Skip to main content

सिद्धांता सुपर स्पेशलिटी अस्पताल का पंजीयन-लाइसेंस निरस्त:निरीक्षण में मिलीं 19 गंभीर खामियां, सीएमएचओ की जांच में इमरजेंसी से लेकर डायलिसिस तक में दिक्कत

भोपाल में शिवाजी नगर स्थित सिद्धांता सुपर स्पेशलिटी अस्पताल का पंजीयन और लाइसेंस निरस्त कर दिया गया है। CMHO की जांच में अस्पताल में 19 गंभीर खामियां मिलीं। इमरजेंसी में जरूरी उपकरणों की कमी, डॉक्टरों की उपलब्धता, डायलिसिस यूनिट, ICU, एक्स-रे और फायर सेफ्टी तक में नियमों के उल्लंघन सामने आए। 31 अगस्त 2026 को जारी आदेश के अनुसार, लाइसेंस निरस्त होने के बाद अस्पताल इस पंजीयन के आधार पर नए मरीज भर्ती नहीं कर सकेगा और न ही चिकित्सा-नर्सिंग सेवाएं संचालित कर सकेगा। हालांकि, पहले से भर्ती मरीजों के इलाज की निरंतर व्यवस्था और उनकी सुरक्षा की जिम्मेदारी अस्पताल प्रबंधन की रहेगी। मरीजों को ऐसी स्थिति में डिस्चार्ज या ट्रांसफर नहीं किया जाएगा, जिससे उनके जीवन या स्वास्थ्य पर प्रतिकूल असर पड़े। इमरजेंसी में एक बीपी मशीन, एक ऑक्सीजन सिलेंडर निरीक्षण में अस्पताल के इमरजेंसी रूम में मरीजों की जांच के लिए पर्याप्त उपकरण नहीं मिले। रिपोर्ट के अनुसार, वहां सिर्फ एक BP उपकरण और ट्रॉली पर एक ऑक्सीजन सिलेंडर था। इससे गंभीर मरीजों को तत्काल उपचार मिलने में देरी की आशंका जताई गई। इमरजेंसी की क्रैश कार्ट लॉक मिली। ट्रॉमा एरिया में इंजेक्शन के लिए बेड लगा था और वहां ड्रेसिंग की जा रही थी। डायलिसिस और ICU में भी गंभीर कमियां डायलिसिस यूनिट में चार बेड थे, लेकिन निरीक्षण के दौरान केवल दो डायलिसिस टेक्नीशियन मिले। मरीजों की सीरोलॉजी रिपोर्ट उपलब्ध नहीं थी और सीरो पॉजिटिव मरीजों के लिए अलग व्यवस्था भी नहीं मिली। एक डायलिसिस टेक्नीशियन के पास आवश्यक योग्यता का प्रमाण-पत्र उपलब्ध नहीं कराया गया। HBV, HIV और HCV संक्रमण से जुड़े मानकों के अनुरूप व्यवस्था नहीं होने का भी उल्लेख है। ICU में असंक्रमित मरीज मिले वहीं ICU में संक्रमित मरीजों के लिए बने दो केबिन में असंक्रमित मरीज भर्ती मिले। निरीक्षण दल ने इसे संक्रमण नियंत्रण की दृष्टि से जोखिमपूर्ण बताया। ड्यूटी पर मौजूद एक चिकित्सक की योग्यता और MOU से जुड़े दस्तावेज भी उपलब्ध नहीं कराए गए। डॉक्टरों की उपलब्धता भी मानकों के अनुरूप नहीं निरीक्षण रिपोर्ट में कहा गया कि सूचना पट्ट के अनुसार अलग-अलग OPD में डॉक्टर उपलब्ध नहीं मिले। OPD कक्ष-1 में डॉ. राहुल पेशवानी मौजूद थे, लेकिन सूचना पट्ट पर उनके समय और विशेषज्ञता का उल्लेख नहीं था।अन्य OPD कक्षों में भी सूचना पट्ट में दर्ज समय के अनुसार चिकित्सक उपलब्ध नहीं पाए गए। टीम ने इससे मरीजों के इलाज में परेशानी की आशंका जताई। एक्स-रे जांच में सुरक्षा मानकों का पालन नहीं एक्स-रे, सोनोग्राफी और CT स्कैन क्षेत्र में निरीक्षण के दौरान मोबाइल एक्स-रे यूनिट से अनधिकृत तरीके से मरीजों की जांच किए जाने का उल्लेख है। एक्स-रे के दौरान लेड एप्रन और थायरॉयड कॉलर का इस्तेमाल नहीं हो रहा