Skip to main content

अंजुमन इस्लामिया के दूसरे स्कूलों में भी जुम्मे की छुट्‌टी:जबलपुर में 5 संस्थानों में पढ़ते हैं 3200 बच्चे; टी-राजा बोले- शरिया कानून जैसा आदेश नहीं चलेगा

अंजुमन इस्लामिया वक्फ बोर्ड में जुम्मे (शुक्रवार) को छुट्टी होने के कुछ माह पुराने आदेश पर जबलपुर में विवाद हो गया। आदेश जब वायरल हुआ तो प्रशासन और शिक्षा विभाग के अधिकारी मालवीय चौक स्थित स्कूल पहुंचे और उन्होंने ताला तुड़वाकर स्कूल खुलवाया। इसके बाद वह आदेश भी वापस ले लिया गया। लेकिन, सामने आया है कि जबलपुर में वक्फ बोर्ड के चार स्कूल हैं। जहां पर शुक्रवार को छुट्टी होती है। रविवार को हाफ टाइम में स्कूल लगता है। इधर, वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष का कहना है कि यह निर्णय बच्चों के हित को देखते हुए लिया था। शुक्रवार को अधिकतर बच्चे स्कूल नहीं आते हैं। लेकिन, अगर प्रशासन चाहता है कि स्कूल शुक्रवार को खुले तो हमें इस पर कोई आपत्ति नहीं है। दूसरी ओर, स्कूल की छुट्टी के बदलाव पर अब हिंदू नेता टी-राजा की भी इंट्री हो गई है। उनका कहना है कि शरिया कानून जैसा आदेश देश में नहीं चलेगा। वक्फ के पास चार स्कूल और एक कॉलेज जबलपुर में अंजुमन इस्लामिया बोर्ड के चार स्कूल और एक काॅलेज हैं। शहर के गोहलपुर में एक स्कूल- काॅलेज, आनंद नगर में एक स्कूल और मढ़ाताल में दो स्कूल हैं। स्कूल प्रबंधन का कहना है कि सालों से यह चला आ रहा है कि शुक्रवार को अवकाश और रविवार को छुट्टी होती है। इसकी वजह यह है कि मुस्लिम बस्तियों में जुम्मे के दिन अधिकतर बच्चे नमाज पढ़ने चले जाते हैं। जिससे बच्चों की संख्या बहुत कम रहती है। मालवीय चौक के इंग्लिश मीडियम स्कूल में भी बीते कुछ माह से देखा जा रहा था कि शुक्रवार को सिर्फ 10 से 20 छात्र आ रहे थे। जबकि स्कूल में छात्रों की संख्या 700 से अधिक है। बोर्ड के अध्यक्ष ने स्कूल टीचर और सदस्यों के साथ बैठक करने के बाद यह निर्णय लिया कि शुक्रवार को छुट्टी होगी। भाजपा नेता बोले- वहां भी समय बदला जाए भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के नगर महामंत्री मुज्ममिल अली का कहना है कि जिला प्रशासन और शिक्षा विभाग ने आज सिर्फ एक स्कूल पर कार्रवाई करते हुए उसका समय बदला है। जबकि अंजुमन इस्लामिया बोर्ड के 4 अन्य स्कूल और काॅलेज है, वहां पर भी सालों से शुक्रवार को छुट्टी की जा रही है। ताज्जुब की बात है कि आज तक क्यों शिक्षा विभाग की नजर इस और नहीं पड़ी। भाजपा नेता ने बताया कि जब से अंजुमन बोर्ड बना है, तब से मुस्लिम बस्ती में स्थित स्कूल चल रहा है, लेकिन मालवीय चौक के स्कूल में हाल ही में ये फरमान जारी किया है। जिसे बदलने का अधिकार बोर्ड को नहीं है। यहां पर दूसरे स्कूलों की तरह सप्ताह में छह दिन स्कूल और रविवार को छुट्टी होती है।अगर समय बदलना भी है तो पहले कलेक्टर, जिला शिक्षा अधिकारी, शिक्षा मंत्री को भेजकर सरकार से अनुमति लेनी होती है। लेकिन, यहां ऐसा कुछ नहीं हुआ। अभिभावकों के गुप्र में आदेश जारी कर फरमान लाद दिया गया। हिंदू त्योहार में भी छुट्टी नहीं भाजपा नेता मुज्ममिल अली ने अंजुमन वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष अन्नू अनवर पर आरोप लगाते हुए कहा कि दीपावली, दशहरा या फिर अन्य हिंदुओं के त्योहार पर जहां अन्य स्कूलों मे 6 से 10 दिन की छुट्टी होती है, तो वहीं अंजुमन इस्लामिया स्कूल में सिर्फ दो दिन की छुट्टी होती है। यहां पर चार हिंदू टीचर भी हैं, वे भी विरोध नहीं करते हैं। उन्हें नौकरी जाने का डर है। डिप्टी कलेक्टर बोले-बाकी स्कूलों में जांच होगी मामले को लेकर डिप्टी कलेक्टर आरएस मरावी का कहना है कि शुक्रवार को अंजुमन इस्लामिया स्कूल के नए फरमान की जानकारी लगी थी। इसको लेकर अध्यक्ष को निर्देश दिए हैं कि स्कूल को यथावत समय पर ही लगाया जाए। डिप्टी कलेक्टर ने बताया कि ऐसा कहीं प्रावधान नहीं है कि शुक्रवार को छुट्टी और रविवार को स्कूल लगाया जाए। अंजुमन इस्लामिया के अन्य स्कूलों में भी अगर इसी तरह की स्थिति बनी है, तो जांच करवाई जाएगी, और समय बदला जाएगा। हिंदू नेता टी-राजा की इंट्री इधर, हिंदू नेता और हैदराबाद के गोशा महल विधानसभा से विधायक टी-राजा सिंह की इस मामले में एंट्री हो गई। टी-राजा का कहना है कि मध्यप्रदेश में शिक्षा को लेकर अलग तरह का खेल खेला जा रहा है। कुछ संस्थाएं हैं जो कि शरिया कानून पारित करने का प्रयत्न करते हुए एक फरमान निकाला है। शुक्रवार को छुट्टी और रविवार को स्कूल लगेगा, वजह बच्चों को नमाज पढ़ने में परेशानी हो रही है। यह खबर भी पढ़ें... अंजुमन इस्लामिया स्कूल का फरमान- शुक्रवार छुट्टी, रविवार स्कूल जबलपुर के मालवीय चौक स्थित अंजुमन इस्लामिया इंग्लिश मीडियम स्कूल ने एक नया आदेश जारी किया। इसमें कहा गया कि नए सत्र 2025-26 से स्कूल शुक्रवार को बंद रहेगा और रविवार को खुलेगा। पूरी खबर यहां पढ़ें...

