Skip to main content

₹154 करोड़ के ब्रिज से झांकने लगे सरिए, VIDEO:भोपाल के डॉ. अंबेडकर ब्रिज से उखड़ा डामर; कई सड़कें छलनी हो गई

भोपाल में मध्य प्रदेश के दूसरे सबसे लंबे ब्रिज डॉ. अंबेडकर (जीजी) फ्लाईओवर की सड़क से सरिए झांकने लगे हैं। रही कसर 2 दिन से हो रही तेज बारिश ने पूरी कर दी। कई जगहों से डामर उखड़ गया है। इधर, बारिश की वजह से शहर की कई सड़कें छलनी हो गई है। यह फ्लाईओवर करीब 154 करोड़ रुपए की लागत से बना है। लोकार्पण के बाद से ही यह सुर्खियों में रहता है। लोकार्पण के ठीक बाद ही सीमेंट क्रांकीट में खुरदुरापन, वाइब्रेशन जैसी समस्याएं सामने आई थीं। कुछ महीने बाद डामर उखड़ गया था। इसके बाद अब इसके सरिए बाहर झांकने लगे हैं। बारिश के बाद सोमवार को जब सड़क कई जगहों से उखड़ी मिली तो कांग्रेस नेता अभिनव बारोलिया ने ब्रिज पर पहुंचकर सवाल उठाए। कहा कि राजधानी में 150 करोड़ से ज्यादा लागत से पिछले साल ही बने अंबेडकर फ्लाईओवर के गड्ढे बता रहे हैं कि कितना भष्ट्राचार व कमीशनखोरी हुई है। इस पर कांग्रेस ने सवाल उठाते हुए वीडियो भी जारी किए हैं। रोज हजारों VVIP और लोग गुजरते हैं इस ओवरफ्लाई से हर रोज हजारों वीवीआईपी और आम लोग ब्रिज के ऊपर से गुजर रहे हैं। लोकार्पण के दौरान यह प्रदेश का पहला सबसे लंबा ब्रिज था। बाद में जबलपुर में इससे लंबा ब्रिज बना। इस हिसाब से अब यह प्रदेश का दूसरा सबसे लंबा ब्रिज है। मेट्रो स्टेशन के नीचे ही उखड़ा रोड, होशंगाबाद रोड पर भी गड्‌ढे शहर की मुख्य सड़कें हो या अंदरूनी, उन पर गड्‌ढे ही गड्‌ढे हो गए हैं। मुख्य सड़कें- होशंगाबाद रोड, रायसेन रोड, अवधपुरी, अयोध्या बायपास, रातीबड़, एमपी नगर, लिंक रोड नंबर-2 में कई जगहों से सड़कें उखड़ गई हैं। मिसरोद से वीर सावरकर ब्रिज तक कई जगहों पर गड्‌ढे हैं। एमपी नगर में मेट्रो स्टेशन के नीचे करीब 50 मीटर लंबी सड़क जर्जर हालत में है। इस कारण सिग्नल के बाद तेजी से आने वाले वाहनों के हादसे का शिकार होने की संभावना रहती है। बीजेपी ऑफिस के पास तिराहे की हालत भी खस्ता है। इस चौराहे का कायाकल्प किया जा रहा है, लेकिन टर्निंग पर ही सड़क उखड़ गई हैं। भोपाल में जर्जर सड़कों की देखिए तस्वीरें… 50 मीटर में मुर्रम बिछाई, लेकिन हो गए गड्‌ढे सुभाषनगर ब्रिज से पहले इनकम टैक्स ऑफिस तिराहे पर सड़क की तस्वीर ठीक नहीं है। हाल ही में यहां पीडब्ल्यूडी ने मुर्रम बिछाई थी, लेकिन बारिश की वजह से पूरी मुर्रम बह गई। इससे आधा फीट गहरे तक गड्‌ढे हो गए हैं। सुबह व शाम के समय यह तिराहा सबसे व्यस्त रहता है, क्योंकि पुराने शहर से एमपी नगर, होशंगाबाद रोड को जोड़ने वाला यह अहम रास्ता है। करीब 50 मीटर तक सड़क पूरी तरह से उखड़ गई हैं। अंदरूनी रास्तों पर चलना मुश्किल भास्कर ने जब पुराने शहर के अशोका गार्डन, निशातपुरा, शबरी नगर, वसुंधरा कॉलोनी, करोंद समेत अन्य इलाकों का मुआयना किया तो बुरे हालात नजर आए। अशोका गार्डन में तो स्थिति बेहद गंभीर है। अशोका नगर थाने के पास से ही कैलाश नगर, सेमरा की तरफ जाने का रास्ता है, लेकिन पूरी सड़क ही उखड़ी हुई है। अयोध्या बायपास का 10 लेन सड़क में बदला जा रहा है, लेकिन इससे जुड़ी सड़कों पर ढेरों गड्‌ढे हैं। कोलार के दानिशकुंज, बंजारी, कान्हाकुंज की हालत भी ठीक नहीं है, जबकि रोहित नगर, बावड़ियाकलां, अवधपुरी इलाके में भी सड़क जर्जर हो रही है। सुभाषनगर ब्रिज के शुरुआती हिस्से में भी सड़क पर गड्‌ढे हैं। ऐसे में तेजी से आने वाली गाड़ियों के दुर्घटनाग्रस्त होने का खतरा रहता है। ये खबर भी पढ़ें… भोपाल में निचली बस्तियां डूबीं, स्कूल बंद मध्य प्रदेश में ब्रेक के बाद मानसून जमकर बरस रहा है। पिछले 24 घंटे में भोपाल में सबसे ज्यादा 7 इंच बारिश हो गई। नर्मदापुरम में 5, रायसेन में 4.9, राजगढ़-शाजापुर में 4.5 और सीहोर में 4 इंच पानी गिर गया। भोपाल के सेमरा में पानी भरने से करीब 200 मकानों के लोग घरों में कैद हो गए।पूरी खबर पढ़ें

