Skip to main content

Posts

भिंड में मनाया​​​​​​​ सावित्रीबाई फुले जयंती उत्सव:पूर्व विस उपाध्यक्ष कांवरे बोलीं- शिक्षक बनकर महिलाओं में शिक्षा की अलख जगाई

भिंड में सावित्रीबाई फुले की जयंती के अवसर पर शुक्रवार को कुशवाहा समाज के तत्वावधान में शहर में एक चल समारोह निकाला गया। कार्यक्रम का शुभारंभ नवीन गल्ला मंडी से हुआ। यह चल समारोह सुभाष तिराहा, बस स्टैंड, परेट चौराहा और सिटी कोतवाली से होते हुए एमजेएस कॉलेज परिसर में समाप्त हुआ, जहां एक आमसभा का आयोजन किया गया। महिलाओं की शिक्षा पर दिया जोर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए में पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष हिना कांवरे ने माता सावित्री बाई फुले के योगदान को याद किया। उन्हाेंने कहा कि उन्होंने देश की पहली महिला शिक्षक बनकर महिलाओं में शिक्षा की अलख जगाई। पूर्व विधायक रक्षा सिरोनिया ने कहा कि बेटियों और बहुओं को शिक्षित करना समाज के विकास की नींव है। समाज सुधार का संदेश दिया अखिल भारतीय कुशवाहा समाज के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कुशवाहा ने इसे ऐतिहासिक कार्यक्रम बताते हुए कहा कि समाज जागृति की दिशा में यह एक बड़ा कदम है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष और कार्यक्रम आयोजक मानसिंह कुशवाहा ने समाज में व्याप्त कुरीतियों को समाप्त करने और सभी को एकजुट करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि यदि राजनीति और अन्य क्षेत्रों में...

जबलपुर के 3 और स्कूलों को लौटाना होगी बढ़ाई फीस:अभिभावकों से 33.78 करोड़ रुपए ज्यादा वसूले, जांच पूरी

जबलपुर के तीन और स्कूलों पर जांच पूरी होने के बाद बड़ा एक्शन हुआ है। जांच में पाया गया है कि इन स्कूलों ने अभिभावकों से 33 करोड़ 78 लाख रुपए ज्यादा फीस वसूली है। कलेक्टर दीपक सक्सेना ने तीनों स्कूल के संचालकों को ज्यादा फीस के पैसे अभिभावकों को वापस करने के निर्देश दिए हैं। जिला शिक्षा अधिकारी घनश्याम सोनी ने बताया कि सेंट जोसेफ कॉन्वेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल (रांझी), स्मॉल वंडर सीनियर सेकेंडरी स्कूल (बलदेव बाग) और नचिकेता सीनियर सेकेंडरी स्कूल (विजय नगर) एक्शन लिया गया है। जांच के दौरान पाया गया कि मध्यप्रदेश निजी विद्यालय फीस और संबंधित विषयों का विनिमय अधिनियम 2017 के तहत गठित जिला समिति ने भी इन स्कूलों में अनियमितता पाई है। अधिनियम लागू होने के 90 दिन के भीतर वर्षों का लेखा - जोखा प्रस्तुत भी नहीं किया। दिसंबर 2020 में जब नियम लागू हुआ, तो ऑनलाइन पोर्टल पर हर साल की ऑडिट रिपोर्ट प्रस्तुत की जानी थी। जिला कार्यालय में भी जमा किया जाना थी। तीनों स्कूल प्रबंधन ने यह काम नहीं किया। शैक्षणिक वर्ष 2017-18 से लेकर 2020-21 को फीस में की गई बढ़ोतरी की जानकारी भी नहीं दी गई। इसके अलावा 10% त...

