सिवनी में कृषि विज्ञान मेला, किसानों ने जानी नई तकनीकें:सांसद बोले- किसान अब ड्रोन से खाद-दवा का छिड़काव और मिट्टी की जांच करें
सिवनी के शासकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज मैदान में शनिवार को कृषि विज्ञान मेला लगा। 'आत्मा योजना' के तहत लगे इस मेले में जिले के कोने-कोने से आए किसानों ने आधुनिक और वैज्ञानिक खेती के गुर सीखे। मेले में लगे सरकारी विभागों के स्टॉलों पर किसानों को नई तकनीकों की जानकारी दी गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते ने बताया कि साल 2026 को 'किसान कल्याण वर्ष' के रूप में मनाया जा रहा है। इसका मकसद किसानों की आमदनी बढ़ाना और खेतों तक नई तकनीक पहुंचाना है। उन्होंने किसानों से अपील की कि वे अब ड्रोन से खाद-दवा का छिड़काव करने और मिट्टी की जांच (मृदा परीक्षण) कराने जैसी आधुनिक आदतों को अपनाएं। सिर्फ फसल नहीं, कमाई के दूसरे जरिए भी चुनें विधायक दिनेश राय ने किसानों को सलाह दी कि वे सिर्फ पारंपरिक खेती के भरोसे न रहें। उन्होंने समन्वित खेती (Integrated Farming) पर जोर देते हुए कहा कि फसल के साथ-साथ पशुपालन, मछली पालन और मधुमक्खी पालन को भी अपनाएं, ताकि कमाई के रास्ते बढ़ें। वहीं विधायक कमल मर्सकोले ने खेती को मुनाफे का धंधा बनाने और खाद-बीज की समय पर सप्लाई तय करने की बात कही। प्राकृतिक खेती पर जोर पूर्व सांसद ढालसिंह बिसेन ने केमिकल वाली खेती के नुकसान गिनाते हुए प्राकृतिक खेती को भविष्य के लिए जरूरी बताया। मेले में विशेषज्ञों ने किसानों की समस्याओं का समाधान किया और कई सरकारी योजनाओं के तहत मिलने वाले फायदों के बारे में भी विस्तार से समझाया।
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/lDA5t76
via IFTTT
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/lDA5t76
via IFTTT
Comments
Post a Comment