Skip to main content

ग्वालियर में युवती से विदेशी पार्सल के नाम पर फ्रॉड:शादी डॉट कॉम पर प्रोफाइल देखकर कॉल किया; खुद को इंग्लैंड का बताकर जाल में फंसाया

ग्वालियर में एक युवती के साथ 95 हजार रुपए का ऑनलाइन फ्रॉड हुआ है। युवती ने कुछ समय पहले अपना प्रोफाइल शादी डॉट कॉम वेबसाइड पर अपडेट किया था। 31 जनवरी 2026 को उसे एक अनजान नंबर से कॉल आया। कॉल करने वाले ने उसके प्रोफाइल में रूचि दिखाई और बताया कि वह इंडियन है, लेकिन आठ साल से इंग्लैंड में रह रहा है। इसके बाद दोनों में दोस्ती हो गई। अभी कुछ दिन पहले युवक ने उसे इंग्लैंड से पार्सल भेजा। इसके बाद डीएचएल कंपनी के नाम पर कॉल आया। एयरपोर्ट पर पार्सल फंसने की बात कहकर कभी एयरपोर्ट चेक इन चार्ज, कभी जीएसडी, कभी इंग्लैण्ड डॉलर के कन्वर्ट चार्ज के नाम पर 95 हजार रुपए विभिन्न अकाउंट में जमा करा लिए। इसके बाद भी ठग और रुपए मांग रहे थे। इसके बाद युवती को अहसास हुआ कि वह ठगी का शिकार हो रही है। तत्काल पुलिस के पास पहुंची और मामले की शिकायत की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। शहर के सिटी सेंटर पटेल नगर निवासी 27 वर्षीय साक्षी पुत्री रविन्द्र कुमार गुप्ता ने पुलिस अफसरों को बताया कि उसने शादी डॉट काम पर अपना रजिस्ट्रेशन कराया है। उसकी प्रोफाइल को देखकर 31 जनवरी को उसके पास एक अनजान नंबर से कॉल आया। कॉल करने वाले ने खुद का परिचय राजकुमार सिन्हा निवासी फरीदाबाद एनसीआर का रहने वाला बताया। साथ ही कहा कि पिछले आठ साल से वह इंग्लैण्ड में रहता है। राजकुमार सिन्हा ने युवती को बताया कि वह उसके प्रोफाइल में रूचि रखता है। इसके बाद दोनों के बीच बातचीत होने लगी। इसके बाद चार फरवरी को राजकुमार ने साक्षी से कहा कि मैं, आपके लिए इंग्लैण्ड से पार्सल भेज रहा हूं। जिसमें यूके की करेंसी है। जिसे आप रिसीव कर लेना। वह पार्सल का इंतजार कर रही थी कि तभी 05 फरवरी को उसके पास अनजान नंबर से कॉल आया और कॉल करने वाले ने खुद को डीएचएल कम्पनी का कर्मचारी बताते हुए जानकारी दी कि उसका पार्सल आ गया है और उसे एयरपोर्ट चेक इन का चार्ज 27 हजार रूपए देना होगा। तीन किश्तों में वसूले 95 हजार से ज्यादा पहली बार युवती ने एयरपोर्ट चेक इन के नाम पर 27 हजार रुपए एक क्यूआर कोड पर भेज दिए थे। यही क्यूआर कोड डीके ट्रेडर्स के नाम से था। रुपए ट्रांसफर करने के बाद फिर उसके पास कॉल आया और बताया कि उसके पार्सल में इंग्लैण्ड की करेंसी है, जिसको भारतीय रुपए में बदलने के लिये 48,000 रुपए देने होंगे। इसे भी युवती ने ट्रांसफर कर दिया। इसके बाद उससे जीएसटी के नाम से 87 हजार रुपए की मांग की। जिस पर युवती ने 20 हजार रुपए ट्रांसफर कर दिए। इसके बाद भी उसके पास पैसे की मांग के लिए कॉल आने लगे। इस पर उसे संदेह हुआ तो उसने अपने रुपए वापस मांगे, लेकिन सामने वाले ने मोबाइल बंद कर लिया। इसके बाद युवती ने मामले की शिकायत क्राइम ब्रांच में की है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/3VZDWcM
via IFTTT

Comments

Popular posts from this blog

इंदौर में नाबालिग का अपहरण, अप्राकृतिक कृत्य किया:बाणगंगा इलाके का मामला, तीन आरोपियों पर एफआईआर दर्ज

