सहारा ग्रुप से सौदे में नियमों का उल्लंघन, आरोपियों को:पूछताछ के लिए बैंकिंग व अन्य दस्तावेजों के साथ 5 फरवरी को दोपहर 1 बजे तक हाजिर होना होगा
विजयराघवगढ़ से बीजेपी विधायक संजय पाठक की कंपनियों से जुड़ी जमीनों के सौदे जांच के घेरे में हैं। आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) ने इन कंपनियों द्वारा सहारा ग्रुप की जमीन खरीदने की पड़ताल पीई दर्ज करने के बाद 11 दिन पहले शुरू कर दी। इस मामले में EOW ने क्रेता और विक्रेता पक्ष के नौ लोगों को पूछताछ के लिए नोटिस जारी किए हैं। इसमें मंबई के तपस कुमार और सीहोरा जबलपुर के रहने वाले अमित मिश्रा भी शामिल हैं। आरोपियों को खरीद फरोख्त की बैंकिंग दस्तावेज सहित अन्य डाक्यूमेंट्स के साथ ईओडब्ल्यू कार्यालय भोपाल में 5 फरवरी को दोपहर 1 बजे तक हाजिर होने की बात नोटिस में लिखी गई है। बता दें कि भोपाल, जबलपुर और कटनी में सहारा की 310 एकड़ जमीन को कौड़ियों के भाव में खरीदने के आरोप संजय पाठक के रिश्तेदारों पर हैं। फिलहाल जमीनों का बाजार मूल्य करीब 1000 करोड़ रुपए है। जबकि जमीनों का सौदा नियमों की अंदेखी कर 90 करोड़ में कर दिया गया। सेबी-सहारा रिफंड खाते में जमा की जानी थी रकम सहारा इंडिया रियल एस्टेट कॉर्पोरेशन लिमिटेड और सहारा हाउसिंग कॉर्पोरेशन इन्वेस्टमेंट ग्रुप द्वारा कई शहरों में निवेशकों से धन जुटाक...