भोपाल चैंबर के अध्यक्ष पाली का इस्तीफा, लेटर लिखा:पत्र में कहा-कोई भी काम में रूचि नहीं रखता; दिसंबर में होनी है चुनावी प्रक्रिया
भोपाल चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज (BCCI) के अध्यक्ष तेजकुल पाल सिंह पाली ने शुक्रवार देर रात अपने पद से इस्तीफे की पेशकश की है। इस संबंध में उन्होंने महासचिव आदित्य जैन 'मान्या' को लेटर भी लिखा। इसमें कहा कि 3 साल 9 महीने पहले मैंने पद ग्रहण किया था और तब से अभी तक पूर्ण रूप से अपना कार्य निभाया। आगामी चुनाव की तारीख 15 दिसंबर से 15 जनवरी के बीच की घोषणा कर दी। इस बात को 15 दिन गुजरने के बाद भी किसी भी कार्यकारिणी सदस्य ने चैंबर ऑफिस में उपस्थित होकर आगे की कार्रवाई करने में रूचि नहीं दिखाई। इस पर मैंने निर्णय लिया है कि आगामी चुनाव में मेरे ऊपर कोई दोषारोपण न हो, इसलिए पद से इस्तीफा देता हूं। मेरे 3 साल 9 महीने के कार्यकाल में देख लिया कि कोई भी कार्यकारिणी सदस्य किसी भी कार्य में कोई रूचि नहीं लेता है। महासचिव साहब आपने भी आज तक चैंबर ऑफिस में उपस्थित होकर कोई पत्र व्यहार नहीं किया। मैं अपना त्यागपत्र सौंपता हूं-पाली अध्यक्ष पाली ने आगे लिखा कि इन परिस्थितियों को देखते हुए मुझे ऐसा लग रहा है कि मेरे संरक्षण में अगला चुनाव कराने में मैं असमर्थ हूं। इसलिए त्यागपत्र संस्था को...