उज्जैन के अंगारेश्वर महादेव मंदिर में अन्नकूट महोत्सव:भगवान का श्रृंगार कर 56 भोग अर्पित; बैंड-बाजे के साथ हुई महाआरती
उज्जैन के शिप्रा तट स्थित श्री अंगारेश्वर महादेव मंदिर में मंगलवार को अन्नकूट महोत्सव मनाया गया। सुबह 7 बजे से दोपहर 1 बजे तक भातपूजा की गई, जिसके बाद भगवान का श्री नाथ स्वरूप में श्रृंगार कर 56 भोग अर्पित किए गए। संध्या के समय बैंड-बाजे के साथ भगवान अंगारेश्वर महादेव की महाआरती की गई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे। शिप्रा नदी के किनारे स्थित श्री अंगारेश्वर महादेव मंदिर ग्रह दोष की शांति के लिए देशभर के भक्तों के बीच प्रसिद्ध है। विशेषकर मंगलवार को यहां अधिक भीड़ रहती है। इस बार दीपावली के बाद कार्तिक के पहले मंगलवार को अन्नकूट महोत्सव का आयोजन हुआ। सुबह 7 बजे से दोपहर 1 बजे तक भात पूजा का क्रम चला, जिसके बाद भगवान का पंचामृत पूजन कर विभिन्न फलों के रस से अभिषेक किया गया। भगवान का श्री नाथ स्वरूप में विशेष श्रृंगार कर उन्हें नए वस्त्र और आभूषण धारण करवाए गए। इसके बाद 56 भोग अर्पित किए गए। मंदिर की साज-सज्जा फूल-मालाओं और विद्युत लाइटों से की गई थी। संध्या के समय बैंड द्वारा भजनों की प्रस्तुति के बीच भगवान की महाआरती की गई। आरती के दौरान मंदिर परिसर में आतिशबाजी भी हुई। तीन तस्वीरें देखिए इस अवसर पर मंदिर के शासकीय पुजारी मनीष उपाध्याय, रोहित उपाध्याय, चम्मू गुरु और मंदिर के प्रबंधक व प्रभारी गोपाल शर्मा उपस्थित रहे। देर रात तक बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भगवान अंगारेश्वर महादेव के दर्शन किए। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भी श्री अंगारेश्वर महादेव मंदिर के भक्त हैं और कई अवसरों पर यहां भातपूजा कराने आते हैं।
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/hMJWsBp
via IFTTT
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/hMJWsBp
via IFTTT
Comments
Post a Comment