from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/KxOVq9m
via IFTTT

Comments

Popular posts from this blog

इंदौर में नाबालिग का अपहरण, अप्राकृतिक कृत्य किया:बाणगंगा इलाके का मामला, तीन आरोपियों पर एफआईआर दर्ज

इंदौर के बाणगंगा इलाके में एक नाबालिग छात्र के साथ अप्राकृतिक कृत्य का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने उसके तीन दोस्तों के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक 10वीं के छात्र ने शिकायत में बताया कि गुरुवार रात वह घर के बाहर टहल रहा था। इसी दौरान उसके दोस्त गणेश, दिव्यांश और तुषार वहां पहुंचे और उसे घूमने चलने के बहाने रेलवे पटरी के पास ले गए। वहां तीनों ने उसके साथ मारपीट की और कहा कि “तू कॉलोनी में ज्यादा दादा बनता है।” आरोप है कि इसके बाद गणेश ने कपड़े उतारकर गलत हरकत करने का दबाव बनाया। विरोध करने पर आरोपियों ने उसे ट्रेन के नीचे फेंकने की धमकी दी। पीड़ित के मुताबिक तीनों आरोपियों ने उसके साथ अप्राकृतिक कृत्य किया। मौका मिलने पर वह वहां से भाग निकला। रास्ते में उसने एक दोस्त को पूरी घटना बताई, लेकिन डर के कारण थाने नहीं गया। घर पहुंचने के बाद उसकी मां ने शरीर पर चोट के निशान देखे और पूछताछ की। तब छात्र ने पूरी घटना बताई। इसके बाद परिवार उसे लेकर थाने पहुंचा, जहां तीनों आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई। पुलिस मामले की जांच क...

