Skip to main content

Posts

बच्चों को तय खांचे में नहीं, अपनी उड़ान चुनने दें:जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी के प्रो-चांसलर अभिषेक मोहन गुप्ता बोले- हर बच्चे की अपनी क्षमता, रुचि और प्रतिभा

बच्चों के लिए सबसे जरूरी है कि हम उन्हें समझें और उनके करियर के रास्ते पहले से तय न करें। हर बच्चे की अपनी क्षमता, रुचि और प्रतिभा होती है। इसलिए छठवीं, सातवीं या आठवीं कक्षा से ही यह दबाव नहीं होना चाहिए कि उसे डॉक्टर या इंजीनियर ही बनना है। यह कहना है जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी के प्रो-चांसलर और प्रेसिडेंट, बोर्ड ऑफ मैनेजमेंट, शूज़बरी इंटरनेशनल स्कूल इंडिया अभिषेक मोहन गुप्ता का। उन्होंने कहा कि आज हर क्षेत्र में अवसर हैं। स्पोर्ट्स, स्पोर्ट्स मैनेजमेंट, टेक्नोलॉजी, एडवरटाइजिंग, इवेंट्स और कई नए क्षेत्र लगातार सामने आ रहे हैं। बच्चों को अपनी रुचि और क्षमता के अनुसार इन क्षेत्रों को समझने और अवसरों को एक्सप्लोर करने की आजादी मिलनी चाहिए। गुप्ता ने कहा कि उनकी अपनी जिंदगी में भी एक बड़ा मोड़ आया। दसवीं तक वे क्रिकेट खेलते थे और अंडर-15 स्तर पर भारत का प्रतिनिधित्व भी किया। उस समय परिस्थितियों को देखते हुए परिवार ने उन्हें एकेडमिक और करियर की दिशा में आगे बढ़ने की सलाह दी। उस फैसले ने उनकी जिंदगी को एक नई दिशा दी। आज पीछे मुड़कर देखते हैं तो लगता है कि वह सही फैसला था। ...

रहवासी क्षेत्र में कारोबार...भोपाल में 3316 को नोटिस:एक दिन में 1135 दिए; नरेला-हुजूर विधानसभा क्षेत्र में सबसे ज्यादा

भोपाल में आवासीय भवनों के कमर्शियल उपयोग पर सुप्रीम कोर्ट की सख्ती के बाद नगर निगम ने सर्वे शुरू कर दिया है। इसके साथ ही कारोबारियों को नोटिस भी दिए जा रहे हैं। दो दिन में ही 2298 नोटिस जारी हो चुके हैं, जबकि अब तक निगम कुल 3316 नोटिस दे चुका है। निगम के मुताबिक, 62 हजार से ज्यादा ऐसी प्रॉपर्टी लिस्टेड की गई है, जो रहवासी इलाके में हैं और कारोबार हो रहा है। 5 अगस्त से पहले तक 1018 रहवासियों को नोटिस दिए थे। सुप्रीम कोर्ट की नाराजगी के बाद निगम ने सर्वे का दायरा बढ़ाया और पूरे शहर में सर्वे शुरू किया। 5 से 12 अगस्त तक 1163, जबकि 13 अगस्त को 1135 नोटिस और दिए गए। यहां सबसे ज्यादा नोटिस 5 अगस्त के बाद नरेला विधानसभा में 746 नोटिस दिए जा चुके हैं। वहीं, गोविंदपुरा में 361, हुजूर में 452, दक्षिण-पश्चिम में 190, मध्य में 395 और उत्तर विधानसभा में 154 नोटिस दिए जा चुके हैं। शुक्रवार को भी कार्रवाई जारी रहेगी। दूसरे उल्लंघनों की जांच भी नए सर्वे में भवन से जुड़े दूसरे उल्लंघनों की भी जांच की जा रही है। अर्बन प्लानिंग के विशेषज्ञों के मुताबिक यदि समय पर मास्टर प्लान आता तो रहवा...

