Skip to main content

Posts

'आबकारी विभाग और पुलिस की मनमानी लोग परेशान':बेटे पर FIR होने पर कांग्रेस नेत्री बोलीं- झूठी कार्रवाई कर आरोपी बनाया गया

विदिशा में इन दिनों आबकारी विभाग, आबकारी ठेकेदार और पुलिस की मनमानी से सभी लोग परेशान हैं। पूर्व में शराब का ठेका लेकर काम करने वाले ठेकेदार भी इससे अनछुआ नहीं है। चुन-चुनकर आबकारी ठेकेदार पुलिस और आबकारी विभाग की मिलीभगत से झूठे प्रकरण बनाए जा रहे हैं। यह गंभीर आरोप विदिशा शहर और जिले में पूर्व में शराब ठेकेदार के रूप में काम करने वाली और कांग्रेस की नेत्री आशा सिंह राजपूत ने प्रेसवार्ता के जरिए लगाए हैं। प्रेस क्लब संघ कार्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान उन्होंने बताया कि 27 मई को कोतवाली पुलिस द्वारा पकड़े गए एक युवक पर बर्बरता पूर्ण मारपीट कर उसे गंभीर रूप से घायल भी किया गया था। आशा सिंह ने कहा कि उसके साथ में उनके बेटे सोहन उर्फ सोनू राजपूत को अवैध शराब के मामले में झूठा आरोपी बना दिया। जबकि वह इस कार्रवाई के दौरान घर पर ही मौजूद था, इसके अलावा भी सोनू पर पहले भी झूठे प्रकरण बनाए गए हैं। वहीं उन्होंने मीडिया से बात करते हुए यह आरोपी लगाए कि वह 25 सालों से कांग्रेस की समर्पित कार्यकर्ता हैं, उन्हें भाजपा में शामिल करने के लिए भी दबाव बनाया गया था। संभव है कि राजनैतिक स्वार्थ क...

जबलपुर में पिता-भाई की हत्या का आरोपी ने किया सरेंडर:मुंह पर कपड़ा बांधकर पहुंचा थाने, बोला- मैं मुकुल सिंह, राजकुमार और तनिष्क की हत्या की थी

जबलपुर में पिता-भाई की करने करने वाली लड़की का बॉयफ्रेंड और वारदात का मास्टरमाइंड मुकुल सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गुरुवार रात करीब 11:45 बजे उसने सिविल लाइन थाने में सरेंडर कर दिया। वह चेहरे पर कपड़ा बांधकर थाने पहुंचा। यहां पहुंचकर कहा- मैं मुकुल सिंह हूं। पुलिस ने जैसे ही उसे देखा, तो होश उड़ गए। वरिष्ठ अधिकारियों को इसकी जानकारी दे दी गई है। बताया जा रहा है कि मुकुल सिंह ने रेलवेकर्मी राजकुर्मा विश्वकर्मा और तनिष्क की हत्या कबूल कर ली है। जानकारी मिलते ही पुलिस अधिकारी सिविल लाइन थाने पहुंचे। मुकुल सिंह को गाड़ी में बिठाकर अज्ञात जगह ले गई। बता दें कि हरिद्वार से एक दिन पहले नाबालिग लड़की को पुलिस ने पकड़ा था। तब वह पुलिस की गिरफ्त से भाग गया था। सूत्र बताते हैं कि इसके बाद वह जबलपुर आ गया। मुंह पर कपड़ा बांधकर पहुंचा सूत्रों के मुताबिक सिविल लाइन थाने में रोजाना की तरह गुरुवार रात करीब 11:45 मिनट पर पुलिसकर्मी मौजूद थे। इसी दौरान मुंह पर कपड़ा बांधकर एक युवक थाने पहुंचा। बोला- मुझे इंस्पेक्टर सर से मिलना है। युवक को देखने के बाद वहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने कहा कि क्या काम है...