इंदौर में अंडरग्राउंड मेट्रो को लेकर कलेक्टर के समक्ष सुनवाई:सामाजिक कार्यकर्ता बोले- भूजल, हेरिटेज और व्यापार पर असर होगा; अलाइनमेंट बदलाव पर भी आपत्ति

शहर में अंडरग्राउंड मेट्रो प्रोजेक्ट को लेकर सामाजिक कार्यकर्ता किशोर कोडवानी ने मंगलवार को कलेक्टर शिवम वर्मा के समक्ष गंभीर आपत्तियां दर्ज कराई हैं। हाई कोर्ट के निर्देश के बाद कोडवानी को अपना पक्ष रखने का अवसर दिया गया, जिसके तहत मेट्रो अधिकारियों के साथ कलेक्टर के समक्ष सुनवाई हुई। कोडवानी ने कहा कि मेट्रो प्रोजेक्ट के तहत किए जा रहे कामों से भूजल स्तर पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है और इससे संपूर्ण जल प्रणाली प्रभावित होने की आशंका है। उन्होंने आरोप लगाया कि पर्यावरण प्रभाव आकलन की आवश्यक रिपोर्ट लिए बिना ही काम को आगे बढ़ाया जा रहा है। अनुमतियों को लेकर उठाए सवाल उन्होंने मेट्रो अधिकारियों पर आवश्यक अनुमतियां नहीं लेने का आरोप लगाते हुए कहा कि केवल ओपिनियन लेना पर्याप्त नहीं है। विशेष रूप से हेरिटेज क्षेत्र से संबंधित नियमों का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि 300 मीटर की परिधि में निर्माण कार्य पर प्रतिबंध है, जिसका पालन स्पष्ट रूप से नहीं किया जा रहा। अलाइनमेंट में बदलाव पर भी आपत्ति कोडवानी ने मेट्रो रूट के बार-बार बदलने को लेकर भी सवाल उठाए। उनका कहना था कि प्र...

एक ही ऑपरेशन में दो कैंसर का इलाज:एम्स में व्हिपल प्रक्रिया और किडनी सर्जरी साथ कर डॉक्टरों ने रचा मेडिकल इतिहास

राजधानी के एम्स भोपाल ने जटिल कैंसर उपचार के क्षेत्र में एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की है। यहां 52 वर्षीय मरीज के शरीर में एक साथ पनपे दो अलग-अलग प्राथमिक कैंसर का एक ही ऑपरेशन में सफल इलाज कर डॉक्टरों ने नई मिसाल कायम की है। यह मामला चिकित्सा विज्ञान में बेहद दुर्लभ माना जाता है। मरीज को पित्त नली का कैंसर (कोलेंजियोकार्सिनोमा) और किडनी कैंसर (रीनल सेल कार्सिनोमा) दोनों एक साथ थे। डॉक्टरों की बहुविषयक टीम ने चुनौती स्वीकार करते हुए एक ही सर्जरी में दोनों कैंसर को पूरी तरह निकाल दिया। वर्तमान में मरीज तेजी से स्वस्थ हो रहा है। दो विभागों की संयुक्त टीम ने संभाली कमान यूरोलॉजी और सर्जिकल गैस्ट्रोएंटरोलॉजी विभागों के विशेषज्ञों ने मिलकर उपचार की रणनीति बनाई। ऑपरेशन के दौरान गैस्ट्रोएंटरोलॉजी टीम ने व्हिपल प्रक्रिया को सफलतापूर्वक अंजाम दिया, जबकि यूरोलॉजी टीम ने दाहिनी किडनी को पूरी तरह निकालते हुए राइट रेडिकल नेफ्रेक्टॉमी की। डॉक्टरों के अनुसार, एक ही मरीज में दो अलग-अलग प्राथमिक कैंसर का मिलना बेहद दुर्लभ होता है। ऐसे मामलों में आमतौर पर अलग-अलग समय पर सर्जरी करनी पड़ती...