Skip to main content

ग्वालियर के बंशीपुरा में युवक की हत्या:ऑफिस से बाहर बुलाकर सिर में मारी गोलियां, ब्याज का करता था धंधा

ग्वालियर में रविवार रात एक युवक की कुछ बदमाशों ने गोलियां मारकर हत्या कर दी है। घटना बंशीपुरा मुरार में रात 10 बजे की है। मृतक ब्याज का धंधा करता था। तीन से चार युवक आए और उसे बातचीत के लिए बाहर बुलाया। यहां झगड़ा होने पर उसके सिर में गोलियां मार दीं। हमलावरों ने ब्याज कारोबारी को तीन से चार गोलियां मारी है। सिर में गोलियां लगते ही युवक वहीं ढेर हो गया, जबकि हमलावर भाग गए। घटना के बाद वहां सभी व्यापारी अपनी-अपनी दुकानें बंद कर भाग गए। घटना की सूचना मिलते ही मृतक के परिजन व पुलिस मौके पर पहुंच गई। रात 11.15 बजे एसपी ग्वालियर धर्मवीर सिंह भी घटना स्थल पर पहुंचे हैं। जिस घर के सामने युवक की हत्या की गई है वहां CCTV कैमरा लगा है, लेकिन मकान मालिक ने उसे बंद बताया है। पुलिस को आशंका है कि ब्याज के लेनदेन के चलते युवक की हत्या की गई है। भिंड के गोरमी निवासी 40 वर्षीय दिनेश श्रीवास तीन साल पहले ग्वालियर आया था। वह ग्वालियर के उपनगर मुरार के बंशीपुरा हाथीखाना में किराए पर रहने लगा था। यहां उसने ब्याज का धंधा शुरू किया था। वह लोगों को मोटे ब्याज पर पैसा देता था। उसका धंधा इतना चल गया था कि अभी कुछ महीने पहले ही उसने ग्वालियर के डीडी नगर में मकान बना लिया था, लेकिन वह बंशीपुरा में किराए के ऑफिस से अपने ब्याज का धंधा चला रहा था। वह रोज सुबह ऑफिस आता था और रात को वापस घर लौटता था। रविवार को पूरे परिवार को राज पैलेस मैरिज गार्डन में एक शादी समारोह मंे जाना था। जिसमें अन्य परिजन निकल गए थे, लेकिन दिनेश ने कहा था कि वह रात 10 बजे तक आ जाएगा। ऑफिस से बाहर निकलते ही मारी गोली रात करीब 10 बजे दिनेश ऑफिस बंद करने की तैयारी कर रहा था तभी दो से तीन युवक आए और उसे बातचीत करने के लिए बाहर बुलाया। जैसे ही दिनेश बाहर आया तो युवकों ने विवाद किया और उसके बाद गोली मार दी। एक गोली लगने के बाद वह सड़क की तरफ भागा, लेकिन वहीं गिर पड़ा। इसके बाद बदमाशों ने उस पर दो से तीन गोलियां और चला दीं। इसके बाद वहां सन्नाटा पसर गया। हमलावर हथियार लहराते हुए भाग गए। ब्याज के धंधे में छुपा कत्ल का राज मौके पर पहुंची पुलिस ने आस-पास रहने वालों से पूछताछ करने का प्रयास किया, लेकिन कोई भी पुलिस को जानकारी नहीं दी है। वहीं पता चला है कि हमलावरों ने गोली दिनेश के सिर में मारी है। जिससे पुलिस का मानना है कि ब्याज के धंधे से जुड़ा कोई विवाद है जिसमें हत्या की गई है। कुछ देर पहले ही निकला था दुकान का कर्मचारी वैसे दिनेश के साथ ऑफिस पर एक राहुल किरार नाम का लड़का भी काम करता है। राहुल का काम ऑफिस पर ब्याज पर पैसा लेने देने का हिसाब रखना होता था। राहुल हत्या से कुछ ही देर पहले ऑफिस से एक शादी में जाने के लिए निकला था। उसके निकलते ही हमलावरों ने अटैक कर दिया है। शायद वह कर्मचारी के वहां से निकलने का इंतजार कर रहे थे। पिता की हत्या की खबर पर तत्काल पहुंचा बेटा मृतक दिनेश के तीन बेटे हैं। बड़ा बेटा रिपुदमन श्रीवास, उससे छोटा हिमांशु व सबसे छोटा प्रियांशु श्रीवास है। घटना की सूचन मिलते ही बड़ा बेटा रिपुदमन व उसके मामा तत्काल घटना स्थल पर पहुंच गए थे, लेकिन तब तक पुलिस ने शव को निगरानी में लेकर डेड हाउस में रखवा दिया था। पुलिस का कहना इस मामले में मुरार थाना प्रभारी मदन मोहन मालवीय ने बताया कि एक युवक को गोली मारकर हत्या की गई है। मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। जल्द ही पता लगा लिया जाएगा कि किसने गोली मारकर हत्या की है।

from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/OjYLqWk
via IFTTT

Comments

Popular posts from this blog

इंदौर में नाबालिग का अपहरण, अप्राकृतिक कृत्य किया:बाणगंगा इलाके का मामला, तीन आरोपियों पर एफआईआर दर्ज

