Skip to main content

देर रात तक होता रहेगा दुर्गा प्रतिमा विसर्जन:सागर में डीजे भी धुन पर नांचे श्रद्धालु; दुर्गा पंडालों में कन्या भोज, प्रसादी वितरण

सागर में दशहरे पर मां दुर्गा की प्रतिमाओं के विसर्जन का सिलसिला देर रात तक चल रहा है। लेहदरा नाका स्थित नदी, बन्नाद घाट, चितौरा पर बेबस नदी के घाट पर माता की प्रतिमाओं का विसर्जन किया जा रहा है। विसर्जन घाटों पर प्रकाश व्यवस्था के साथ सुरक्षा की दृष्टि से नाव, तैराक और पुलिस बल तैनात किया गया है। बड़ी प्रतिमाओं के विसर्जन के लिए क्रेन की व्यवस्था है। क्रेन की मदद से माता की प्रतिमाओं का विसर्जन किया जा रहा है। देर रात तक पुरव्याऊ टौरी पर विराजीं कांधे वाली काली अभव्या माता का विसर्जन चल समारोह निकाला जाएगा। इस दौरान कटरा बाजार में भक्तों की भीड़ उमड़ेगी। दोपहर से हुआ विसर्जन शुरू दोपहर बाद माता की प्रतिमाओं के विसर्जन चल समारोह शुरू हुए जो शहर के अलग-अलग स्थानों से निकले। चल समारोह के दौरान ढोल-नगाड़ों और डीजे की धुन पर भक्त जमकर झूमें। इस दौरान शहर में माता के जयकारे गूंजते रहे। विसर्जन चल समारोह देर रात तक निकलेंगे। जगह-जगह प्रसादी का वितरण हुआ मां दुर्गा की प्रतिमाओं के विसर्जन के दौरान जगह-जगह श्रद्धालुओं द्वारा प्रसाद वितरण किया चला। इसके साथ ही जल सेवा भी की। सिविल लाइन रोड, पथरिया रोड समेत शहर के बाजार में जगह-जगह स्टॉल लगे, जिसमें श्रद्धालु प्रसाद वितरण किया। मंदिर और पंडाल स्थलों के साथ ही जगह-जगह कन्या भोज के साथ भंडारे आयोजित किए गए। मां दुर्गा जी की प्रतिमा विसर्जन से पहले माता की आरती व पूजा अर्चना की गई। कन्या भोज के साथ प्रसाद का वितरण कराया गया। इसके बाद प्रतिमाओं को विसर्जन के लिए लेहदरा नाका और चितौरा ले जाया गया। जहां प्रशासन की सुरक्षा व्यवस्था के बीच प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया।

from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/IVm18EK
via IFTTT

Comments

Popular posts from this blog

इंदौर में नाबालिग का अपहरण, अप्राकृतिक कृत्य किया:बाणगंगा इलाके का मामला, तीन आरोपियों पर एफआईआर दर्ज

इंदौर के बाणगंगा इलाके में एक नाबालिग छात्र के साथ अप्राकृतिक कृत्य का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने उसके तीन दोस्तों के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक 10वीं के छात्र ने शिकायत में बताया कि गुरुवार रात वह घर के बाहर टहल रहा था। इसी दौरान उसके दोस्त गणेश, दिव्यांश और तुषार वहां पहुंचे और उसे घूमने चलने के बहाने रेलवे पटरी के पास ले गए। वहां तीनों ने उसके साथ मारपीट की और कहा कि “तू कॉलोनी में ज्यादा दादा बनता है।” आरोप है कि इसके बाद गणेश ने कपड़े उतारकर गलत हरकत करने का दबाव बनाया। विरोध करने पर आरोपियों ने उसे ट्रेन के नीचे फेंकने की धमकी दी। पीड़ित के मुताबिक तीनों आरोपियों ने उसके साथ अप्राकृतिक कृत्य किया। मौका मिलने पर वह वहां से भाग निकला। रास्ते में उसने एक दोस्त को पूरी घटना बताई, लेकिन डर के कारण थाने नहीं गया। घर पहुंचने के बाद उसकी मां ने शरीर पर चोट के निशान देखे और पूछताछ की। तब छात्र ने पूरी घटना बताई। इसके बाद परिवार उसे लेकर थाने पहुंचा, जहां तीनों आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई। पुलिस मामले की जांच क...

