Skip to main content

टेक्नोलॉजी बदलाव के साथ खुद को अपडेट करें इंजीनियर:PWD मंत्री बोले- इनोवेशन, सस्टेनेबिलिटी और स्मार्ट सॉल्यूशंस पर करें फोकस

लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह ने कहा कि आज के युग में जब टेक्नोलॉजी तेजी से विकसित हो रही है तो इंजीनियर्स के लिए स्वयं को अपडेट रखना आवश्यक हो गया है। इनोवेशन, सस्टनेबिलिटी और स्मार्ट सॉल्यूशंस पर ध्यान केंद्रित करने की जरूरत है। इंजीनियर्स को सजगता और जिम्मेदारी के साथ कार्य करना चाहिए, इससे उनके द्वारा निर्मित संरचनाएं गुणवत्ता और विशिष्टता का प्रतीक बनें। मंत्री सिंह ने प्रशासन अकादमी भोपाल से प्रदेश के 8 संभागीय मुख्यालयों में एक साथ हो रही कार्यशाला को संबोधित किया। वीडियो काॅन्फ्रेंसिंग से संबोधित करते हुए मंत्री सिंह ने कहा कि लोक निर्माण से लोक कल्याण तक का मार्ग इंजीनियर्स से ही संभव हो सकता है। मंत्री सिंह ने कहा कि इंजीनियर्स द्वारा निर्मित संरचनाएं केवल आज के लिए नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए भी उपयोगी सिद्ध होंगी। मंत्री सिंह ने कहा कि इंजीनियर्स को सजगता और जिम्मेदारी के साथ कार्य करना चाहिए, इससे उनके द्वारा निर्मित संरचनाएं गुणवत्ता और विशिष्टता का प्रतीक बनें। मंत्री सिंह ने कहा कि यह कार्यशाला इंजीनियर्स की क्षमताओं को और अधिक सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, जो लोक निर्माण से लोक कल्याण की यात्रा को मजबूती प्रदान करेगी। प्रशिक्षण कार्यशाला में सभी प्रशिक्षक अभियंताओं द्वारा प्रमुख रूप से व्हाइट टॉपिंग तकनीक के बारे में जानकारी दी गई जो सड़कों की उम्र 15 से 20 साल तक बढ़ाकर रखरखाव की आवश्यकता को कम करती है। फुल डेप्थ रिक्लेमेशन तकनीक में पुरानी सड़क सामग्री के पुनः उपयोग से किफायती और पर्यावरण-अनुकूल निर्माण किया जाएगा। अल्ट्रा-हाई परफॉर्मेंस काॅन्क्रीट से हल्की और मजबूत सड़कें व पुल बनाए जाते हैं जबकि वेस्ट प्लास्टिक का उपयोग सड़कों को अधिक टिकाऊ और प्रदूषण-मुक्त बनाने में सहायक होता है। इस प्रशिक्षण का मुख्य आकर्षण अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त शिक्षाविद विक्रांत तोमर के मार्गदर्शन में आयोजित ट्रेनिंग नीड असेसमेंट सत्र रहा। उन्होंने सरल प्रश्नों के माध्यम से प्रतिभागियों के विचारों को एकत्रित कर प्रशिक्षण आवश्यकताओं को समझा। इस सत्र का उद्देश्य विभाग के लिए कैपेसिटी बिल्डिंग फ्रेमवर्क तैयार करना था। ये प्रश्न मेंटी पोर्टल एवं गूगल फॉर्म के माध्यम से पूछे गए थे और क्यूआर कोड, लिंक सभी प्रतिभागियों के साथ शेयर किये गए थे। इन प्रश्नों में इंजीनियर्स द्वारा फेस की जा रही मुख्य चुनौतियां, पूर्व में आयोजित प्रशिक्षण, विभिन्न क्षेत्रों में इंजीनियर्स का तकनीकी कौशल, सॉफ्टवेयर, टूल्स के प्रशिक्षण की आवश्यकता, क्रॉस-फंक्शनल टीमों के साथ सहयोग, व्यावहारिक कौशल विकास, आदि से संबंधित प्रश्न सम्मिलित थे।

from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/kl64PNK
via IFTTT

Comments

Popular posts from this blog

इंदौर में नाबालिग का अपहरण, अप्राकृतिक कृत्य किया:बाणगंगा इलाके का मामला, तीन आरोपियों पर एफआईआर दर्ज

