जारी कर अतिरिक्त राशि लौटाने के निर्देश दिए थे, लेकिन वर्षों बीतने के बाद भी गोविंदपुरा के तहसीलदार बदलते गए, एसडीएम भी बदलते रहे, लेकिन प्रशासन के जिम्मेदार अधिकारी रेरा के आदेश का पालन नहीं करा पाए। आखिरकार परेशान होकर गुप्ता को जनसुनवाई में शिकायत करने आना पड़ा। गुप्ता ने बताया कि उन्होंने करोंद क्षेत्र विनायक डेवलपविंग प्राइवेट लिमिटेड के खिलाफ रेरा में शिकायत की थी। शिकायत के बाद रेरा ने उनके पक्ष में फैसला सुनाते हुए अतिरिक्त राशि लौटाने भी आदेश दिया था। इसके बावजूद करीब नौ वर्ष बीतने के बाद भी आदेश का पालन नहीं कराया गया। कभी गोविंदपुरा तो कभी शहर वृत के चक्कर लगाते रहे। इंडोनेशिया से बार-बार आना संभव नहीं है। साल में एक बार आना होता है। ऐसे में कई बार कलेक्टर व तहसीलदार से पात्राचार भी किया, लेकिन न बिल्डर पर कोई कार्रवाई की गई न ही मकान दिला पाए। रेरा के आदेश का भी पालन नहीं किया गया। उनका कहना है कि अगले वर्ष रेरा के आदेश को 10 साल पूरे हो जाएंगे। यह शिकायतें भी आईं इसके साथ ही जनसुनवाई में बाग उमराव दूल्हा क्षेत्र के सेक्टर सी की गली-नंबर 4 में कब्जा नहीं हटने की शिकायत की गई। लोग बड़ी संख्या में पहुंचे और एडीएम सुमित कुमार पांडेय से शिकायत की कि रास्ते पर एक व्यक्ति ने टपरा बनाकर कब्जा कर रखा है, जिससे रास्ता रुक गया है। इतना ही नहीं जनसुवाई के अलावा बीते तीन महीने से नगर निगम व पुलिस से शिकायत कर रहे हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही। एडीएम ने लोगों की शिकायती सुनकर जल्द कार्रवाई का भरोसा दिलाया। इसी तरह जनसुनवाई में मुंगालिया कोर्ट क्षेत्र की करीब 0.8090 हेक्टेयर कृषि भूमि पर बिना डायवर्सन और आवश्यक अनुमतियों के प्लॉट काटकर बेचने की शिकायत करने भी लोग पहुंचे। लोगों का कहना है कि शिकायत में खसरा नंबर 181/99/3 (स) की जमीन पर करीब 600-600 वर्गफीट के अवैध तरीके से प्लॉट काट दिए गए। लोगों ने सड़क व अन्य सुविधाएं विकसित करने का आरोप लगाया गया है। एडीएम ने जल्द ही जांच करा कर अवैध प्लॉटिंग रोकने की बात कही। जनसुनवाई में कुल 131 शिकायतें पहुंचीं। एडीएम सुमित कुमार पांडेय,प्रकाश नायक,पीसी शाक्या ने लोगों की शिकायतें सुनकर कार्रवाई के लिए संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया। इधर, डेयरियों की जांच करने निकले अफसर भोपाल में खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 के तहत भोपाल खाद्य पदार्थों की जांच, निरीक्षण, नमूना संग्रहण और रैपिड किट द्वारा प्राथमिक परीक्षण की कार्रवाई लगातार जारी है। इसके चलते मंगलवार को खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम ने शहर के विभिन्न खाद्य प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण कर नमूनों का संकलन किया गया। गांधी मार्केट पिपलानी स्थित ​फ्रेशको डेयरी पर रैपिड किट के माध्यम से गाय का दूध, भैंस का दूध एवं मिक्स मिल्क के कुल 5 नमूनों की मौके पर जांच की गई। केरवा रोड स्थित हाउस नंबर 230 में काजू एवं कढ़ाई पनीर का नमूना संकलित किया गया। कोटरा सुल्तानाबाद स्थित मथुरा डेयरी से किट के माध्यम से दूध की प्रारंभिक जांच की गई एवं दूध का नमूना लिया गया। कोलार रोड स्थित कृष्णा डेयरी से दूध के नमूने लिए गए। वहीं, कोहेफिजा से भी दूध के सैंपलिंग की कार्रवाई हुई।

from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/hgUBERN
via IFTTT

Comments

Popular posts from this blog

इंदौर में नाबालिग का अपहरण, अप्राकृतिक कृत्य किया:बाणगंगा इलाके का मामला, तीन आरोपियों पर एफआईआर दर्ज

