Skip to main content

Posts

इंदौर में बीआरटीएस हटना शुरू:जीपीओ चौराहा और शिवाजी वाटिका से रैलिंग हटाएंगे; बारिश से पहले पूरा होगा प्रोजेक्ट

हाईकोर्ट के आदेश के बाद नगर निगम बीआरटीएस हटाने में जुट गया है। इसे लेकर शुक्रवार रात से ही इसे हटाने का काम शुरू कर दिया गया है। शुरुआती दौर में जीपीओ चौराहा और शिवाजी वाटिका चौराहा से रैलिंग हटाई जाएगी। महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने दैनिक भास्कर को बताया कि पूरा प्रोजेक्ट हटाने में तीन से चार महीने का समय लगेगा। दूरदृष्टि के साथ लिया गया निर्णय है। सरकार के निर्णय पर ही हाईकोर्ट ने मुहर लगा दी है। यह तकनीकी रूप से एजेंसी तय करके किया जाएगा। बीच-बीच में बने स्टेशनों पर लगे सॉफ्टवेयर और हार्डवेअर हटाए जाएंगे। स्क्रीन भी हटाई जाएगी। लेकिन जहां सबसे ज्यादा ट्रैफिक का दबाव है वहां से इसे हटाने का काम आज रात से ही शुरू कर दिया जाएगा। पूरा तोड़कर ठीक से रोड बनाने में कम से कम चार माह का समय प्रस्तावित है। इसके लिए नगर निगम मद से खर्च किया जाएगा। लेकिन मलबे से नगर निगम को इनकम भी होगी। बीआरटीएस हटने के बाद लेफ्ट साइड में चलेगी बसें महापौर ने बताया कि बीआरटीएस हटने के बाद सड़क के दोनों ओर लेफ्ट की ओर से बसें चलाई जाएंगी। स्टेशन भी बनाए जाएंगे। ताकि यात्री वहां से टिकट ले सकें। सड़क के दोनों ओर बस ...

केसरी, शैलेष और कटारिया हुए रिटायर:आईएएस संजय शुक्ल एसीएस; आईपीएस पवन श्रीवास्तव, मनीष शंकर शर्मा स्पेशल डीजी बने

राज्य शासन ने अपर मुख्य सचिव स्तर के एक और स्पेशल डीजी स्तर को दो अफसरों के रिटायरमेंट के बाद इन पदों पर प्रमुख सचिव और अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक स्तर के अफसरों की पदोन्नति की है। अपर मुख्य सचिव अजीत केसरी शुक्रवार को रिटायर हुए तो मुख्य सचिव अनुराग जैन ने मंत्रालय में सादे समारोह में उन्हें विदाई दी और उनके सेवाकाल को याद किया। तीनों ही अफसर एक मार्च से पदोन्नत माने जाएंगे। अजीत केसरी के रिटायर होने के बाद 1994 बैच के आईएएस अफसर और प्रमुख सचिव नगरीय विकास और आ‌वास विभाग संजय कुमार शुक्ला को पदोन्नत कर अपर मुख्य सचिव बनाया गया है। संजय शुक्ला के पदोन्नत होने के बाद अब मई में एसीएस विनोद कुमार रिटायर होंगे। विनोद कुमार के रिटायर होने के बाद रश्मि अरुण शमी एसीएस पद पर प्रमोट होंगी। इसके बाद जुलाई में मो. सुलेमान और अगस्त में मुख्य सचिव अनुराग जैन व एसीएस जेएन कंसोटिया का रिटायरमेंट है। जैन को एक्सटेंशन नहीं मिला तो एक सितम्बर से दो प्रमुख सचिव स्तर के अफसरों को एसीएस बनने का मौका मिलेगा। सुलेमान के रिटायरमेंट के बाद प्रमुख सचिव वित्त मनीष रस्तोगी को एसीएस पद पर प्रमोशन मिलेगा। फिर दीपाली ...