पन्ना में अजयगढ़-छतरपुर बाइपास पर ट्रक पलटा:रेस्टोरेंट के सामने खड़ी 10 बाइक दबी, सड़क पर पशु आहार की बोरियां बिखरी

पन्ना नगर के अजयगढ़-छतरपुर बाइपास पर गुरुवार रात 9 बजे तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर रेस्टोरेंट के सामने पलट गया। हादसे में रेस्टोरेंट के बाहर खड़ी करीब 10 बाइक दब गईं। जानकारी लगते ही मौके पर पहुंची सिविल लाइन और कोतवाली पुलिस ने राहत बचाव कार्य शुरु किया। लेकिन ट्रक में पशु आहार की बोरियां लोड होने से ट्रक खाली नहीं हो सका। जिससे ट्रक के नीचे दबी बाइकें नहीं निकाली जा सकी। वहीं फिलहाल ट्रक खाली करवाया जा रहा है। हादसे में ट्रक चालक और क्लीनर घायल हो गए। जिन्हें जिला अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करवाया गया है। क्रेन मशीन बुलवाकर ट्रक को उठाने का प्रयास किया जा रहा है। from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/rHcpVit via IFTTT

शाजापुर में ई-मंडी की शुरुआत:सिंगल क्लिक में किसान की सारी जानकारी सामने होगी, रिकार्ड भी ऑनलाइन रहेगा

शाजापुर में वर्ष 2025 की पहली जनवरी से नगर की कृषि उपज मंडी में ई-मंडी की शुरुआत की गई। जहां अब मैन्युअल को छोड़कर सारा काम ऑनलाइन होगा। इससे किसानों को यह फायदा होगा कि एक क्लिक में उनकी सारी जानकारी सामने होगी और उसका सारा रिकार्ड भी ऑनलाइन मौजूद रहेगा। इसके पहले यह सुविधा केवल आगर और देवास की मंडी में ही थी। लेकिन अब यह सुविधा स्थानीय कृषि उपज मंडी में भी लागू कर दी गई है। जहां पहले दिन 97 किसानों का माल इसी प्रक्रिया से खरीदा गया और सभी किसानों को पीओएस मशीन के माध्यम से भुगतान भी किया गया। इस व्यवस्था को लेकर किसानों ने भी खुशी व्यक्त करते हुए इस सुविधा का स्वागत किया है, जिन्हें अब न तो रिकार्ड मेंटेन करना होगा और न ही रजिस्टर के भरोसे रहना होगा। केवल एक क्लीक में उनकी सारी जानकारी सामने होगी। साथ ही उनके भुगतान संबंधी जानकारी का रिकार्ड भी इस प्रक्रिया के माध्यम से मेंटेन होता रहेगा। प्रदेश की 41 बी ग्रेड की मंडियों में हुई शुरूआत ई- मंडी की सुविधा इसके पहले केवल प्रदेश की दो मंडियों देवास और आगर में ही लागू थी। जिसे बुधवार से अब प्रदेश की 41 बी ग्रेड की मंडियों में भी लागू किया ...

पचमढ़ी, नर्मदापुरम में नए साल का जश्न:डीजे , गाने पर थिरके युवा, धूपगढ़, मढ़ई में सूर्यास्त के साथ 2024को किया अलविदा

साल 2024 की विदाई के साथ और अंग्रेजी नववर्ष 2025 का आगाज हुआ। कड़ाके की ठंड में जमकर डीजे के गानों पर युवा थिरके। नए साल का सेलिब्रेशन शाम होते ही शुरू हुआ। रात 12 बजते ही 2025का वेलकम किया। नर्मदापुरम सहित पूरे जिले में रिसोर्ट, होटल, रेस्टोरेंट, कैफे और प्राइवेट गार्डन में नए साल के जश्न की पार्टी हुई। मध्यप्रदेश के कश्मीर कहे जाने वाले सतपुड़ा की रानी पचमढ़ी में नए साल का वेलकम गर्मजोशी के साथ हुआ। साल 2024 के आखिरी सूर्यास्त को देखने बड़ी संख्या में टूरिस्ट प्रदेश की सबसे ऊंची चोटी धूपगढ़ में पहुंचे। पचमढ़ी में ग्लेन व्यू, चंपक बंगलो, होटल हाईलैंड समेत कई प्राइवेट होटलों में न्यू ईयर सेलिब्रेशन शुरू है। जो रात 12 बजे तक जारी रहेगा और नए साल का वेलकम किया गया। स्वयंवर गार्डन में नमस्ते एक शाम मस्तानी वेलकम पार्टी और डांस का आयोजन हुआ। जिसमें युवा जमकर थिरकते नजर आएं। टूरिस्ट से गुलजार पचमढ़ी सतपुड़ा की रानी पचमढ़ी 2024 के स्वागत के लिए सैलानियों से गुलजार है। महाराष्ट्र, गुजरात, हरियाणा, छत्तीसगढ़, राजस्थान से हजारों की संख्या में सैलानी पहुंचे हैं। यहां सभी होटल पहले से फुल है। भक्ति...