आंगनबाड़ी केंद्र सुबह 7 से 11 बजे तक खुलेंगे:सुबह की पाली बच्चों को मिलेगा नाश्ता-भोजन, गर्मी को देखते हुए कलेक्टर ने लिया निर्णय

भिण्ड में भीषण गर्मी को देखते हुए आंगनबाड़ी केंद्रों के समय में बदला कर दिया गया है। यह आदेश भिंड कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव ने गुरुवार की शाम को जारी किया गया है। अब आंगनबाड़ी केंद्र जिलेभर में सुबह 7 से 11 बजे तक खुलेंगे। गौरतलब हैकि भिंड जिला गर्मी की वजह से रेड जोन में है। नौतपा में गर्मी का पारा 48 डिग्री तक पहुंच चुका है। आंगनबाड़ी पर आने वाले बच्चों को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन द्वारा आंगनवाड़ी केन्द्र के संचालन समय में आंशिक परिवर्तन किया है। इस संबंध में जिला कलेक्टर द्वारा आदेश जारी करते हुए आंगनबाडी केन्द्र के संचालन का समय सुबह 7 बजे से 11 बजे तक किया है। जारी आदेश में प्रशासन ने बताया कि वर्तमान में अधिक गर्मी होने के कारण अंागनबाड़ी के बच्चों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए उसके खुलने के समय में परिवर्तन किया जा रहा है। जिसमें सुबह 7 से 8 बजे तक बच्चों को नाश्ता, 9 बजे तक भोजन वितरित किया जाएगा। इसके बाद 11 बजे केन्द्र की छुट्टी की जाएगी। इसके बाद 11 बजे से अपरान्ह 2 बजे तक केन्द्र के कार्यकर्ताओं द्वारा गृह भेंट, अभिलेखों का संधारण एवं अन्य गतिविधियाँ पूर्ववत: संचालि...

देर रात प्रशासन का छापा, खजराना की राधे विहार कॉलोनी में अवैध रूप से रखे 67 गैस सिलेंडर जब्त

इंदौर | जिला खाद्य एवं आपूर्ति विभाग ने देर रात खजराना थाना क्षेत्र में छापामार कार्रवाई की। यहां राधे विहार कॉलोनी में स्थित एक प्लॉट से 67 गैस सिलेंडर जब्त किए गए। जिला आपूर्ति नियंत्रक एम.एल. मारू ने बताया कि सूचना के आधार पर खजराना पुलिस के साथ हुई कार्रवाई में 39 भरे हुए और 28 खाली कमर्शियल सिलेंडर मिले हंै, जिसे जब्त किया गया है। आरोपी मोहम्मद इसराफिल पिता मोहम्मद अली हसन के प्लॉट नंबर 18 से यह जब्त की गई है। देर रात तक मौके पर एचपी कंपनी के 29 भरे हुए, 19 खाली, भारत गैस के 3 खाली, इंडेन गैस के 10 भरे हुए और 6 खाली सिलेंडर मिले हंै। पूछताछ की जा रही है। इसके बाद आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई जाएगी। from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/2AzLT3g via IFTTT

खराब ट्रांसफॉर्मर से तार निकालकर चला रहे काम:करोड़पति बिजली कंपनी में कॉपर वायर की तंगी, फॉल्ट के बाद इसीलिए घंटों गुल रहती है बिजली

करोड़पति बिजली कंपनी के पास इन दिनों कॉपर वायर की ऐसी तंगी है कि खराब ट्रांसफॉर्मर से तार निकालकर काम चलाना पड़ रहा। पर्याप्त तार नहीं होने से फॉल्ट के बाद गुल बिजली घंटों तक नहीं आ रही। कंपनी ने पिछले वित्तीय वर्ष में 11 हजार 344 करोड़ रुपए की बिल वसूली की थी। अकेले इंदौर शहर से ही कंपनी को 1200 करोड़ रुपए मिले थे। इतनी भारी-भरकम कमाई के बाद भी कंपनी भीषण गर्मी में लोगों को नियमित सप्लाय नहीं कर पा रही है। झुलसाने वाली गर्मी में पूरे शहर में लोड बढ़ते ही फॉल्ट हो रहे हैं, बिजली गुल हो रही है। कभी एक तो कभी दो घंटे बाद चालू होती है। जोन कार्यालयों पर इस लेटलतीफी की पड़ताल की तो पता चला फॉल्ट की शिकायत आने पर सहायक, जूनियर इंजीनियर, लाइनमैन, हेल्पर को पहले तो उपकरण की जुगाड़ करना पड़ती है। इसके बाद प्राथमिकता देखी जाती है कि पहले किस शिकायत को अटैंड किया जाए। ज्यादातर शिकायत ट्रांसफॉर्मर के नीचे लगी डीपी में कॉपर वायर जलने की आ रही है। 10 में से 8 शिकायतें इसी की होती हैं। 32 जोन, हरेक में 2 किलो तार चाहिए हर जोन में 400 से ज्यादा डीपी हैं, लेकिन कटआउट में महज 10 के लिए ही कॉपर वायर मिल प...

