अंजुमन इस्लामिया के दूसरे स्कूलों में भी जुम्मे की छुट्टी:जबलपुर में 5 संस्थानों में पढ़ते हैं 3200 बच्चे; टी-राजा बोले- शरिया कानून जैसा आदेश नहीं चलेगा
अंजुमन इस्लामिया वक्फ बोर्ड में जुम्मे (शुक्रवार) को छुट्टी होने के कुछ माह पुराने आदेश पर जबलपुर में विवाद हो गया। आदेश जब वायरल हुआ तो प्रशासन और शिक्षा विभाग के अधिकारी मालवीय चौक स्थित स्कूल पहुंचे और उन्होंने ताला तुड़वाकर स्कूल खुलवाया। इसके बाद वह आदेश भी वापस ले लिया गया। लेकिन, सामने आया है कि जबलपुर में वक्फ बोर्ड के चार स्कूल हैं। जहां पर शुक्रवार को छुट्टी होती है। रविवार को हाफ टाइम में स्कूल लगता है। इधर, वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष का कहना है कि यह निर्णय बच्चों के हित को देखते हुए लिया था। शुक्रवार को अधिकतर बच्चे स्कूल नहीं आते हैं। लेकिन, अगर प्रशासन चाहता है कि स्कूल शुक्रवार को खुले तो हमें इस पर कोई आपत्ति नहीं है। दूसरी ओर, स्कूल की छुट्टी के बदलाव पर अब हिंदू नेता टी-राजा की भी इंट्री हो गई है। उनका कहना है कि शरिया कानून जैसा आदेश देश में नहीं चलेगा। वक्फ के पास चार स्कूल और एक कॉलेज जबलपुर में अंजुमन इस्लामिया बोर्ड के चार स्कूल और एक काॅलेज हैं। शहर के गोहलपुर में एक स्कूल- काॅलेज, आनंद नगर में एक स्कूल और मढ़ाताल में दो स्कूल हैं। स्कूल प्रबंधन का कहना है कि सालों ...