ATM फ्रॉड में 7 साल बाद केस दर्ज:झारखंड में एटीएम क्लोनिंग से निकाले थे 1.20 लाख; फ्रेंचाइजी के नाम पर 2.73 लाख ठगे
राजेंद्र नगर थाना पुलिस ने ऑनलाइन धोखाधड़ी के एक मामले में 7 साल बाद एफआईआर दर्ज की है। पीड़ित ठेकेदार मुकेश नायक इस मामले में लगातार थाने के चक्कर लगाता रहा, लेकिन आधा दर्जन टीआई बदलने के बाद भी उसकी शिकायत पर कार्रवाई नहीं हुई। पुलिस के अनुसार, कुंदन नगर निवासी मुकेश नायक (37) को जून 2019 में बैंक से किस्त बाउंस होने की जानकारी मिली, जबकि उसके खाते में पर्याप्त राशि थी। बैंक स्टेटमेंट निकालने पर पता चला कि 7-8 मई 2019 को जमशेदपुर (झारखंड) में किसी अज्ञात व्यक्ति ने एटीएम से 12 बार में 1.20 लाख रुपए निकाल लिए। 7 साल तक भटकता रहा पीड़ित मुकेश ने मई 2019 में ही शिकायत की थी, लेकिन कोरोना काल और अधिकारियों के तबादलों के बीच उसकी सुनवाई नहीं हुई। हाल ही में उसने वर्तमान टीआई नीरज बिरथरे से मुलाकात की, जिसके बाद बुधवार को एफआईआर दर्ज की गई। पीड़ित का कहना है कि वह कीपैड मोबाइल इस्तेमाल करता था और उसने किसी को भी अपना पिन या बैंक डिटेल साझा नहीं की थी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। फ्रेंचाइजी के नाम पर ठगी: युवक से 2.73 लाख ऐंठे इधर एमआईजी थाना क्षेत्र में होटल फ्रेंचाइजी दिलाने के नाम पर ठगी का मामला सामने आया है। पुलिस ने अंबेडकर नगर निवासी रवि शर्मा की शिकायत पर आरोपी शिवराज सिंह परिहार उर्फ जोजो के खिलाफ केस दर्ज किया है। एमआईजी थाना क्षेत्र में 24 अगस्त 2023 को पीड़ित से मोबाइल पर संपर्क किया गया, जहां आरोपी ने खुद को भिंड निवासी बताते हुए रेस्टोरेंट फ्रेंचाइजी दिलाने का झांसा दिया। इसके बाद अलग-अलग किस्तों में कुल 2.73 लाख रुपए ठग लिए गए। पीड़ित ने पहले साइबर सेल में शिकायत दर्ज कराई थी, जिसके बाद मामला थाने पहुंचा और एफआईआर दर्ज की गई। रेस्टोरेट के नाम से ऑनलाइन ठगी एमआईजी पुलिस ने भी होटल फ्रेचाइजी के नाम पर एक युवक ने करीब 2 लाख 73 हजार रूपए की ठगी की। इस मामले में सायबर सेल में पीडित ने शिकायत की। मामला बुधवार को थाने पहुंचा। पुलिस ने उक्त मामले में एफआईआर की है। पुलिस ने बताया कि रवि शर्मा निवासी अंबेडकर नगर की शिकायत पर शिवराज सिंह परिहार उर्फ जोजो के खिलाफ ऑनलाइन धोखाधडी करने के मामले में एफआईआर की है। पुलिस ने बताया कि रवि से 24 अगस्त 2023 को उसका संपर्क मोबाइल पर हुआ शिवराज ने खुद को भिंड का रहने वाला बताया था। उसने रेस्टोरेट की फ्रेचाइसी देने की बात की ओर अलग अलग मतो में करीब 2 लाख 73 हजार की ठगी कर ली। पीडित ने मामले में सायबर सेल में शिकायत की। इसके बाद पुलिस ने आरोपी पर एफआईआर की है।
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/cnvhzk8
via IFTTT
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/cnvhzk8
via IFTTT
Comments
Post a Comment