था। मरीज को एक्स-रे के दौरान कमरे में ही बैठाया गया था और जांच का रिकॉर्ड भी उपलब्ध नहीं कराया गया। ऑक्सीजन व्यवस्था और पैथोलॉजी में भी कमियां निरीक्षण में TMT टेस्ट के लिए जरूरी डिफिब्रिलेटर उपलब्ध नहीं मिला। पुराने TMT मरीजों के अनुमति पत्र में जरूरी चिकित्सकीय मापदंड दर्ज नहीं होने की बात भी रिपोर्ट में कही गई है। ICU में झूला ऑक्सीजन लाइन चल रही थी, लेकिन निरीक्षण के दौरान सभी बेड खाली पाए गए। रिपोर्ट में इस व्यवस्था को मरीजों की सुरक्षा के निर्धारित मानकों के अनुरूप नहीं बताया गया। पैथोलॉजी में डीप फ्रीजर के तापमान रिकॉर्ड और डिजिटल थर्मामीटर में अंतर मिला। निरीक्षण के समय पैथोलॉजिस्ट भी उपलब्ध नहीं थे। एंडोस्कोपी रूम की व्यवस्थाओं में भी नियमों के उल्लंघन का उल्लेख किया गया है। फायर सेफ्टी और इमरजेंसी एग्जिट पर भी सवाल अस्पताल में मरीजों और स्टाफ के आने-जाने के लिए केवल एक मुख्य द्वार मिला। आपात स्थिति में बाहर निकलने के लिए वैकल्पिक सीढ़ियों की व्यवस्था नहीं थी। फायर ऑडिट में 20 अप्रैल 2026 को दिए गए सुझावों के अनुपालन से जुड़े दस्तावेज भी उपलब्ध नहीं कराए गए। निरीक्षण दल ने इसे आगजनी जैसी स्थिति में मरीजों और कर्मचारियों की सुरक्षा के लिए गंभीर कमी माना। PET-CT स्कैन क्षेत्र में भी आपत्ति PET-CT स्कैन रूम और कंट्रोल रूम केवल ग्लास पैनल से अलग पाए गए। PET स्कैन रूम का उपयोग स्टोरेज रूम की तरह किए जाने और रेडियो हाजार्ड क्षेत्र के हॉट लैब डिस्पोजिंग रूम में अत्यधिक सीलिंग होने का भी रिपोर्ट में उल्लेख है। नोटिस के बाद बनी थी जांच टीम CMHO कार्यालय के अनुसार, अस्पताल को 18 जून 2026 को नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया था। जवाब के परीक्षण के बाद 7 जुलाई को संशोधित आदेश जारी कर निरीक्षण दल का गठन किया गया। सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक जय प्रकाश चिकित्सालय भोपाल की अध्यक्षता में टीम ने अस्पताल का भौतिक निरीक्षण किया। जांच में अनुज्ञप्ति की शर्तों और निर्धारित मानकों का लगातार पालन नहीं होना पाया गया। इसके आधार पर मध्यप्रदेश उपचर्यागृह तथा रूजोपचार संबंधी स्थापनाएं (रजिस्ट्रीकरण एवं अनुज्ञापन) नियम 1973 के तहत अस्पताल का पंजीयन एवं अनुज्ञप्ति निरस्त कर दी गई। मामला पहले हाईकोर्ट भी पहुंचा था अस्पताल प्रबंधन का कहना है कि वह 2015 के समझौते के तहत सिद्धांता सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल का संचालन कर रहा है और यह समझौता 4 जुलाई 2029 तक है। प्रबंधन ने हाईकोर्ट में याचिका दायर कर अस्पताल बंद कराने या संचालन रोकने की कार्रवाई की आशंका जताई थी। सुनवाई के दौरान राज्य सरकार ने कोर्ट को बताया था कि अस्पताल के खिलाफ कोई जबरन कार्रवाई नहीं की गई है। राज्य सरकार ने यह भी कहा था कि अस्पताल के संचालन को लेकर शिकायतों की जांच चल रही है और जांच के बाद जरूरत पड़ने पर कानून के अनुसार कार्रवाई की जाएगी। इसके बाद हाईकोर्ट ने मामले का निपटारा कर दिया।