अमित दीवान सुसाइड केस में भाजपा नेता के बेटे गिरफ्तार:दोनों 25 दिन से थे फरार, बुधनी से पकड़े गए; 4 आरोपियों की तलाश जारी

नर्मदापुरम में अमित दीवान के आत्महत्या मामले में फरार चल रहे भाजपा नेता के पुत्र विकाश शिवहरे और आकाश शिवहरे को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। यह गिरफ्तारी देहात थाना पुलिस ने बुधनी से की। दोनों भाइयों को आज गुरुवार को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। गिरफ्तारी के पहले, पुलिस ने दोनों को मेडिकल जांच के लिए जिला अस्पताल ले जाने की व्यवस्था की। विक्की शिवहरे, आकाश शिवहरे समेत छह आरोपी पिछले 26 दिनों से फरार थे। इनकी खोजबीन में पुलिस तीन राज्यों, राजस्थान और महाराष्ट्र तक पहुंची थी। उल्लेखनीय है कि भाजपा नेता प्रकाश शिवहरे के पुत्र विक्की और आकाश कई स्थानों पर फरारी काट रहे थे। हाईकोर्ट ने अग्रिम जमानत की याचिका खारिज की थी आरोपी अग्रिम जमानत के प्रयास में थे, लेकिन हाईकोर्ट के जस्टिस संजय द्विवेदी ने अग्रिम जमानत देने से इंकार करते हुए याचिका को निरस्त कर दिया। याचिका रद्द होने के बाद आरोपियों के पास गिरफ्तारी ही अंतिम विकल्प था। थाना प्रभारी प्रवीण चौहान ने बताया कि आरोपियों से अमित दीवान के सुसाइड केस के संबंध में पूछताछ हुई। ऑनलाइन गेमिंग, आईपीएल क्रिकेट सट्टे क...

स्वास्तिक हॉस्पिटल के प्रबंधन और स्टाफ का मामला थाने पहुंचा:महिला कर्मचारियों ने धर्म परिवर्तन के लगाए आरोप, डायरेक्टर बोले- षडयंत्र रचा गया

नर्मदापुरम शहर के प्राइवेट स्वास्तिक हॉस्पिटल के प्रबंधन और स्टाफ के कर्मचारियों के बीच चल रहा विवाद गुरुवार को थाने पहुंच गया। रात 8 बजे 4 महिला कर्मचारी सहित एक पुरुष कर्मचारी देहात थाने हॉस्पिटल के डायरेक्टर और एंबुलेंस ड्राइवर के खिलाफ शिकायत लेकर पहुंचे। जानकारी मिलने के बाद हॉस्पिटल के डायरेक्टर रमीज अली भी अपने पक्ष में करीब 20 कर्मचारियों को लेकर थाने पहुंच गए। अली ने भी अपने स्टाफ की तरफ से शिकायत की। इसी बीच हिंदू संगठन से आलोक शर्मा, भाजपा नेत्री वंदना दुबे समेत अन्य लोग भी थाने पहुंच गए। रात 8 बजे से 10 बजे तक शिकवा शिकायत का दौर चलता रहा। हालांकि, 10 बजे तक किसी भी पक्ष की ओर से एफआईआर दर्ज नहीं हुई है। अश्लील बातें, इशारे और धर्म परिवर्तन के दबाव बनाने जैसे आरोप महिला कर्मचारियों ने देहात थाना और कलेक्टर कार्यालय में लिखित शिकायत की है। उन्होंने आरोप लगाया है कि हॉस्पिटल के डायरेक्टर रमीज अली, ड्राइवर मुस्ताक अभद्र व्यवहार करते हैं। इसके साथ ही अश्लील बातें, इशारे करने, संबंध बनाने के लिए दबाव डालने जैसे आरोप लगाए हैंं। विधवा और तलाकशुदा महिला कर्मचारियों ने धर्म परिवर्तन...

सोनकर समाज का 78 साल पुराना परंपरागत आयोजन:शिव-पार्वती विवाह में उमड़ी भीड़, विधि-विधान से हुई विदाई

महाशिवरात्रि के अवसर पर सोनकर खटीक समाज द्वारा भव्य शिव बारात का आयोजन किया गया। बुधवार को निकली बारात के बाद गुरुवार को विवाह की सभी रस्में संपन्न हुईं। वधू पक्ष द्वारा परंपरागत रूप से दुल्हन की विदाई की गई। विदाई के समय जहां एक ओर भावुक माहौल था, वहीं वर पक्ष में खुशी का माहौल देखने को मिला। वर पक्ष की महिलाएं और पुरुष रंग-गुलाल उड़ाते हुए नृत्य करते नजर आए। भोलेनाथ की बारात जब माता पार्वती को लेकर निकली, तो इस अद्भुत दृश्य को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग एकत्र हुए। शिव-पार्वती मंदिर समिति के सदस्यों ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस बार भी शिव विवाह धूमधाम से संपन्न हुआ। समाज के सभी लोगों ने विधि-विधान से सारी रस्में निभाईं। विदाई में देर रात तक लोगों का उत्साह बना रहा। बारात के मार्ग में जगह-जगह लोगों ने स्वागत किया। उल्लेखनीय है कि सोनकर समाज पिछले 78 वर्षों से भव्य रूप से भगवान शंकर की बारात निकाल रहा है। from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/OM6SRN5 via IFTTT