from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/AE08d3o
via IFTTT

Comments

Popular posts from this blog

इंदौर में नाबालिग का अपहरण, अप्राकृतिक कृत्य किया:बाणगंगा इलाके का मामला, तीन आरोपियों पर एफआईआर दर्ज

इंदौर के बाणगंगा इलाके में एक नाबालिग छात्र के साथ अप्राकृतिक कृत्य का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने उसके तीन दोस्तों के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक 10वीं के छात्र ने शिकायत में बताया कि गुरुवार रात वह घर के बाहर टहल रहा था। इसी दौरान उसके दोस्त गणेश, दिव्यांश और तुषार वहां पहुंचे और उसे घूमने चलने के बहाने रेलवे पटरी के पास ले गए। वहां तीनों ने उसके साथ मारपीट की और कहा कि “तू कॉलोनी में ज्यादा दादा बनता है।” आरोप है कि इसके बाद गणेश ने कपड़े उतारकर गलत हरकत करने का दबाव बनाया। विरोध करने पर आरोपियों ने उसे ट्रेन के नीचे फेंकने की धमकी दी। पीड़ित के मुताबिक तीनों आरोपियों ने उसके साथ अप्राकृतिक कृत्य किया। मौका मिलने पर वह वहां से भाग निकला। रास्ते में उसने एक दोस्त को पूरी घटना बताई, लेकिन डर के कारण थाने नहीं गया। घर पहुंचने के बाद उसकी मां ने शरीर पर चोट के निशान देखे और पूछताछ की। तब छात्र ने पूरी घटना बताई। इसके बाद परिवार उसे लेकर थाने पहुंचा, जहां तीनों आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई। पुलिस मामले की जांच क...

