Skip to main content

Posts

कुएं में गिरे 7 जंगली सुअरों का रेस्क्यू:एक की मौत, 6 को जाल से सुरक्षित निकाला गया

सिवनी जिले के कन्हान पिपरिया गांव में बुधवार दोपहर करीब 3 बजे एक कुएं में सात जंगली सुअर गिर गए। इस घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। वन विभाग और वन विकास निगम की संयुक्त टीम ने ग्रामीणों की मदद से रेस्क्यू अभियान चलाया, जिसमें छह सुअरों को सुरक्षित बचा लिया गया, जबकि एक की मौत हो गई। यह घटना ग्राम कन्हान पिपरिया निवासी किसान अनिल पाटिल के खेत में स्थित एक बिना मुंडेर वाले कुएं में हुई। दोपहर में ग्रामीणों ने कुएं से अजीब आवाजें सुनीं। पास जाकर देखने पर पता चला कि जंगली सुअरों का एक झुंड कुएं के पानी में फंसा हुआ है। ग्रामीणों ने तत्काल वन विभाग और वन विकास निगम को इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही दक्षिण वनमंडल की सिवनी रेंज और वन विकास निगम सिवनी की कान्हीवाड़ा रेंज की टीमें मौके पर पहुंचीं। अधिकारियों और कर्मचारियों ने ग्रामीणों के सहयोग से बचाव अभियान शुरू किया। रस्सियों और अन्य आवश्यक उपकरणों का उपयोग करके एक-एक कर सभी जंगली सुअरों को कुएं से बाहर निकाला गया। रेस्क्यू के दौरान जानवरों को अतिरिक्त चोट से बचाने के लिए विशेष सुरक्षा उपाय किए गए थे। वन विभाग के अधिकारि...

लाइसेंस नहीं होने पर दुकानों-संस्थानों पर होगी कार्रवाई:7 दिन में अपना ट्रेड लाइसेंस अनिवार्य रूप से बनवा लें: निगम प्रशासन

नगर निगम इंदौर सीमा क्षेत्र में संचालित सभी व्यापारिक प्रतिष्ठानों, दुकानों और संस्थानों के लिए नगर निगम द्वारा जारी ट्रेड लाइसेंस प्राप्त करना अनिवार्य है। निगम प्रशासन द्वारा व्यापारियों और संस्थान संचालकों से अपील की गई है कि जिनके पास ट्रेड लाइसेंस नहीं है या जिनका लाइसेंस खत्म हो गया है, वे निर्धारित समय सीमा में नया लाइसेंस बनवाने या उसका रिन्यूअल जरूर कराएं। नगर निगम द्वारा स्पष्ट किया गया है कि बिना वैध ट्रेड लाइसेंस के व्यवसाय संचालन करना नियमों के खिलाफ है। ऐसे व्यापारिक प्रतिष्ठान, दुकानें और संस्थान जो ट्रेड लाइसेंस नहीं बनवाते है या समय पर रिन्यूअल नहीं कराते हैं, उनके खिलाफ निगम द्वारा नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। संबंधित दुकान या संस्थान को सील करने जैसी कार्रवाई भी की जा सकती है। निगम प्रशासन ने सभी व्यापारियों को सूचित किया है कि आगामी 7 दिन अपना ट्रेड लाइसेंस अनिवार्य रूप से बनवा लें या उसका नवीनीकरण करा लें। निर्धारित अवधि समाप्त होने के बाद नगर निगम द्वारा विशेष अभियान चलाकर जांच एवं कार्रवाई की जाएगी, जिसकी पूरी जिम्मेदारी संबंधित व्यवसायी एवं सं...

झोपड़ी में आग लगाने की शिकायत लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचा परिवार:बोला- झोपड़ी जलाई, अब जान का खतरा, 4 पीढ़ियों से हमारे पास थी वह जमीन हड़पी

