Skip to main content

AI समिट में प्रदर्शन: दो और कांग्रेस नेता गिरफ्तार:जम्मू-कश्मीर, ग्वालियर के नेता दिल्ली IYC कार्यालय से हिरासत में लिया

दिल्ली पुलिस ने AI इंपैक्ट समिट में प्रदर्शन के आरोप में दो और कांग्रेस नेताओं को गिरफ्तार किया है। जम्मू-कश्मीर युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदयभान चिब और मध्य प्रदेश युवा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष व राष्ट्रीय महासचिव मितेन्द्र दर्शन सिंह यादव को सोमवार दोपहर दिल्ली स्थित इंडियन यूथ कांग्रेस (IYC) कार्यालय के बाहर से हिरासत में लिया गया। तिलक मार्ग थाना पुलिस ने इन दोनों नेताओं को तब गिरफ्तार किया, जब वे राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में शामिल होने के लिए IYC कार्यालय पहुंचे थे। इन सभी कांग्रेस नेताओं पर 16 से 21 फरवरी तक भारत मंडपम में आयोजित AI इंपैक्ट समिट कार्यक्रम में टी-शर्ट उतारकर और अर्धनग्न होकर प्रदर्शन करने का आरोप है। प्रदर्शन करते हुए कांग्रेस नेताओं के वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आए थे। इन्हीं वीडियो के आधार पर पुलिस ने सभी को चिन्हित कर गिरफ्तार किया है। इससे पहले, दिल्ली पुलिस ग्वालियर से यूथ कांग्रेस के नेता राजा गुर्जर, अजय कुमार और जितेंद्र यादव को भी हिरासत में ले चुकी है। इससे पहले रविवार और एक उसके एक दिन पहले दिल्ली (तिलक नगर थाना) पुलिस की टीम ग्वालियर आई थी। और ग्वालियर की विश्वविद्यालय व झांसी रोड थाना पुलिस की मदद से कांग्रेस नेता राजा गुर्जर अजय कुमार और जितेंद्र यादव को पूछताछ के लिए गिरफ्तार कर अपने साथ दिल्ली ले गई थी। प्रदर्शन के कई वीडियो भी सामने आए आपको बता दें कि 20 फरवरी को दिल्ली स्थित भारत मंडपम में युवक कांग्रेस ने एआई इंपैक्ट समिट 2026 में भारत-अमेरिका ट्रेड डील के खिलाफ प्रदर्शन किया था। प्रदर्शन के कई वीडियो भी सामने आए हैं। इसमें करीब 11 कार्यकर्ता हाथ में सफेद रंग की टी-शर्ट लिए दिखाई दे रहे हैं। हाथ में ली हुई इन टी-शर्ट पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की फोटो छपी हुई थी और उनपर PM इज कॉम्प्रोमाइज्ड लिखा हुआ था। इन सभी वीडियो के आधार पर दिल्ली पुलिस ने युवा कांग्रेस के नेताओं को पहचान करते हुए गिरफ्तार कर कार्रवाई कर रही है

from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/ynZcOh9
via IFTTT

Comments

Popular posts from this blog

इंदौर में नाबालिग का अपहरण, अप्राकृतिक कृत्य किया:बाणगंगा इलाके का मामला, तीन आरोपियों पर एफआईआर दर्ज

इंदौर के बाणगंगा इलाके में एक नाबालिग छात्र के साथ अप्राकृतिक कृत्य का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने उसके तीन दोस्तों के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक 10वीं के छात्र ने शिकायत में बताया कि गुरुवार रात वह घर के बाहर टहल रहा था। इसी दौरान उसके दोस्त गणेश, दिव्यांश और तुषार वहां पहुंचे और उसे घूमने चलने के बहाने रेलवे पटरी के पास ले गए। वहां तीनों ने उसके साथ मारपीट की और कहा कि “तू कॉलोनी में ज्यादा दादा बनता है।” आरोप है कि इसके बाद गणेश ने कपड़े उतारकर गलत हरकत करने का दबाव बनाया। विरोध करने पर आरोपियों ने उसे ट्रेन के नीचे फेंकने की धमकी दी। पीड़ित के मुताबिक तीनों आरोपियों ने उसके साथ अप्राकृतिक कृत्य किया। मौका मिलने पर वह वहां से भाग निकला। रास्ते में उसने एक दोस्त को पूरी घटना बताई, लेकिन डर के कारण थाने नहीं गया। घर पहुंचने के बाद उसकी मां ने शरीर पर चोट के निशान देखे और पूछताछ की। तब छात्र ने पूरी घटना बताई। इसके बाद परिवार उसे लेकर थाने पहुंचा, जहां तीनों आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई। पुलिस मामले की जांच क...