कोलार लाइन फूटी:400 एमएम की पाइप लाइन से बहा 5 लाख लीटर पानी, ई-6 में सड़कों से लेकर घर-दफ्तर पानी-पानी...

कोलार डेम के 400 एमएम व्यास की पानी की सप्लाई लाइन मंगलवार को फूट गई। अरेरा कॉलोनी ई-7 में कैंपियन स्कूल पास से गुजर रही पाइप लाइन शाम करीब पांच बजे धमाके साथ फूटी और सड़क पर पानी ही पानी हो गया। यह पानी अरेरा कॉलोनी और आसपास के क्षेत्रो में घरों और ऑफिसों में घुस गया। शाम को इन इलाकों में पानी सप्लाई नहीं हुआ। सूचना पाकर मौके पर पहुंची नगर निगम की टीम ने पाइप लाइन सुधारने का काम शुरू कर दिया। जल कार्य शाखा के जिम्मेदारों का दावा है कि पाइप लाइन का ज्वाइंट खुलने से लाइन में लीकेज हुआ है। इसको सुधारने का काम शुरू हो गया है। रात में करीब 10 बजे तक लाइन सुधर जाएगी। ऐसे में आशंका है कि बुधवार सुबह नए और पुराने शहर के कुछ इलाकों में पानी सप्लाई बाधित होगी। बह गया 3300 लोगों की जरूरत का पानी जिस लाइन में लीकेज हुआ वह कोलार डेम से आई मेन लाइन की ब्रांच है। लाइन फूटने से 5 लाख लीटर से ज्यादा पानी बह गया। एक व्यक्ति 24 घंटे में 150 लीटर पानी उपयोग करता है, ऐसे में बहा यह पानी 3300 लोगों की एक दिन की जरूरत पूरी कर सकता था। लाइन शिफ्टिंग के दौरान हुई गड़बड़ी जहां पर लीकेज हुआ वहां पर नाला बनाने का ...

जबलपुर में "द बर्निंग कार" VIDEO:कुछ ही देर में कार जलकर हुई खाक, डूडी गांव की घटना

रिश्तेदारों को छोड़कर वापस अपने गांव आ रहें कृष्ण कुमार शर्मा की कार में अचानक ही भीषण आग लग गई। कुछ ही देर में आग पूरी तरह से जलकर कृष्ण कुमार के सामने ही राख हो गई। हालांकि कार को जलते देख मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने आग बुझाने की कोशिश की पर नाकाम हुए। जानकारी के मुताबिक कृष्ण कुमार की कार में गैस किट लगी हुई थी। कार में आग लगने की वजह शार्ट सर्किट बताई जा रहीं हैं। जानकारी के मुताबिक पाटन थाना गुरु मोहल्ला में रहने वाले कृष्ण कुमार शर्मा के घर पर मंगलवार को सुहागले का कार्यक्रम था। जिसमें शामिल होने रिश्तेदार की महिलाएं जो कि मनकेडी गांव के पास रहती हैं। कृष्ण कुमार महिलाओं को अपनी ईको कार से छोड़ने के लिए गए थे। वापस लौटकर जब अकेले आ रहें थे, उसी दौरान ग्राम डूडी के पास जैसे ही उनकी कार पहुंची तो इंजन के पास से धुँआ निकलने लगा। कृष्ण कुमार ने कार रोकी और बाहर उतर आए, तभी अचानक ही कार ने भीषण आग पकड़ ली और धू-धूकर जलने लगी। जिस समय कार में आग लगी थी, उस दौरान गांव में बिजली गुल थी। चारों तरफ अंधेरा था, सिर्फ आग में जल रहीं कार ही दिख रहीं थी। ग्रामीणों ने अपने स्तर से आग बुझाने की कोशिश...