सीहोर कलेक्ट्रेट में मंगलवार को आयोजित जनसुनवाई में एक सपेरा परिवार ने अपनी कृषि भूमि पर कब्जे, झोपड़ी में आग लगाने और फायरिंग किए जाने की शिकायत करते हुए प्रशासन से सुरक्षा और कार्रवाई की मांग की। परिवार ने पुलिस पर भी आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाया। फर्जी रजिस्ट्री कराकर जमीन हड़पने का आरोप परिवार की अनीता नाथ, पुत्री मांगीलाल ने बताया कि सरकार ने उनके अनुसूचित जाति परिवार को ग्राम दौलतपुरा में जीवन-यापन के लिए कृषि भूमि आवंटित की थी। उनका आरोप है कि राजनीतिक और व्यापारी परिवार के लोगों ने फर्जी तरीके से इस भूमि की रजिस्ट्री कराकर अपने नाम दर्ज करा ली है। परिवार का कहना है कि नियमानुसार सरकार द्वारा दी गई सेवाभूमि की खरीद-फरोख्त नहीं की जा सकती। अनीता नाथ के अनुसार, उनका परिवार दोराहा तहसील के ग्राम दौलतपुरा, थाना अहमदपुर में चार पीढ़ियों से खेती कर रहा है। वर्ष 2008 से कुछ लोग इस जमीन पर दावा कर जबरन कब्जा करने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि आरोपी परिवार की महिलाओं, बुजुर्गों और बच्चों के साथ गाली-गलौज, मारपीट करता है और बंदूक से फ...

मैहर शहर में केक-मिठाई और नमकीन के सैंपल लिए:फास्ट फूड दुकान पर गंदगी मिलने पर नोटिस दिया, खाद्य विभाग की कार्रवाई

मैहर जिले में खाद्य सुरक्षा प्रशासन ने मंगलवार को अमरपाटन क्षेत्र में विशेष जांच और सैंपलिंग अभियान चलाया। इस दौरान मिठाई की दुकानों, केक फैक्ट्रियों और रेस्टोरेंट्स का निरीक्षण किया गया, जहां से खाने-पीने की चीजों के सैंपल लिए गए। गंदगी और जरूरी दस्तावेज न मिलने पर कुछ दुकानों को नोटिस भी जारी किए गए हैं। इस अभियान के दौरान मोबाइल फूड टेस्टिंग लैब की मदद से खाने के सामान की शुरुआती जांच भी की गई। खाद्य सुरक्षा अधिकारी अभिषेक बिहारी गौर ने दुकानदारों को साफ-सफाई और नियमों का कड़ाई से पालन करने की हिदायत दी। मिठाइयों और मसालों के लिए सैंपल निरीक्षण के दौरान अलग-अलग प्रतिष्ठानों से सैंपल लिए गए, जिन्हें पूरी जांच के लिए राज्य खाद्य प्रयोगशाला भेजा जाएगा। मां लक्ष्मी बीकानेर मिष्ठान भंडार से लड्डू, मावा बर्फी, मिल्क केक, बेकरी बिस्कुट और खोया नमकीन। श्री बीकानेर मिष्ठान भंडार से मोतीचूर लड्डू, बेसन लड्डू, इलायची बर्फी, बादाम बर्फी और सादी बर्फी। आराध्या स्वीट्स से बेसन लड्डू, नमकीन और बिस्कुट। द केक फैक्ट्री से केक। कृष्णा फास्ट फूड से अरहर दाल, चाउमीन, चिली सॉस, कॉन्...

11 नंबर ने ग्वालियर की छात्रा को अस्पताल तक पहुंचाया:बोर्ड की गलती से डिप्रेशन में पहुंची, री-टोटलिंग में 71 नंबर आने पर खुला लापरवाही का राज

सिर्फ 11 नंबर… और एक होनहार बेटी की दुनिया अंधेरे में चली गई। जिस छात्रा को अपनी मेहनत पर भरोसा था, वह अचानक खुद को फेल घोषित होते देख टूट गई। उसने खाना छोड़ दिया, लोगों से बात करना बंद कर दिया, अस्पताल तक पहुंच गई और उसके मन में आत्महत्या जैसे ख्याल आने लगे। करीब डेढ़ महीने बाद जब उसकी कॉपी दोबारा जांची गई तो सामने आया कि अंग्रेजी में उसके 11 नहीं, बल्कि 71 अंक थे। यानी एमपी बोर्ड की एक बड़ी लापरवाही ने बिना गलती एक छात्रा को मानसिक यातना के उस दौर में धकेल दिया, जहां उसका भविष्य और आत्मविश्वास दोनों टूटते नजर आने लगे थे। मामला ग्वालियर के जनकगंज थाना क्षेत्र स्थित गोल पहाड़िया का है। यहां रहने वाली अनामिका रावत ने 12वीं बोर्ड परीक्षा पूरी मेहनत और उम्मीदों के साथ दी थी। परिवार और शिक्षकों को भी उससे अच्छे परिणाम की उम्मीद थी। 10 फरवरी को उसने अंग्रेजी विषय की परीक्षा दी थी और उसे पूरा भरोसा था कि बाकी विषयों की तरह इसमें भी अच्छे अंक आएंगे। रिजल्ट घोषित होते ही पूरी तरह टूट गई 15 अप्रैल को घोषित रिजल्ट में अंग्रेजी विषय में उसे मात्र 11 अंक दिखाए गए और फेल घोषित कर ...

