Skip to main content

हज हाउस में शाम 4 बजे तक लगेगी वैक्सीन:अधिकारियों की अपील-कवर नंबर, पासपोर्ट की कॉपी और 2 फोटो साथ लाएं, तभी मिलेगा हेल्थ कार्ड

भोपाल से हज पर जाने वाले यात्रियों के लिए स्वास्थ्य विभाग और मध्य प्रदेश राज्य हज कमेटी द्वारा की गई विशेष स्वास्थ्य व्यवस्था का मंगलवार को अंतिम दिन है। दरअसल, हज यात्रियों को अनिवार्य रूप से टीकाकरण, ओरल पोलियो डोज और स्वास्थ्य परीक्षण कराना होता है। यह सभी एक ही स्थान पर 17 फरवरी तक हज हाउस में उपलब्ध रहेंगी। यह कैंप भारत सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के निर्देशों के अनुसार लगाया गया। अधिकारियों का कहना है कि हज यात्रा के दौरान यात्रियों की सेहत सुरक्षित रहे और उन्हें किसी तरह की समस्या ना आए, इसके लिए यह अभियान चलाया गया। हज हाउस में लगेगा स्वास्थ्य शिविर मध्य प्रदेश राज्य हज कमेटी के माध्यम से हज-2026 पर जाने वाले भोपाल जिले के यात्रियों के लिए सिंगारचोली गुलमोहर गार्डन, एयरपोर्ट रोड स्थित हज हाउस परिसर में स्वास्थ्य शिविर लगाया। यह सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक संचालित होगा। यहां यात्रियों का स्वास्थ्य परीक्षण करने के साथ जरूरी टीके भी लगाए जाएंगे। कमेटी ने यात्रियों से अपील की है कि टीकाकरण के लिए कवर नंबर, पासपोर्ट की कॉपी और दो पासपोर्ट साइज फोटो साथ लेकर आएं। टीकाकरण और जांच के बाद यात्रियों को Health Card for Haj Pilgrims 2026 (प्रिस्क्राइब्ड बुकलेट) पर प्रमाण पत्र दिया जाएगा। यह हेल्थ कार्ड हज यात्रा के दौरान यात्रियों के पास होना अनिवार्य रहेगा। कौन-कौन से टीके लगाए जा रहे स्वास्थ्य विभाग द्वारा हज यात्रियों को मेनिनजाइटिस और पोलियो के टीके लगाए जा रहे हैं। इसके साथ ही 60 वर्ष से अधिक आयु के यात्रियों को अतिरिक्त सुरक्षा के तौर पर इन्फ्लूएंजा का टीका भी लगाया जा रहा है। यह टीके हज यात्रा के दौरान संक्रमण से बचाव के लिए जरूरी माने जाते हैं। जो हज यात्री किसी कारणवश 17 फरवरी तक हज हाउस में टीकाकरण नहीं करा पाएंगे, वे जयप्रकाश जिला चिकित्सालय में जाकर आवश्यक टीकाकरण करा सकेंगे। हर यात्री को मिलेगा कार्ड मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी भोपाल डॉ. मनीष शर्मा ने बताया कि यह टीकाकरण अभियान पूरी तरह केंद्र सरकार के दिशा-निर्देशों के अनुसार चलाया जा रहा है। स्वास्थ्य परीक्षण के बाद प्रत्येक हज यात्री को हेल्थ कार्ड दिया जा रहा है, जिससे हज यात्रा के दौरान चिकित्सा सुविधा लेने में आसानी होगी।

from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/Ae4IodZ
via IFTTT

Comments

Popular posts from this blog

इंदौर में नाबालिग का अपहरण, अप्राकृतिक कृत्य किया:बाणगंगा इलाके का मामला, तीन आरोपियों पर एफआईआर दर्ज

इंदौर के बाणगंगा इलाके में एक नाबालिग छात्र के साथ अप्राकृतिक कृत्य का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने उसके तीन दोस्तों के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक 10वीं के छात्र ने शिकायत में बताया कि गुरुवार रात वह घर के बाहर टहल रहा था। इसी दौरान उसके दोस्त गणेश, दिव्यांश और तुषार वहां पहुंचे और उसे घूमने चलने के बहाने रेलवे पटरी के पास ले गए। वहां तीनों ने उसके साथ मारपीट की और कहा कि “तू कॉलोनी में ज्यादा दादा बनता है।” आरोप है कि इसके बाद गणेश ने कपड़े उतारकर गलत हरकत करने का दबाव बनाया। विरोध करने पर आरोपियों ने उसे ट्रेन के नीचे फेंकने की धमकी दी। पीड़ित के मुताबिक तीनों आरोपियों ने उसके साथ अप्राकृतिक कृत्य किया। मौका मिलने पर वह वहां से भाग निकला। रास्ते में उसने एक दोस्त को पूरी घटना बताई, लेकिन डर के कारण थाने नहीं गया। घर पहुंचने के बाद उसकी मां ने शरीर पर चोट के निशान देखे और पूछताछ की। तब छात्र ने पूरी घटना बताई। इसके बाद परिवार उसे लेकर थाने पहुंचा, जहां तीनों आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई। पुलिस मामले की जांच क...