इटारसी में बिजली सप्लाई 6 घंटे बंद रहेगी:सुबह 10 से शाम 4 बजे तक मेंटेनेंस होगा, कई इलाके प्रभावित

शहर में बिजली फीडर मेंटेनेंस के काम की वजह से गुरुवार को मालवीयगंज और एलकेजी कॉलोनी इलाकों में बिजली बंद रहेगी। बिजली कंपनी ने लोगों से अपने जरूरी काम समय रहते निपटाने की अपील की है। बूढ़ी माता सबस्टेशन से जुड़े मालवीयगंज फीडर पर मेंटेनेंस का काम होना है। इस वजह से गुरुवार सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक बिजली सप्लाई बंद रहेगी। इससे पूरा मालवीयगंज इलाका प्रभावित होगा। एलकेजी कॉलोनी में दोपहर में लगेगा कट इसी तरह ग्रैंड एवेन्यू सबस्टेशन से चलने वाले 11 केवी फेज-1 और फेज-2 की बिजली भी दोपहर में बंद रखी जाएगी। यह शटडाउन दोपहर 2 बजे से शाम 4 बजे तक रहेगा, जिससे पूरी एलकेजी कॉलोनी की बिजली गुल रहेगी। समय में हो सकता है थोड़ा-बहुत बदलाव बिजली कंपनी के सहायक अभियंता डेलन पटेल ने बताया कि मेंटेनेंस का काम तय समय से पहले भी पूरा हो सकता है। काम की जरूरत के हिसाब से बिजली बंद रहने के समय में थोड़ा-बहुत बदलाव संभव है। बिजली कंपनी ने की ये अपील बिजली बंद रहने से आम लोगों, दुकानदारों और व्यापारियों को परेशानी हो सकती है। इसलिए कंपनी ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे बिजली से जुड़े अ...

पेंच टाइगर रिजर्व में मछली माफिया का आतंक:PMO तक पहुंची शिकायत के बाद NTCA ने एमपी से मांगी एक्शन टेकन रिपोर्ट

पेंच टाइगर रिजर्व के कोर क्षेत्र (तोतलाडोह बांध) में चल रहे करोड़ों की कमाई के अवैध मछली कारोबार और संगठित माफिया के खिलाफ केंद्र सरकार ने सख्त रुख अपनाया है। नेशनल टाइगर कंजर्वेशन अथॉरिटी (एनटीसीए) ने इस मामले में मप्र सरकार से जवाब तलब करते हुए तत्काल एक्शन टेकन रिपोर्ट तलब की है। गौरतलब है कि पेंच टाइगर रिजर्व के कोर एरिया में होने के कारण सुप्रीम कोर्ट ने पेंच नदी पर महाराष्ट्र की सीमा में बने तोतलादोह डैम से मछली पकड़ने की सभी गतिविधियों पर पूर्ण प्रतिबंध लगा रखा है। इसके बावजूद मप्र की सीमा से प्रवेश कर संगठित मछली माफिया पिछले कई सालों से बेखौफ होकर मछलियों के शिकार में लिप्त है। NTCA ने एमपी से मांगी रिपोर्ट एनटीसीए ने मप्र के पीसीसीएफ वाइल्ड लाइफ (मुख्य वन्यजीव वार्डन) को लिखे पत्र में इस शिकायत की गंभीरता से जांच कराने और मछली माफिया के विरुद्ध ठोस कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही यह भी उल्लेख किया है कि मप्र सरकार की ओर से इन अवैध गतिविधियों को रोकने को लेकर पूर्व में उठाए गए कदम प्रभावी साबित नहीं हुए हैं। डायनामाइट से हो रहा शिकार इस मामले मे...

भगवान नागचंद्रेश्वर के पट रात 12 बजे खुलेंगे:नागपंचमी और सावन सोमवार एक ही दिन; 8 लाख भक्तों का उज्जैन आने का अनुमान

श्री महाकालेश्वर मंदिर में सोमवार 17 अगस्त को सावन माह का तीसरा सोमवार और नागपंचमी पर्व एक साथ मनाया जाएगा। इस अवसर पर भगवान श्री नागचंद्रेश्वर के पट 16 अगस्त की रात्रि 12 बजे से 17 अगस्त की रात्रि 12 बजे तक श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए खुले रहेंगे। नागपंचमी पर्व के साथ ही श्रावण मास का तृतीय सोमवार होने के कारण भगवान श्री महाकाल की सवारी भी नगर भ्रमण पर निकलेगी। भगवान श्री नागचंद्रेश्वर का प्रथम पूजन महंत पंचायती महानिर्वाणी अखाड़ा द्वारा 16 अगस्त की रात्रि 11:30 बजे से 12 बजे तक पट खुलने के समय किया जाएगा। इसके पश्चात दोपहर 12 बजे शासकीय पूजन तथा संध्या आरती के समय मंदिर के पुजारी एवं पुरोहित द्वारा पूजन किया जाएगा। अफसरों ने व्यवस्थाओं को लेकर की चर्चा मंगलवार को श्री महाकाल महालोक के त्रिनेत्र मीटिंग कक्ष में कलेक्टर रौशन कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा, मंदिर प्रशासक प्रथम कौशिक, महंत विनीत गिरि सहित संबंधित अधिकारियों की उपस्थिति में बैठक आयोजित की गई। जिसमें आगामी नागपंचमी पर्व एवं श्री महाकालेश्वर मंदिर में श्रद्धालुओं की व्यवस्थाओं को लेकर चर्चा की गई। ...