इंदौर में अंडरग्राउंड मेट्रो को लेकर कलेक्टर के समक्ष सुनवाई:सामाजिक कार्यकर्ता बोले- भूजल, हेरिटेज और व्यापार पर असर होगा; अलाइनमेंट बदलाव पर भी आपत्ति

शहर में अंडरग्राउंड मेट्रो प्रोजेक्ट को लेकर सामाजिक कार्यकर्ता किशोर कोडवानी ने मंगलवार को कलेक्टर शिवम वर्मा के समक्ष गंभीर आपत्तियां दर्ज कराई हैं। हाई कोर्ट के निर्देश के बाद कोडवानी को अपना पक्ष रखने का अवसर दिया गया, जिसके तहत मेट्रो अधिकारियों के साथ कलेक्टर के समक्ष सुनवाई हुई। कोडवानी ने कहा कि मेट्रो प्रोजेक्ट के तहत किए जा रहे कामों से भूजल स्तर पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है और इससे संपूर्ण जल प्रणाली प्रभावित होने की आशंका है। उन्होंने आरोप लगाया कि पर्यावरण प्रभाव आकलन की आवश्यक रिपोर्ट लिए बिना ही काम को आगे बढ़ाया जा रहा है। अनुमतियों को लेकर उठाए सवाल उन्होंने मेट्रो अधिकारियों पर आवश्यक अनुमतियां नहीं लेने का आरोप लगाते हुए कहा कि केवल ओपिनियन लेना पर्याप्त नहीं है। विशेष रूप से हेरिटेज क्षेत्र से संबंधित नियमों का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि 300 मीटर की परिधि में निर्माण कार्य पर प्रतिबंध है, जिसका पालन स्पष्ट रूप से नहीं किया जा रहा। अलाइनमेंट में बदलाव पर भी आपत्ति कोडवानी ने मेट्रो रूट के बार-बार बदलने को लेकर भी सवाल उठाए। उनका कहना था कि प्र...

एक ही ऑपरेशन में दो कैंसर का इलाज:एम्स में व्हिपल प्रक्रिया और किडनी सर्जरी साथ कर डॉक्टरों ने रचा मेडिकल इतिहास

राजधानी के एम्स भोपाल ने जटिल कैंसर उपचार के क्षेत्र में एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की है। यहां 52 वर्षीय मरीज के शरीर में एक साथ पनपे दो अलग-अलग प्राथमिक कैंसर का एक ही ऑपरेशन में सफल इलाज कर डॉक्टरों ने नई मिसाल कायम की है। यह मामला चिकित्सा विज्ञान में बेहद दुर्लभ माना जाता है। मरीज को पित्त नली का कैंसर (कोलेंजियोकार्सिनोमा) और किडनी कैंसर (रीनल सेल कार्सिनोमा) दोनों एक साथ थे। डॉक्टरों की बहुविषयक टीम ने चुनौती स्वीकार करते हुए एक ही सर्जरी में दोनों कैंसर को पूरी तरह निकाल दिया। वर्तमान में मरीज तेजी से स्वस्थ हो रहा है। दो विभागों की संयुक्त टीम ने संभाली कमान यूरोलॉजी और सर्जिकल गैस्ट्रोएंटरोलॉजी विभागों के विशेषज्ञों ने मिलकर उपचार की रणनीति बनाई। ऑपरेशन के दौरान गैस्ट्रोएंटरोलॉजी टीम ने व्हिपल प्रक्रिया को सफलतापूर्वक अंजाम दिया, जबकि यूरोलॉजी टीम ने दाहिनी किडनी को पूरी तरह निकालते हुए राइट रेडिकल नेफ्रेक्टॉमी की। डॉक्टरों के अनुसार, एक ही मरीज में दो अलग-अलग प्राथमिक कैंसर का मिलना बेहद दुर्लभ होता है। ऐसे मामलों में आमतौर पर अलग-अलग समय पर सर्जरी करनी पड़ती...