नाकाफी साबित हो रहे सड़कों की क्वालिटी इम्प्रूवमेंट के प्रयास:चीफ इंजीनियरों ने निकाली सड़क, भवन, ब्रिज के निर्माण में गड़बड़ी, सुधार के दिए निर्देश
लोक निर्माण विभाग के तमाम प्रयासों के बाद भी सड़कों की गुणवत्ता और समय सीमा में काम पूरा किए जाने के हालातों में सुधार नहीं हो रहा है। यह रिपोर्ट विभाग द्वारा सात टीमों के माध्यम से कराए गए 35 सड़क, भवन के कामों के निरीक्षण के बाद सामने आई है। एमडी सड़क विकास निगम भरत यादव ने इस पर नाराजगी जताते हुए कहा है कि औचक निरीक्षण की कार्रवाई सिर्फ खानापूर्ति बनकर न रह जाए। अलीराजपुर से जोबट मार्ग के घटिया निर्माण पर ठेकेदार पर डिले डेमेज का दंड लगाने एवं रिस्क एंड कॉस्ट पर कार्य कराया जाएगा। रतलाम–सैलाना–बांसवाड़ा मार्ग की पुलियों की सतह असंतोषजनक पाए जाने पर संबंधित मुख्य अभियंता को सुधार कार्य कराने के निर्देश दिए गए। उधर अनूपपुर जिले में लंगाटोला–पटना–अहिरगांव–केलमनिया मार्ग का धीमा निर्माण कार्य कराने पर चीफ इंजीनियर को इंस्पेक्शन करने के लिए कहा गया है। लोक निर्माण विभाग के अभियंताओं के सात दलों ने हाल ही में सीहोर, छिंदवाड़ा, शिवपुरी, अलीराजपुर, अनूपपुर, रतलाम एवं पन्ना जिलों के 35 निर्माण कार्यों का औचक निरीक्षण किया। इनमें 21 कार्य लोक निर्माण विभाग (सड़क व पुल), 6 कार्य पीआईयू (भवन), 7 कार्य मध्यप्रदेश सड़क विकास निगम तथा 1 कार्य मध्यप्रदेश भवन विकास निगम के थे। सड़क, भवन में मिली गड़बड़ी सुधारने की रिपोर्ट पर सख्ती से हो अमल एमपी सड़क विकास निगम के एमडी और पीडब्ल्यूडी के अफसरों बैठक में सभी इंजीनियरों और अफसरों को कहा गया कि निरीक्षण प्रतिवेदनों में की गई सिफारिशों का सख्ती से पालन कराएं। सीएम हेल्पलाइन में प्राप्त शिकायतों के निराकरण के बाद शिकायतकर्ता को अवगत कराकर संतुष्टिपूर्वक शिकायतों का समाधान किया जाए। एल-1 और एल-2 अधिकारी अनिवार्य रूप से शिकायतकर्ता से संपर्क कर शिकायत का निराकरण करें। भास्कराचार्य संस्थान के समन्वय से लोक निर्माण सर्वेक्षण एप में रोड, ब्रिज और बिल्डिंग ट्रैकिंग कार्यों को शीघ्र पूर्ण किया जाए। सड़क मरम्मत के साथ यातायात की सुरक्षा, जंगल सफाई, रोड मार्किंग, पेंटिंग तथा ब्लैक स्पॉट रेक्टिफिकेशन समय पर किए जाएं। साथ ही, लोकपथ ऐप में प्राप्त शिकायतों का निराकरण भी समय-सीमा में किया जाए। रिपोर्ट्स में ये खामियां मिलीं
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/vCf9QT6
via IFTTT
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/vCf9QT6
via IFTTT
Comments
Post a Comment