इंदौर में अंडरग्राउंड मेट्रो को लेकर कलेक्टर के समक्ष सुनवाई:सामाजिक कार्यकर्ता बोले- भूजल, हेरिटेज और व्यापार पर असर होगा; अलाइनमेंट बदलाव पर भी आपत्ति

शहर में अंडरग्राउंड मेट्रो प्रोजेक्ट को लेकर सामाजिक कार्यकर्ता किशोर कोडवानी ने मंगलवार को कलेक्टर शिवम वर्मा के समक्ष गंभीर आपत्तियां दर्ज कराई हैं। हाई कोर्ट के निर्देश के बाद कोडवानी को अपना पक्ष रखने का अवसर दिया गया, जिसके तहत मेट्रो अधिकारियों के साथ कलेक्टर के समक्ष सुनवाई हुई। कोडवानी ने कहा कि मेट्रो प्रोजेक्ट के तहत किए जा रहे कामों से भूजल स्तर पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है और इससे संपूर्ण जल प्रणाली प्रभावित होने की आशंका है। उन्होंने आरोप लगाया कि पर्यावरण प्रभाव आकलन की आवश्यक रिपोर्ट लिए बिना ही काम को आगे बढ़ाया जा रहा है। अनुमतियों को लेकर उठाए सवाल उन्होंने मेट्रो अधिकारियों पर आवश्यक अनुमतियां नहीं लेने का आरोप लगाते हुए कहा कि केवल ओपिनियन लेना पर्याप्त नहीं है। विशेष रूप से हेरिटेज क्षेत्र से संबंधित नियमों का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि 300 मीटर की परिधि में निर्माण कार्य पर प्रतिबंध है, जिसका पालन स्पष्ट रूप से नहीं किया जा रहा। अलाइनमेंट में बदलाव पर भी आपत्ति कोडवानी ने मेट्रो रूट के बार-बार बदलने को लेकर भी सवाल उठाए। उनका कहना था कि प्र...

एक ही ऑपरेशन में दो कैंसर का इलाज:एम्स में व्हिपल प्रक्रिया और किडनी सर्जरी साथ कर डॉक्टरों ने रचा मेडिकल इतिहास

राजधानी के एम्स भोपाल ने जटिल कैंसर उपचार के क्षेत्र में एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की है। यहां 52 वर्षीय मरीज के शरीर में एक साथ पनपे दो अलग-अलग प्राथमिक कैंसर का एक ही ऑपरेशन में सफल इलाज कर डॉक्टरों ने नई मिसाल कायम की है। यह मामला चिकित्सा विज्ञान में बेहद दुर्लभ माना जाता है। मरीज को पित्त नली का कैंसर (कोलेंजियोकार्सिनोमा) और किडनी कैंसर (रीनल सेल कार्सिनोमा) दोनों एक साथ थे। डॉक्टरों की बहुविषयक टीम ने चुनौती स्वीकार करते हुए एक ही सर्जरी में दोनों कैंसर को पूरी तरह निकाल दिया। वर्तमान में मरीज तेजी से स्वस्थ हो रहा है। दो विभागों की संयुक्त टीम ने संभाली कमान यूरोलॉजी और सर्जिकल गैस्ट्रोएंटरोलॉजी विभागों के विशेषज्ञों ने मिलकर उपचार की रणनीति बनाई। ऑपरेशन के दौरान गैस्ट्रोएंटरोलॉजी टीम ने व्हिपल प्रक्रिया को सफलतापूर्वक अंजाम दिया, जबकि यूरोलॉजी टीम ने दाहिनी किडनी को पूरी तरह निकालते हुए राइट रेडिकल नेफ्रेक्टॉमी की। डॉक्टरों के अनुसार, एक ही मरीज में दो अलग-अलग प्राथमिक कैंसर का मिलना बेहद दुर्लभ होता है। ऐसे मामलों में आमतौर पर अलग-अलग समय पर सर्जरी करनी पड़ती...