इंदौर के बाणगंगा इलाके में एक नाबालिग छात्र के साथ अप्राकृतिक कृत्य का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने उसके तीन दोस्तों के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक 10वीं के छात्र ने शिकायत में बताया कि गुरुवार रात वह घर के बाहर टहल रहा था। इसी दौरान उसके दोस्त गणेश, दिव्यांश और तुषार वहां पहुंचे और उसे घूमने चलने के बहाने रेलवे पटरी के पास ले गए। वहां तीनों ने उसके साथ मारपीट की और कहा कि “तू कॉलोनी में ज्यादा दादा बनता है।” आरोप है कि इसके बाद गणेश ने कपड़े उतारकर गलत हरकत करने का दबाव बनाया। विरोध करने पर आरोपियों ने उसे ट्रेन के नीचे फेंकने की धमकी दी। पीड़ित के मुताबिक तीनों आरोपियों ने उसके साथ अप्राकृतिक कृत्य किया। मौका मिलने पर वह वहां से भाग निकला। रास्ते में उसने एक दोस्त को पूरी घटना बताई, लेकिन डर के कारण थाने नहीं गया। घर पहुंचने के बाद उसकी मां ने शरीर पर चोट के निशान देखे और पूछताछ की। तब छात्र ने पूरी घटना बताई। इसके बाद परिवार उसे लेकर थाने पहुंचा, जहां तीनों आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई। पुलिस मामले की जांच क...

इंदौर में अंडरग्राउंड मेट्रो को लेकर कलेक्टर के समक्ष सुनवाई:सामाजिक कार्यकर्ता बोले- भूजल, हेरिटेज और व्यापार पर असर होगा; अलाइनमेंट बदलाव पर भी आपत्ति

शहर में अंडरग्राउंड मेट्रो प्रोजेक्ट को लेकर सामाजिक कार्यकर्ता किशोर कोडवानी ने मंगलवार को कलेक्टर शिवम वर्मा के समक्ष गंभीर आपत्तियां दर्ज कराई हैं। हाई कोर्ट के निर्देश के बाद कोडवानी को अपना पक्ष रखने का अवसर दिया गया, जिसके तहत मेट्रो अधिकारियों के साथ कलेक्टर के समक्ष सुनवाई हुई। कोडवानी ने कहा कि मेट्रो प्रोजेक्ट के तहत किए जा रहे कामों से भूजल स्तर पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है और इससे संपूर्ण जल प्रणाली प्रभावित होने की आशंका है। उन्होंने आरोप लगाया कि पर्यावरण प्रभाव आकलन की आवश्यक रिपोर्ट लिए बिना ही काम को आगे बढ़ाया जा रहा है। अनुमतियों को लेकर उठाए सवाल उन्होंने मेट्रो अधिकारियों पर आवश्यक अनुमतियां नहीं लेने का आरोप लगाते हुए कहा कि केवल ओपिनियन लेना पर्याप्त नहीं है। विशेष रूप से हेरिटेज क्षेत्र से संबंधित नियमों का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि 300 मीटर की परिधि में निर्माण कार्य पर प्रतिबंध है, जिसका पालन स्पष्ट रूप से नहीं किया जा रहा। अलाइनमेंट में बदलाव पर भी आपत्ति कोडवानी ने मेट्रो रूट के बार-बार बदलने को लेकर भी सवाल उठाए। उनका कहना था कि प्र...

एक ही ऑपरेशन में दो कैंसर का इलाज:एम्स में व्हिपल प्रक्रिया और किडनी सर्जरी साथ कर डॉक्टरों ने रचा मेडिकल इतिहास

राजधानी के एम्स भोपाल ने जटिल कैंसर उपचार के क्षेत्र में एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की है। यहां 52 वर्षीय मरीज के शरीर में एक साथ पनपे दो अलग-अलग प्राथमिक कैंसर का एक ही ऑपरेशन में सफल इलाज कर डॉक्टरों ने नई मिसाल कायम की है। यह मामला चिकित्सा विज्ञान में बेहद दुर्लभ माना जाता है। मरीज को पित्त नली का कैंसर (कोलेंजियोकार्सिनोमा) और किडनी कैंसर (रीनल सेल कार्सिनोमा) दोनों एक साथ थे। डॉक्टरों की बहुविषयक टीम ने चुनौती स्वीकार करते हुए एक ही सर्जरी में दोनों कैंसर को पूरी तरह निकाल दिया। वर्तमान में मरीज तेजी से स्वस्थ हो रहा है। दो विभागों की संयुक्त टीम ने संभाली कमान यूरोलॉजी और सर्जिकल गैस्ट्रोएंटरोलॉजी विभागों के विशेषज्ञों ने मिलकर उपचार की रणनीति बनाई। ऑपरेशन के दौरान गैस्ट्रोएंटरोलॉजी टीम ने व्हिपल प्रक्रिया को सफलतापूर्वक अंजाम दिया, जबकि यूरोलॉजी टीम ने दाहिनी किडनी को पूरी तरह निकालते हुए राइट रेडिकल नेफ्रेक्टॉमी की। डॉक्टरों के अनुसार, एक ही मरीज में दो अलग-अलग प्राथमिक कैंसर का मिलना बेहद दुर्लभ होता है। ऐसे मामलों में आमतौर पर अलग-अलग समय पर सर्जरी करनी पड़ती...