बड़वानी | नए शैक्षणिक सत्र में स्कूल चलें हम अभियान अंतर्गत पीएम श्री शासकीय हाईस्कूल भविष्य से भेंट कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों को शिक्षा के महत्व व उज्ज्वल भविष्य के प्रति प्रेरित करना था। कार्यक्रम में बुनियादी प्रशिक्षण संस्थान प्रभारी अश्विनी गवले व प्राचार्य संतोष मिश्रा ने विद्यार्थियों से संवाद किया। उन्होंने छात्रों को शिक्षा के महत्व, लक्ष्य निर्धारण, कॅरियर विकल्पों व जीवन में सफलता के सूत्रों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। अधिकारियों ने अनुशासन, लगातार परिश्रम व सकारात्मक सोच को सफलता की कुंजी बताया। विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की और अपने प्रश्नों के माध्यम से मार्गदर्शन प्राप्त किया।
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/4RXlekP
via IFTTT
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/4RXlekP
via IFTTT
Comments
Post a Comment