Skip to main content

टेढ़े-मेढ़े दांतों का इलाज अब सभी उम्र में संभव:जबड़े में लगने वाले छोटे स्क्रू से आसान होगा जटिल उपचार; इंदौर में TADs पर वर्कशॉप

टेढ़े-मेढ़े, बाहर निकले या असामान्य स्थिति में आए दांतों को सीधा कराने के लिए अब उम्र बड़ी बाधा नहीं है। बच्चों और किशोरों के साथ वयस्कों और बुजुर्गों में भी आधुनिक ऑर्थोडॉन्टिक तकनीकों से उपचार किया जा सकता है। खासतौर पर ऐसे जटिल मामलों में, जहां दांतों को पीछे की ओर ले जाने के लिए सामान्य सहारे से काम नहीं चलता, TADs (Temporary Anchorage Devices) तकनीक उपयोगी साबित हो रही है। इसमें जबड़े की हड्डी में छोटे स्क्रू लगाए जाते हैं, जिनके सहारे दांतों को नियंत्रित तरीके से सही स्थिति में लाया जाता है। इंदौर के डेंटल कॉलेज के ऑर्थोडॉन्टिक्स एवं डेंटोफेशियल ऑर्थोपेडिक्स विभाग की ओर से 'TADs-3D एप्लीकेशन इन ऑर्थोडॉन्टिक्स' विषय पर दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला आयोजित की गई। इंडियन ऑर्थोडोंटिक सोसाइटी और मध्य प्रदेश ऑर्थोडोंटिक स्टडी ग्रुप के तत्वावधान में हुए आयोजन में देशभर से करीब 150 दंत चिकित्सक और स्नातकोत्तर विद्यार्थी शामिल हुए। टेढ़े-मेढ़े दांतों को सीधा करने में ऐसे काम आती है तकनीक आमतौर पर सामने के दांतों को पीछे की ओर ले जाने के लिए पीछे की दाढ़ों का सहारा लिया जाता है। लेकिन कुछ मरीजों में यह एंकरेज पर्याप्त नहीं होता। ऐसे मामलों में जबड़े की हड्डी में छोटे-छोटे स्क्रू लगाए जाते हैं। इन्हें TADs कहा जाता है। इन स्क्रू को उपचार की जरूरत के अनुसार कुछ महीनों के लिए लगाया जाता है। इसके बाद इनके सहारे दांतों को नियंत्रित तरीके से मूव किया जाता है। इससे जटिल मामलों में दांतों को मनचाही दिशा में ले जाने में मदद मिलती है। पहले इलाज करा चुके मरीजों के लिए भी उपयोगी आयोजन सचिव डॉ. मधुर नवलानी ने बताया कि TADs तकनीक विशेष रूप से उन मरीजों में उपयोगी है, जिनके दांत पहले ऑर्थोडॉन्टिक उपचार के बाद दोबारा अपनी पुरानी स्थिति की ओर चले गए हैं। ऐसे रिलैप्स केस में दोबारा दांतों को सही स्थिति में लाने के लिए TADs प्रभावी विकल्प हो सकते हैं। उन्होंने बताया कि कार्यशाला में TADs के साथ 3D प्रिंटिंग, डिजिटल एप्लायंसेज, बायोमैकेनिक्स, स्केलेटल एंकरेज आदि तकनीक के इस्तेमाल पर भी चर्चा की गई। ऑर्थोडॉन्टिक उपचार के लिए कम उम्र को अनुकूल माना जाता है, क्योंकि बच्चों और किशोरों में जबड़े का विकास जारी रहता है। हालांकि इसका मतलब यह नहीं है कि वयस्क या अधिक उम्र के मरीजों के टेढ़े-मेढ़े दांतों का इलाज नहीं हो सकता। इस तरह की कार्यशाला से डॉक्टरों को आधुनिक इलाज के संबंध में जानकारी मिलती है, जिससे मरीजों को राहत मिलती है। कार्यशाला में कोलकाता के डॉ. अभिषेक घोष, पुणे के डॉ. जहिस राहलकर और डॉ. सलील नेने तथा मुंबई के डॉ. राजेश पाटिल ने व्याख्यान दिए। विशेषज्ञों ने अपने उपचार किए हुए जटिल मामलों को भी प्रतिभागियों के सामने प्रस्तुत किया। इस दौरान इंडियन ऑर्थोडोंटिक सोसाइटी उपाध्यक्ष डॉ. सर्वराज सिंह कोहली, मध्य प्रदेश स्टेट डेंटल काउंसिल के अध्यक्ष डॉ. चंद्रेश शुक्ला , श्रीजीत झंवर, डॉ. अमित निर्वाण, डॉ. कुलदीप राणा आदि मौजूद रहे।