छतरपुर में घर में घुसकर परिवार पर हमला::पति-पत्नी और बेटे से लाठी-डंडों से मारपीट, तीनों घायल; SC/ST एक्ट में केस

छतरपुर के गढ़ीमलहरा थाना क्षेत्र के बड़ा गणेशपुरा (नई बस्ती) में पुरानी रंजिश को लेकर एक परिवार पर घर में घुसकर हमला करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि तीन लोग लाठी-डंडे लेकर घर में घुसे और पति-पत्नी व उनके बेटे के साथ मारपीट की। घटना में तीनों घायल हो गए। शिकायत के आधार पर पुलिस ने विभिन्न धाराओं के साथ एससी/एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पहले बेटे से मारपीट की सूचना मिली थी बड़ा गणेशपुरा निवासी शंभू अहिरवार (40) ने पुलिस को बताया कि 7 अगस्त की रात करीब 11 बजे उन्हें जानकारी मिली कि गांव के हरेंद्र यादव और दीपू यादव उनके बेटे ब्रजेंद्र अहिरवार के साथ सरकारी स्कूल के पास मारपीट कर रहे हैं। शंभू मौके पर पहुंचे और बेटे को घर ले आए। शंभू के अनुसार, 8 अगस्त की दोपहर करीब 1:30 बजे दीपू यादव, हरेंद्र यादव और उसका भाई जितेंद्र अहिरवार लाठी-डंडे लेकर उनके घर पहुंचे। आरोप है कि तीनों गाली-गलौज करते हुए घर में घुस गए। शंभू ने इसका विरोध किया तो आरोप है कि दीपू यादव ने उनके सिर पर डंडे से हमला कर दिया। शोर सुनकर शंभू की पत्नी विमला बाई और बेटा ब्रजेंद्र ब...

₹154 करोड़ के ब्रिज से झांकने लगे सरिए, VIDEO:भोपाल के डॉ. अंबेडकर ब्रिज से उखड़ा डामर; कई सड़कें छलनी हो गई

भोपाल में मध्य प्रदेश के दूसरे सबसे लंबे ब्रिज डॉ. अंबेडकर (जीजी) फ्लाईओवर की सड़क से सरिए झांकने लगे हैं। रही कसर 2 दिन से हो रही तेज बारिश ने पूरी कर दी। कई जगहों से डामर उखड़ गया है। इधर, बारिश की वजह से शहर की कई सड़कें छलनी हो गई है। यह फ्लाईओवर करीब 154 करोड़ रुपए की लागत से बना है। लोकार्पण के बाद से ही यह सुर्खियों में रहता है। लोकार्पण के ठीक बाद ही सीमेंट क्रांकीट में खुरदुरापन, वाइब्रेशन जैसी समस्याएं सामने आई थीं। कुछ महीने बाद डामर उखड़ गया था। इसके बाद अब इसके सरिए बाहर झांकने लगे हैं। बारिश के बाद सोमवार को जब सड़क कई जगहों से उखड़ी मिली तो कांग्रेस नेता अभिनव बारोलिया ने ब्रिज पर पहुंचकर सवाल उठाए। कहा कि राजधानी में 150 करोड़ से ज्यादा लागत से पिछले साल ही बने अंबेडकर फ्लाईओवर के गड्ढे बता रहे हैं कि कितना भष्ट्राचार व कमीशनखोरी हुई है। इस पर कांग्रेस ने सवाल उठाते हुए वीडियो भी जारी किए हैं। रोज हजारों VVIP और लोग गुजरते हैं इस ओवरफ्लाई से हर रोज हजारों वीवीआईपी और आम लोग ब्रिज के ऊपर से गुजर रहे हैं। लोकार्पण के दौरान यह प्रदेश का पहला सबसे लंबा ब्रिज था। ...