एक साथ शुरू हुआ था काम..:भोपाल से पहले इंदौर में ​होगा 6 किमी के सुपर प्रायोरिटी कॉरिडोर में मेट्रो का कमर्शियल रन

भोपाल-इंदौर में एक साथ शुरू हुए मेट्रो के निर्माण कार्यों के बीच इंदौर में अगले महीने सुपर प्रायोरिटी कॉरिडोर पर पब्लिक पैसेंजर रन हो सकता है। करीब 6 किमी लंबे इस रूट पर पांच मेट्रो स्टेशन बनाए गए हैं। भोपाल में प्रायोरिटी कॉरिडोर 6.22 किमी लंबा है, लेकिन इस पर पब्लिक पैसेंजर रन में अभी पांच महीने से भी ज्यादा का वक्त लगेगा। इसकी वजह सिविल निर्माण में देरी है। हालांकि, मेट्रो के अफसरों का कहना है कि भोपाल में पहले केवल सुभाष नगर से रानी कमलापति स्टेशन के बीच 5 स्टेशन के साथ ही पब्लिक पैसेंजर रन की तैयारी थी। बाद में रेलवे लाइन के ऊपर ब्रिज का काम और प्रायोरिटी कॉरिडोर को एम्स तक बढ़ाया गया। इसलिए भोपाल में प्रायोरिटी कॉरिडोर का निर्माण कार्य पूरा करने में देरी हुई है। इंदौर में कमिश्नर मेट्रो रेल सेफ्टी (सीएम आरएस) की टीम निरीक्षण का काम पूरा कर चुकी है। यानी तब तक सुपर प्रायोरिटी कॉरिडोर में सिविल वर्क, इलेक्ट्रिक वर्क, लोड टेस्ट, ट्रायल रन जैसे काम पूरे किए जा चुके थे। इसके अलावा रिसर्च डिजाइन एंड स्टैंडर्ड्स ऑर्गेनाइजेशन (आरड एसओ) की टीम सुपर प्रायोरिटी कॉरिडोर ट्रैक का परीक्षण भी कर...

जबलपुर में तेज रफ्तार पिकअप खाई में गिरी:30 से अधिक घायल, 1 की मौत; विवाह पक्का करने जा रहे थे

जबलपुर में बुधवार की शाम हुए सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। 30 से अधिक घायल हैं। जिसमें 3 की हालत नाजुक बनी हुई हैं। घटना बरेला थाना के ब्रिज के पास उस समय हुई जब पिकअप वाहन में सवार होकर लोग शादी पक्की करने जा रहे थे। जैसे ही पिकअप वाहन बरेला ब्रिज के पास पहुंचा। तभी स्टेयरिंग फेल होने के कारण सड़क किनारे खाई में जा गिरा। सूचना मिलते ही बरेला थाना प्रभारी विजय विश्वकर्मा अपने स्टाफ के साथ मौके पर पहुंचे और निजी एवं 108 की मदद से सभी घायलों को इलाज के लिए मेडिकल काॅलेज भिजवाया, जहां एक व्यक्ति ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। जानकारी के मुताबिक तिलवारा थाना अंतर्गत ऐंठाखेड़ा गांव में रहने वाले मरावी परिवार के लोग पिकअप वाहन में सवार होकर शादी पक्की करने पड़वार गांव जा रहे थे। उसी दौरान यह हादसा हुआ है। दुर्घटना के समय पिकअप वाहन में महिलाएं, बच्चे सहित 30 से अधिक लोग वाहन में सवार थे, चोट सभी को आई हैं। रामेश्वरम मरावी की मौत हो गई हैं, जबकि तीन की हालत नाजुक बनी हुई हैं। बरेला थाना प्रभारी विजय विश्वकर्मा ने बताया- सभी घायलों को जबलपुर के नेताजी सुभाष चंद्र बोस मेडिकल अस्पताल में भर...