इंदौर के बाणगंगा इलाके में एक नाबालिग छात्र के साथ अप्राकृतिक कृत्य का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने उसके तीन दोस्तों के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक 10वीं के छात्र ने शिकायत में बताया कि गुरुवार रात वह घर के बाहर टहल रहा था। इसी दौरान उसके दोस्त गणेश, दिव्यांश और तुषार वहां पहुंचे और उसे घूमने चलने के बहाने रेलवे पटरी के पास ले गए। वहां तीनों ने उसके साथ मारपीट की और कहा कि “तू कॉलोनी में ज्यादा दादा बनता है।” आरोप है कि इसके बाद गणेश ने कपड़े उतारकर गलत हरकत करने का दबाव बनाया। विरोध करने पर आरोपियों ने उसे ट्रेन के नीचे फेंकने की धमकी दी। पीड़ित के मुताबिक तीनों आरोपियों ने उसके साथ अप्राकृतिक कृत्य किया। मौका मिलने पर वह वहां से भाग निकला। रास्ते में उसने एक दोस्त को पूरी घटना बताई, लेकिन डर के कारण थाने नहीं गया। घर पहुंचने के बाद उसकी मां ने शरीर पर चोट के निशान देखे और पूछताछ की। तब छात्र ने पूरी घटना बताई। इसके बाद परिवार उसे लेकर थाने पहुंचा, जहां तीनों आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई। पुलिस मामले की जांच क...

इंदौर में अंडरग्राउंड मेट्रो को लेकर कलेक्टर के समक्ष सुनवाई:सामाजिक कार्यकर्ता बोले- भूजल, हेरिटेज और व्यापार पर असर होगा; अलाइनमेंट बदलाव पर भी आपत्ति

शहर में अंडरग्राउंड मेट्रो प्रोजेक्ट को लेकर सामाजिक कार्यकर्ता किशोर कोडवानी ने मंगलवार को कलेक्टर शिवम वर्मा के समक्ष गंभीर आपत्तियां दर्ज कराई हैं। हाई कोर्ट के निर्देश के बाद कोडवानी को अपना पक्ष रखने का अवसर दिया गया, जिसके तहत मेट्रो अधिकारियों के साथ कलेक्टर के समक्ष सुनवाई हुई। कोडवानी ने कहा कि मेट्रो प्रोजेक्ट के तहत किए जा रहे कामों से भूजल स्तर पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है और इससे संपूर्ण जल प्रणाली प्रभावित होने की आशंका है। उन्होंने आरोप लगाया कि पर्यावरण प्रभाव आकलन की आवश्यक रिपोर्ट लिए बिना ही काम को आगे बढ़ाया जा रहा है। अनुमतियों को लेकर उठाए सवाल उन्होंने मेट्रो अधिकारियों पर आवश्यक अनुमतियां नहीं लेने का आरोप लगाते हुए कहा कि केवल ओपिनियन लेना पर्याप्त नहीं है। विशेष रूप से हेरिटेज क्षेत्र से संबंधित नियमों का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि 300 मीटर की परिधि में निर्माण कार्य पर प्रतिबंध है, जिसका पालन स्पष्ट रूप से नहीं किया जा रहा। अलाइनमेंट में बदलाव पर भी आपत्ति कोडवानी ने मेट्रो रूट के बार-बार बदलने को लेकर भी सवाल उठाए। उनका कहना था कि प्र...

एक ही ऑपरेशन में दो कैंसर का इलाज:एम्स में व्हिपल प्रक्रिया और किडनी सर्जरी साथ कर डॉक्टरों ने रचा मेडिकल इतिहास

राजधानी के एम्स भोपाल ने जटिल कैंसर उपचार के क्षेत्र में एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की है। यहां 52 वर्षीय मरीज के शरीर में एक साथ पनपे दो अलग-अलग प्राथमिक कैंसर का एक ही ऑपरेशन में सफल इलाज कर डॉक्टरों ने नई मिसाल कायम की है। यह मामला चिकित्सा विज्ञान में बेहद दुर्लभ माना जाता है। मरीज को पित्त नली का कैंसर (कोलेंजियोकार्सिनोमा) और किडनी कैंसर (रीनल सेल कार्सिनोमा) दोनों एक साथ थे। डॉक्टरों की बहुविषयक टीम ने चुनौती स्वीकार करते हुए एक ही सर्जरी में दोनों कैंसर को पूरी तरह निकाल दिया। वर्तमान में मरीज तेजी से स्वस्थ हो रहा है। दो विभागों की संयुक्त टीम ने संभाली कमान यूरोलॉजी और सर्जिकल गैस्ट्रोएंटरोलॉजी विभागों के विशेषज्ञों ने मिलकर उपचार की रणनीति बनाई। ऑपरेशन के दौरान गैस्ट्रोएंटरोलॉजी टीम ने व्हिपल प्रक्रिया को सफलतापूर्वक अंजाम दिया, जबकि यूरोलॉजी टीम ने दाहिनी किडनी को पूरी तरह निकालते हुए राइट रेडिकल नेफ्रेक्टॉमी की। डॉक्टरों के अनुसार, एक ही मरीज में दो अलग-अलग प्राथमिक कैंसर का मिलना बेहद दुर्लभ होता है। ऐसे मामलों में आमतौर पर अलग-अलग समय पर सर्जरी करनी पड़ती...