from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/ICXj7bp
via IFTTT

Comments

Popular posts from this blog

इंदौर में नाबालिग का अपहरण, अप्राकृतिक कृत्य किया:बाणगंगा इलाके का मामला, तीन आरोपियों पर एफआईआर दर्ज

इंदौर के बाणगंगा इलाके में एक नाबालिग छात्र के साथ अप्राकृतिक कृत्य का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने उसके तीन दोस्तों के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक 10वीं के छात्र ने शिकायत में बताया कि गुरुवार रात वह घर के बाहर टहल रहा था। इसी दौरान उसके दोस्त गणेश, दिव्यांश और तुषार वहां पहुंचे और उसे घूमने चलने के बहाने रेलवे पटरी के पास ले गए। वहां तीनों ने उसके साथ मारपीट की और कहा कि “तू कॉलोनी में ज्यादा दादा बनता है।” आरोप है कि इसके बाद गणेश ने कपड़े उतारकर गलत हरकत करने का दबाव बनाया। विरोध करने पर आरोपियों ने उसे ट्रेन के नीचे फेंकने की धमकी दी। पीड़ित के मुताबिक तीनों आरोपियों ने उसके साथ अप्राकृतिक कृत्य किया। मौका मिलने पर वह वहां से भाग निकला। रास्ते में उसने एक दोस्त को पूरी घटना बताई, लेकिन डर के कारण थाने नहीं गया। घर पहुंचने के बाद उसकी मां ने शरीर पर चोट के निशान देखे और पूछताछ की। तब छात्र ने पूरी घटना बताई। इसके बाद परिवार उसे लेकर थाने पहुंचा, जहां तीनों आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई। पुलिस मामले की जांच क...

इंदौर में अंडरग्राउंड मेट्रो को लेकर कलेक्टर के समक्ष सुनवाई:सामाजिक कार्यकर्ता बोले- भूजल, हेरिटेज और व्यापार पर असर होगा; अलाइनमेंट बदलाव पर भी आपत्ति

शहर में अंडरग्राउंड मेट्रो प्रोजेक्ट को लेकर सामाजिक कार्यकर्ता किशोर कोडवानी ने मंगलवार को कलेक्टर शिवम वर्मा के समक्ष गंभीर आपत्तियां दर्ज कराई हैं। हाई कोर्ट के निर्देश के बाद कोडवानी को अपना पक्ष रखने का अवसर दिया गया, जिसके तहत मेट्रो अधिकारियों के साथ कलेक्टर के समक्ष सुनवाई हुई। कोडवानी ने कहा कि मेट्रो प्रोजेक्ट के तहत किए जा रहे कामों से भूजल स्तर पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है और इससे संपूर्ण जल प्रणाली प्रभावित होने की आशंका है। उन्होंने आरोप लगाया कि पर्यावरण प्रभाव आकलन की आवश्यक रिपोर्ट लिए बिना ही काम को आगे बढ़ाया जा रहा है। अनुमतियों को लेकर उठाए सवाल उन्होंने मेट्रो अधिकारियों पर आवश्यक अनुमतियां नहीं लेने का आरोप लगाते हुए कहा कि केवल ओपिनियन लेना पर्याप्त नहीं है। विशेष रूप से हेरिटेज क्षेत्र से संबंधित नियमों का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि 300 मीटर की परिधि में निर्माण कार्य पर प्रतिबंध है, जिसका पालन स्पष्ट रूप से नहीं किया जा रहा। अलाइनमेंट में बदलाव पर भी आपत्ति कोडवानी ने मेट्रो रूट के बार-बार बदलने को लेकर भी सवाल उठाए। उनका कहना था कि प्र...

एक ही ऑपरेशन में दो कैंसर का इलाज:एम्स में व्हिपल प्रक्रिया और किडनी सर्जरी साथ कर डॉक्टरों ने रचा मेडिकल इतिहास

राजधानी के एम्स भोपाल ने जटिल कैंसर उपचार के क्षेत्र में एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की है। यहां 52 वर्षीय मरीज के शरीर में एक साथ पनपे दो अलग-अलग प्राथमिक कैंसर का एक ही ऑपरेशन में सफल इलाज कर डॉक्टरों ने नई मिसाल कायम की है। यह मामला चिकित्सा विज्ञान में बेहद दुर्लभ माना जाता है। मरीज को पित्त नली का कैंसर (कोलेंजियोकार्सिनोमा) और किडनी कैंसर (रीनल सेल कार्सिनोमा) दोनों एक साथ थे। डॉक्टरों की बहुविषयक टीम ने चुनौती स्वीकार करते हुए एक ही सर्जरी में दोनों कैंसर को पूरी तरह निकाल दिया। वर्तमान में मरीज तेजी से स्वस्थ हो रहा है। दो विभागों की संयुक्त टीम ने संभाली कमान यूरोलॉजी और सर्जिकल गैस्ट्रोएंटरोलॉजी विभागों के विशेषज्ञों ने मिलकर उपचार की रणनीति बनाई। ऑपरेशन के दौरान गैस्ट्रोएंटरोलॉजी टीम ने व्हिपल प्रक्रिया को सफलतापूर्वक अंजाम दिया, जबकि यूरोलॉजी टीम ने दाहिनी किडनी को पूरी तरह निकालते हुए राइट रेडिकल नेफ्रेक्टॉमी की। डॉक्टरों के अनुसार, एक ही मरीज में दो अलग-अलग प्राथमिक कैंसर का मिलना बेहद दुर्लभ होता है। ऐसे मामलों में आमतौर पर अलग-अलग समय पर सर्जरी करनी पड़ती...