इंदौर में अंडरग्राउंड मेट्रो को लेकर कलेक्टर के समक्ष सुनवाई:सामाजिक कार्यकर्ता बोले- भूजल, हेरिटेज और व्यापार पर असर होगा; अलाइनमेंट बदलाव पर भी आपत्ति

शहर में अंडरग्राउंड मेट्रो प्रोजेक्ट को लेकर सामाजिक कार्यकर्ता किशोर कोडवानी ने मंगलवार को कलेक्टर शिवम वर्मा के समक्ष गंभीर आपत्तियां दर्ज कराई हैं। हाई कोर्ट के निर्देश के बाद कोडवानी को अपना पक्ष रखने का अवसर दिया गया, जिसके तहत मेट्रो अधिकारियों के साथ कलेक्टर के समक्ष सुनवाई हुई। कोडवानी ने कहा कि मेट्रो प्रोजेक्ट के तहत किए जा रहे कामों से भूजल स्तर पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है और इससे संपूर्ण जल प्रणाली प्रभावित होने की आशंका है। उन्होंने आरोप लगाया कि पर्यावरण प्रभाव आकलन की आवश्यक रिपोर्ट लिए बिना ही काम को आगे बढ़ाया जा रहा है। अनुमतियों को लेकर उठाए सवाल उन्होंने मेट्रो अधिकारियों पर आवश्यक अनुमतियां नहीं लेने का आरोप लगाते हुए कहा कि केवल ओपिनियन लेना पर्याप्त नहीं है। विशेष रूप से हेरिटेज क्षेत्र से संबंधित नियमों का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि 300 मीटर की परिधि में निर्माण कार्य पर प्रतिबंध है, जिसका पालन स्पष्ट रूप से नहीं किया जा रहा। अलाइनमेंट में बदलाव पर भी आपत्ति कोडवानी ने मेट्रो रूट के बार-बार बदलने को लेकर भी सवाल उठाए। उनका कहना था कि प्र...

एक ही ऑपरेशन में दो कैंसर का इलाज:एम्स में व्हिपल प्रक्रिया और किडनी सर्जरी साथ कर डॉक्टरों ने रचा मेडिकल इतिहास

राजधानी के एम्स भोपाल ने जटिल कैंसर उपचार के क्षेत्र में एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की है। यहां 52 वर्षीय मरीज के शरीर में एक साथ पनपे दो अलग-अलग प्राथमिक कैंसर का एक ही ऑपरेशन में सफल इलाज कर डॉक्टरों ने नई मिसाल कायम की है। यह मामला चिकित्सा विज्ञान में बेहद दुर्लभ माना जाता है। मरीज को पित्त नली का कैंसर (कोलेंजियोकार्सिनोमा) और किडनी कैंसर (रीनल सेल कार्सिनोमा) दोनों एक साथ थे। डॉक्टरों की बहुविषयक टीम ने चुनौती स्वीकार करते हुए एक ही सर्जरी में दोनों कैंसर को पूरी तरह निकाल दिया। वर्तमान में मरीज तेजी से स्वस्थ हो रहा है। दो विभागों की संयुक्त टीम ने संभाली कमान यूरोलॉजी और सर्जिकल गैस्ट्रोएंटरोलॉजी विभागों के विशेषज्ञों ने मिलकर उपचार की रणनीति बनाई। ऑपरेशन के दौरान गैस्ट्रोएंटरोलॉजी टीम ने व्हिपल प्रक्रिया को सफलतापूर्वक अंजाम दिया, जबकि यूरोलॉजी टीम ने दाहिनी किडनी को पूरी तरह निकालते हुए राइट रेडिकल नेफ्रेक्टॉमी की। डॉक्टरों के अनुसार, एक ही मरीज में दो अलग-अलग प्राथमिक कैंसर का मिलना बेहद दुर्लभ होता है। ऐसे मामलों में आमतौर पर अलग-अलग समय पर सर्जरी करनी पड़ती...