इंदौर में अंडरग्राउंड मेट्रो को लेकर कलेक्टर के समक्ष सुनवाई:सामाजिक कार्यकर्ता बोले- भूजल, हेरिटेज और व्यापार पर असर होगा; अलाइनमेंट बदलाव पर भी आपत्ति

शहर में अंडरग्राउंड मेट्रो प्रोजेक्ट को लेकर सामाजिक कार्यकर्ता किशोर कोडवानी ने मंगलवार को कलेक्टर शिवम वर्मा के समक्ष गंभीर आपत्तियां दर्ज कराई हैं। हाई कोर्ट के निर्देश के बाद कोडवानी को अपना पक्ष रखने का अवसर दिया गया, जिसके तहत मेट्रो अधिकारियों के साथ कलेक्टर के समक्ष सुनवाई हुई। कोडवानी ने कहा कि मेट्रो प्रोजेक्ट के तहत किए जा रहे कामों से भूजल स्तर पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है और इससे संपूर्ण जल प्रणाली प्रभावित होने की आशंका है। उन्होंने आरोप लगाया कि पर्यावरण प्रभाव आकलन की आवश्यक रिपोर्ट लिए बिना ही काम को आगे बढ़ाया जा रहा है। अनुमतियों को लेकर उठाए सवाल उन्होंने मेट्रो अधिकारियों पर आवश्यक अनुमतियां नहीं लेने का आरोप लगाते हुए कहा कि केवल ओपिनियन लेना पर्याप्त नहीं है। विशेष रूप से हेरिटेज क्षेत्र से संबंधित नियमों का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि 300 मीटर की परिधि में निर्माण कार्य पर प्रतिबंध है, जिसका पालन स्पष्ट रूप से नहीं किया जा रहा। अलाइनमेंट में बदलाव पर भी आपत्ति कोडवानी ने मेट्रो रूट के बार-बार बदलने को लेकर भी सवाल उठाए। उनका कहना था कि प्र...

एक ही ऑपरेशन में दो कैंसर का इलाज:एम्स में व्हिपल प्रक्रिया और किडनी सर्जरी साथ कर डॉक्टरों ने रचा मेडिकल इतिहास

राजधानी के एम्स भोपाल ने जटिल कैंसर उपचार के क्षेत्र में एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की है। यहां 52 वर्षीय मरीज के शरीर में एक साथ पनपे दो अलग-अलग प्राथमिक कैंसर का एक ही ऑपरेशन में सफल इलाज कर डॉक्टरों ने नई मिसाल कायम की है। यह मामला चिकित्सा विज्ञान में बेहद दुर्लभ माना जाता है। मरीज को पित्त नली का कैंसर (कोलेंजियोकार्सिनोमा) और किडनी कैंसर (रीनल सेल कार्सिनोमा) दोनों एक साथ थे। डॉक्टरों की बहुविषयक टीम ने चुनौती स्वीकार करते हुए एक ही सर्जरी में दोनों कैंसर को पूरी तरह निकाल दिया। वर्तमान में मरीज तेजी से स्वस्थ हो रहा है। दो विभागों की संयुक्त टीम ने संभाली कमान यूरोलॉजी और सर्जिकल गैस्ट्रोएंटरोलॉजी विभागों के विशेषज्ञों ने मिलकर उपचार की रणनीति बनाई। ऑपरेशन के दौरान गैस्ट्रोएंटरोलॉजी टीम ने व्हिपल प्रक्रिया को सफलतापूर्वक अंजाम दिया, जबकि यूरोलॉजी टीम ने दाहिनी किडनी को पूरी तरह निकालते हुए राइट रेडिकल नेफ्रेक्टॉमी की। डॉक्टरों के अनुसार, एक ही मरीज में दो अलग-अलग प्राथमिक कैंसर का मिलना बेहद दुर्लभ होता है। ऐसे मामलों में आमतौर पर अलग-अलग समय पर सर्जरी करनी पड़ती...