इटारसी कोर्ट ने मंगलवार को हत्या के एक आरोपी को उम्रकैद की सजा सुनाई है। साथ ही 15 सौ का जुर्माना भी लगाया गया है। वहीं दूसरे आरोपी के खिलाफ सबूत नहीं मिले इसलिए दोषमुक्त करार दिया गया। सरकारी वकील भूरेसिंह भदौरिया ने बताया कि शादी कराने झांसा देकर युवक जगन गीद निवासी हिवारखेड़ा की हत्या करने वाले आरोपी प्रकाश उर्फ मुन्ना को धारा 302 ओर 364आईपीसी में दोषी पाते हुए 302 में आजीवन कारावास और 364 आईपीसी में 10 वर्ष की सजा सुनाई है। 9 अप्रैल 2021 का है मामला वहीं सुखदेव को साक्ष्य के अभाव में दोषमुक्त कर दिया गया। घटना थाना केसला के अंतर्गत हुई थी। 9 अप्रैल 2021 को हिवारखेड़ा निवासी जगन गीद को उसकी शादी बैतूल में एक लड़की से कराने के लिए मोबाइल करके बुलाया। शादी के लिए सोने के जेवर, 40 हजार रुपए लेकर आने के लिए बोला तो मृतक ने जेवर ओर पैसे लेकर बैतूल के लिए निकला। इसके बाद मृतक का मोबाइल बंद आने लगा। जगन की बहन ने कई बार फोन किया लेकिन मोबाइल बन्द था। मृतक और आरोपी पूर्व से परिचित थे। तब मृतक की बहन ने आरोपी प्रकाश उर्फ मुन्ना को फोन किया तो आरोपी ने मना कर दिया कि मृतक मेरे पास नहीं आया। लेकि...