इंदौर के बाणगंगा इलाके में एक नाबालिग छात्र के साथ अप्राकृतिक कृत्य का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने उसके तीन दोस्तों के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक 10वीं के छात्र ने शिकायत में बताया कि गुरुवार रात वह घर के बाहर टहल रहा था। इसी दौरान उसके दोस्त गणेश, दिव्यांश और तुषार वहां पहुंचे और उसे घूमने चलने के बहाने रेलवे पटरी के पास ले गए। वहां तीनों ने उसके साथ मारपीट की और कहा कि “तू कॉलोनी में ज्यादा दादा बनता है।” आरोप है कि इसके बाद गणेश ने कपड़े उतारकर गलत हरकत करने का दबाव बनाया। विरोध करने पर आरोपियों ने उसे ट्रेन के नीचे फेंकने की धमकी दी। पीड़ित के मुताबिक तीनों आरोपियों ने उसके साथ अप्राकृतिक कृत्य किया। मौका मिलने पर वह वहां से भाग निकला। रास्ते में उसने एक दोस्त को पूरी घटना बताई, लेकिन डर के कारण थाने नहीं गया। घर पहुंचने के बाद उसकी मां ने शरीर पर चोट के निशान देखे और पूछताछ की। तब छात्र ने पूरी घटना बताई। इसके बाद परिवार उसे लेकर थाने पहुंचा, जहां तीनों आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई। पुलिस मामले की जांच क...

इंदौर में अंडरग्राउंड मेट्रो को लेकर कलेक्टर के समक्ष सुनवाई:सामाजिक कार्यकर्ता बोले- भूजल, हेरिटेज और व्यापार पर असर होगा; अलाइनमेंट बदलाव पर भी आपत्ति

शहर में अंडरग्राउंड मेट्रो प्रोजेक्ट को लेकर सामाजिक कार्यकर्ता किशोर कोडवानी ने मंगलवार को कलेक्टर शिवम वर्मा के समक्ष गंभीर आपत्तियां दर्ज कराई हैं। हाई कोर्ट के निर्देश के बाद कोडवानी को अपना पक्ष रखने का अवसर दिया गया, जिसके तहत मेट्रो अधिकारियों के साथ कलेक्टर के समक्ष सुनवाई हुई। कोडवानी ने कहा कि मेट्रो प्रोजेक्ट के तहत किए जा रहे कामों से भूजल स्तर पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है और इससे संपूर्ण जल प्रणाली प्रभावित होने की आशंका है। उन्होंने आरोप लगाया कि पर्यावरण प्रभाव आकलन की आवश्यक रिपोर्ट लिए बिना ही काम को आगे बढ़ाया जा रहा है। अनुमतियों को लेकर उठाए सवाल उन्होंने मेट्रो अधिकारियों पर आवश्यक अनुमतियां नहीं लेने का आरोप लगाते हुए कहा कि केवल ओपिनियन लेना पर्याप्त नहीं है। विशेष रूप से हेरिटेज क्षेत्र से संबंधित नियमों का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि 300 मीटर की परिधि में निर्माण कार्य पर प्रतिबंध है, जिसका पालन स्पष्ट रूप से नहीं किया जा रहा। अलाइनमेंट में बदलाव पर भी आपत्ति कोडवानी ने मेट्रो रूट के बार-बार बदलने को लेकर भी सवाल उठाए। उनका कहना था कि प्र...

एक ही ऑपरेशन में दो कैंसर का इलाज:एम्स में व्हिपल प्रक्रिया और किडनी सर्जरी साथ कर डॉक्टरों ने रचा मेडिकल इतिहास

राजधानी के एम्स भोपाल ने जटिल कैंसर उपचार के क्षेत्र में एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की है। यहां 52 वर्षीय मरीज के शरीर में एक साथ पनपे दो अलग-अलग प्राथमिक कैंसर का एक ही ऑपरेशन में सफल इलाज कर डॉक्टरों ने नई मिसाल कायम की है। यह मामला चिकित्सा विज्ञान में बेहद दुर्लभ माना जाता है। मरीज को पित्त नली का कैंसर (कोलेंजियोकार्सिनोमा) और किडनी कैंसर (रीनल सेल कार्सिनोमा) दोनों एक साथ थे। डॉक्टरों की बहुविषयक टीम ने चुनौती स्वीकार करते हुए एक ही सर्जरी में दोनों कैंसर को पूरी तरह निकाल दिया। वर्तमान में मरीज तेजी से स्वस्थ हो रहा है। दो विभागों की संयुक्त टीम ने संभाली कमान यूरोलॉजी और सर्जिकल गैस्ट्रोएंटरोलॉजी विभागों के विशेषज्ञों ने मिलकर उपचार की रणनीति बनाई। ऑपरेशन के दौरान गैस्ट्रोएंटरोलॉजी टीम ने व्हिपल प्रक्रिया को सफलतापूर्वक अंजाम दिया, जबकि यूरोलॉजी टीम ने दाहिनी किडनी को पूरी तरह निकालते हुए राइट रेडिकल नेफ्रेक्टॉमी की। डॉक्टरों के अनुसार, एक ही मरीज में दो अलग-अलग प्राथमिक कैंसर का मिलना बेहद दुर्लभ होता है। ऐसे मामलों में आमतौर पर अलग-अलग समय पर सर्जरी करनी पड़ती...