यूका के जहरीले कचरे पर जबलपुर HC में होगी सुनवाई:ट्रायल रिसर्च को लेकर इंदौर के डॉक्टर्स ने लगाई याचिका; कचरा निपटान पर उठाए कई सवाल

पीथमपुर में यूनियन कार्बाइड का 337 मीट्रिक टन जहरीला कचरा जलाने के खिलाफ इंदौर के एमजीएम हॉस्पिटल एलुमनाई एसोसिएशन के सदस्य डॉ. संजय लोंढ़े और अन्य सदस्यों ने हाई कोर्ट में याचिका लगाई है। यह याचिका सोमवार को इंदौर हाई कोर्ट में दायर की थी। लेकिन इसकी सुनवाई बुधवार को जबलपुर हाई कोर्ट में चीफ जस्टिस के समक्ष होगी। याचिका में बिना ट्रायल और रिसर्च के कचरा निपटान पर सवाल उठाए गए हैं। याचिका में जहरीला कचरा पीथमपुर पहुंचाने पर रोक लगाने की मांग की गई है। याचिकाकर्ता डॉ. संजय लोंढे, डॉ. एसएस नैयर और डॉ. विनीता कोठारी ने प्लांट के आसपास रहने वाले लोगों पर कचरा निपटान का क्या प्रभाव पड़ेगा, इसे लेकर न्यायिक समिति के गठन की मांग की है। याचिका में आशंका जताई गई है कि 1984 की गैस त्रासदी से बचे कचरे के निपटान से पीथमपुर और इंदौर पर गंभीर प्रभाव पड़ेगा। गैस त्रासदी राहत विभाग के डायरेक्टर स्वतंत्र कुमार सिंह ने रविवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा था कि यूनियन कार्बाइड प्लांट से निकलने वाले जहरीले कचरे को जलाने से गांवों की जमीन और मिट्टी पर कोई प्रतिकूल प्रभाव नहीं पड़ेगा। फिर भी लैंड फिल बनाया गया...

परिवहन की अवैध कमाई:चेक पोस्ट बंद तो चेक पॉइंट से वसूली; हर ट्रक से 500-1000 रुपए ले रहे, प्रभारी बोले- ऊपर से प्रेशर

राजस्थान-मध्यप्रदेश बॉर्डर पर वसूली के नाके... 3 जिलों से भास्कर पड़ताल परिवहन विभाग के पूर्व आरक्षक सौरभ शर्मा के घर से करोड़ों की संपत्ति मिलने के बाद चेक पोस्ट फिर से चर्चा में हैं। अवैध वसूली की शिकायतों के बाद सरकार ने जुलाई में ये चेक पोस्ट तो बंद कर दिए, पर यहां वसूली जारी है। दैनिक भास्कर ने 3 जिलों रतलाम, नीमच और बड़वानी में पड़ताल की तो सामने आया कि परिवहन विभाग के कर्मचारी चेकिंग के नाम पर ट्रकों से अवैध वसूली कर रहे हैं। चालान का डर दिखाकर एक ट्रक से 500 रु. से 1000 रुपए तक वसूले जा रहे हैं। कोई ड्राइवर देने से मना करता है तो उसका ट्रक 12 से 14 घंटे तक खड़ा रखा जाता है। भास्कर टीम ट्रक ड्राइवर व ट्रांसपोर्ट मालिक बनकर दो दिन सरवन चेकिंग पॉइंट (पुरानी चेक पोस्ट) पर पहुंची तो यहां चेक पॉइंट प्रभारी सुनील गौड़ समेत उनकी टीम एक्सपोज हुई। एक कर्मचारी ट्रक रोकता है, दूसरा परेशान करके रुपए मांगता है और तीसरा वसूली करता है। रिपोर्टर से चेक पॉइंट प्रभारी ने यहां तक कहा कि चेक पोस्ट बंद करने से रेवेन्यू पर असर आ रहा था। ऊपर से प्रेशर था, इसलिए चेक पॉइंट चालू किए। नियमित गाड़ियों के हर फे...