जयपुर में छिपा था कफ सिरप तस्करी का आरोपी:बैतूल आते ही STF ने दबोचा, आरोपियों को रिमांड पर लेकर पूछताछ शुरू की

भोपाल में 49,920 ऑनरेक्स कफ सिरप की बरामदगी मामले में फरार चल रहे 30 हजार रुपए के इनामी आरोपी अर्जुन मालवीय उर्फ निखिल को मध्यप्रदेश एसटीएफ ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी गिरफ्तारी से बचने के लिए जयपुर भाग गया था, लेकिन एक परिचित से मिलने बैतूल पहुंचते ही एसटीएफ की टीम ने उसे पकड़ लिया। एसपी एसटीएफ भोपाल राजेश सिंह भदौरिया के अनुसार गांधी नगर इलाके में चल रही अवैध कफ सिरप फैक्ट्री के खुलासे के बाद अर्जुन का नाम जांच में सामने आया था। इसके बाद एसटीएफ लगातार उसकी लोकेशन और संपर्कों की निगरानी कर रही थी। अर्जुन ट्रेडर्स के नाम से लिया था लाइसेंस जांच में पता चला कि बागसेवनिया स्थित सुरेंद्र पैलेस में अर्जुन ट्रेडर्स के नाम से ड्रग लाइसेंस लिया था। इसी लाइसेंस के माध्यम से ऑनरेक्स कफ सिरप की खरीद-बिक्री के दस्तावेज तैयार किए जा रहे थे। एसटीएफ की जांच में सामने आया कि मौके पर मौजूद दुकान केवल दिखावे के लिए थी। करीब 10 महीने पहले लाइसेंस लेने के लिए दुकान खोली गई थी, लेकिन वहां ऑनरेक्स कफ सिरप की एक भी शीशी नहीं मिली। आरोपी को 5 दिन की रिमांड पर भेजा एसटीएफ को आशंका है कि ला...

भोपाल में जमीन विवाद को लेकर 12 राउंड फायरिंग:प्लॉट पर सफाई करने आए मजदूर और ठेकेदार पर गार्डों ने चलाई गोलियां

भोपाल के मिसरोद थाना क्षेत्र के सुरेंद्र लैंडमार्क इलाके में शनिवार देर रात जमीन विवाद के चलते फायरिंग से दहशत फैल गई। शालीमार कॉलोनी के पास विवादित जमीन पर साफ-सफाई करने पहुंचे ठेकेदार और मजदूरों पर दो सिक्योरिटी गार्डों ने 12 बोर की लाइसेंसी बंदूकों से करीब 12 राउंड फायर कर दिए। गनीमत रही कि घटना में कोई घायल नहीं हुआ। फायरिंग की आवाज सुनकर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस के अनुसार दोनों गार्ड फायरिंग करते हुए आगे बढ़ रहे थे। पुलिसकर्मियों ने मौके पर पहुंचकर दोनों को काबू में किया और उनकी बंदूकें जब्त कर लीं। मौके से पुलिस ने करीब 250 मीटर क्षेत्र में 12 बोर कारतूस के 12 खाली खोखे बरामद किए हैं। पुलिस के मुताबिक शालीमार एन्क्लेव के पास करीब पांच एकड़ जमीन को लेकर मीरचंदानी-परियानी परिवार और अजय नागर के बीच विवाद चल रहा है। मामला कोर्ट में लंबित है। शनिवार रात अजय नागर के ठेकेदार अंकित कुमार मजदूरों के साथ जमीन की सफाई कराने पहुंचे थे। इसी दौरान वहां तैनात गार्ड जागेश्वर शर्मा और विनोद गुर्जर ने विरोध किया और विवाद बढ़ने पर फायरिंग शुरू कर दी। ठेकेदार की शिकायत पर पु...