शिवपुरी जिले के खनियाधाना में थाना रोड स्थित तुलसी होटल के पास एक फर्नीचर गोदाम में आग लग गई। इस घटना में लाखों रुपए का फर्नीचर जलकर खाक हो गया। यह गोदाम सद्दाम खान का बताया जा रहा है, जहां सोफा, डबल बेड और अन्य फर्नीचर बनाने का काम होता था। स्थानीय लोगों ने सुबह करीब आठ बजे गोदाम से धुआं उठता देखा, जिसके बाद मालिक को सूचना दी गई और फायर ब्रिगेड को मौके पर बुलाया गया। दमकल टीम ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग की भयावहता को देखते हुए नगर के पानी के टैंकर भी बुलाने पड़े। आग इतनी भीषण थी कि उसे नियंत्रित करने के लिए गोदाम की एक दीवार भी तोड़नी पड़ी। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। सारा फर्नीचर जलकर नष्ट इस घटना में गोदाम में रखा सारा फर्नीचर जलकर नष्ट हो गया, जिससे लाखों रुपए के नुकसान का अनुमान है। सूचना मिलने पर पुलिस टीम भी मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। गनीमत रही कि आग लगने के समय गोदाम में कोई मौजूद नहीं था, जिससे किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। फिलहाल, आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/wGzTL8Z
via IFTTT
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/wGzTL8Z
via IFTTT
Comments
Post a Comment