इंदौर के बाणगंगा इलाके में एक नाबालिग छात्र के साथ अप्राकृतिक कृत्य का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने उसके तीन दोस्तों के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक 10वीं के छात्र ने शिकायत में बताया कि गुरुवार रात वह घर के बाहर टहल रहा था। इसी दौरान उसके दोस्त गणेश, दिव्यांश और तुषार वहां पहुंचे और उसे घूमने चलने के बहाने रेलवे पटरी के पास ले गए। वहां तीनों ने उसके साथ मारपीट की और कहा कि “तू कॉलोनी में ज्यादा दादा बनता है।” आरोप है कि इसके बाद गणेश ने कपड़े उतारकर गलत हरकत करने का दबाव बनाया। विरोध करने पर आरोपियों ने उसे ट्रेन के नीचे फेंकने की धमकी दी। पीड़ित के मुताबिक तीनों आरोपियों ने उसके साथ अप्राकृतिक कृत्य किया। मौका मिलने पर वह वहां से भाग निकला। रास्ते में उसने एक दोस्त को पूरी घटना बताई, लेकिन डर के कारण थाने नहीं गया। घर पहुंचने के बाद उसकी मां ने शरीर पर चोट के निशान देखे और पूछताछ की। तब छात्र ने पूरी घटना बताई। इसके बाद परिवार उसे लेकर थाने पहुंचा, जहां तीनों आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई। पुलिस मामले की जांच क...

इंदौर में अंडरग्राउंड मेट्रो को लेकर कलेक्टर के समक्ष सुनवाई:सामाजिक कार्यकर्ता बोले- भूजल, हेरिटेज और व्यापार पर असर होगा; अलाइनमेंट बदलाव पर भी आपत्ति

शहर में अंडरग्राउंड मेट्रो प्रोजेक्ट को लेकर सामाजिक कार्यकर्ता किशोर कोडवानी ने मंगलवार को कलेक्टर शिवम वर्मा के समक्ष गंभीर आपत्तियां दर्ज कराई हैं। हाई कोर्ट के निर्देश के बाद कोडवानी को अपना पक्ष रखने का अवसर दिया गया, जिसके तहत मेट्रो अधिकारियों के साथ कलेक्टर के समक्ष सुनवाई हुई। कोडवानी ने कहा कि मेट्रो प्रोजेक्ट के तहत किए जा रहे कामों से भूजल स्तर पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है और इससे संपूर्ण जल प्रणाली प्रभावित होने की आशंका है। उन्होंने आरोप लगाया कि पर्यावरण प्रभाव आकलन की आवश्यक रिपोर्ट लिए बिना ही काम को आगे बढ़ाया जा रहा है। अनुमतियों को लेकर उठाए सवाल उन्होंने मेट्रो अधिकारियों पर आवश्यक अनुमतियां नहीं लेने का आरोप लगाते हुए कहा कि केवल ओपिनियन लेना पर्याप्त नहीं है। विशेष रूप से हेरिटेज क्षेत्र से संबंधित नियमों का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि 300 मीटर की परिधि में निर्माण कार्य पर प्रतिबंध है, जिसका पालन स्पष्ट रूप से नहीं किया जा रहा। अलाइनमेंट में बदलाव पर भी आपत्ति कोडवानी ने मेट्रो रूट के बार-बार बदलने को लेकर भी सवाल उठाए। उनका कहना था कि प्र...

एक ही ऑपरेशन में दो कैंसर का इलाज:एम्स में व्हिपल प्रक्रिया और किडनी सर्जरी साथ कर डॉक्टरों ने रचा मेडिकल इतिहास

राजधानी के एम्स भोपाल ने जटिल कैंसर उपचार के क्षेत्र में एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की है। यहां 52 वर्षीय मरीज के शरीर में एक साथ पनपे दो अलग-अलग प्राथमिक कैंसर का एक ही ऑपरेशन में सफल इलाज कर डॉक्टरों ने नई मिसाल कायम की है। यह मामला चिकित्सा विज्ञान में बेहद दुर्लभ माना जाता है। मरीज को पित्त नली का कैंसर (कोलेंजियोकार्सिनोमा) और किडनी कैंसर (रीनल सेल कार्सिनोमा) दोनों एक साथ थे। डॉक्टरों की बहुविषयक टीम ने चुनौती स्वीकार करते हुए एक ही सर्जरी में दोनों कैंसर को पूरी तरह निकाल दिया। वर्तमान में मरीज तेजी से स्वस्थ हो रहा है। दो विभागों की संयुक्त टीम ने संभाली कमान यूरोलॉजी और सर्जिकल गैस्ट्रोएंटरोलॉजी विभागों के विशेषज्ञों ने मिलकर उपचार की रणनीति बनाई। ऑपरेशन के दौरान गैस्ट्रोएंटरोलॉजी टीम ने व्हिपल प्रक्रिया को सफलतापूर्वक अंजाम दिया, जबकि यूरोलॉजी टीम ने दाहिनी किडनी को पूरी तरह निकालते हुए राइट रेडिकल नेफ्रेक्टॉमी की। डॉक्टरों के अनुसार, एक ही मरीज में दो अलग-अलग प्राथमिक कैंसर का मिलना बेहद दुर्लभ होता है। ऐसे मामलों में आमतौर पर अलग-अलग समय पर सर्जरी करनी पड़ती...