from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/QijmTnC
via IFTTT

Comments

Popular posts from this blog

इंदौर में नाबालिग का अपहरण, अप्राकृतिक कृत्य किया:बाणगंगा इलाके का मामला, तीन आरोपियों पर एफआईआर दर्ज

इंदौर के बाणगंगा इलाके में एक नाबालिग छात्र के साथ अप्राकृतिक कृत्य का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने उसके तीन दोस्तों के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक 10वीं के छात्र ने शिकायत में बताया कि गुरुवार रात वह घर के बाहर टहल रहा था। इसी दौरान उसके दोस्त गणेश, दिव्यांश और तुषार वहां पहुंचे और उसे घूमने चलने के बहाने रेलवे पटरी के पास ले गए। वहां तीनों ने उसके साथ मारपीट की और कहा कि “तू कॉलोनी में ज्यादा दादा बनता है।” आरोप है कि इसके बाद गणेश ने कपड़े उतारकर गलत हरकत करने का दबाव बनाया। विरोध करने पर आरोपियों ने उसे ट्रेन के नीचे फेंकने की धमकी दी। पीड़ित के मुताबिक तीनों आरोपियों ने उसके साथ अप्राकृतिक कृत्य किया। मौका मिलने पर वह वहां से भाग निकला। रास्ते में उसने एक दोस्त को पूरी घटना बताई, लेकिन डर के कारण थाने नहीं गया। घर पहुंचने के बाद उसकी मां ने शरीर पर चोट के निशान देखे और पूछताछ की। तब छात्र ने पूरी घटना बताई। इसके बाद परिवार उसे लेकर थाने पहुंचा, जहां तीनों आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई। पुलिस मामले की जांच क...

इंदौर में अंडरग्राउंड मेट्रो को लेकर कलेक्टर के समक्ष सुनवाई:सामाजिक कार्यकर्ता बोले- भूजल, हेरिटेज और व्यापार पर असर होगा; अलाइनमेंट बदलाव पर भी आपत्ति

शहर में अंडरग्राउंड मेट्रो प्रोजेक्ट को लेकर सामाजिक कार्यकर्ता किशोर कोडवानी ने मंगलवार को कलेक्टर शिवम वर्मा के समक्ष गंभीर आपत्तियां दर्ज कराई हैं। हाई कोर्ट के निर्देश के बाद कोडवानी को अपना पक्ष रखने का अवसर दिया गया, जिसके तहत मेट्रो अधिकारियों के साथ कलेक्टर के समक्ष सुनवाई हुई। कोडवानी ने कहा कि मेट्रो प्रोजेक्ट के तहत किए जा रहे कामों से भूजल स्तर पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है और इससे संपूर्ण जल प्रणाली प्रभावित होने की आशंका है। उन्होंने आरोप लगाया कि पर्यावरण प्रभाव आकलन की आवश्यक रिपोर्ट लिए बिना ही काम को आगे बढ़ाया जा रहा है। अनुमतियों को लेकर उठाए सवाल उन्होंने मेट्रो अधिकारियों पर आवश्यक अनुमतियां नहीं लेने का आरोप लगाते हुए कहा कि केवल ओपिनियन लेना पर्याप्त नहीं है। विशेष रूप से हेरिटेज क्षेत्र से संबंधित नियमों का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि 300 मीटर की परिधि में निर्माण कार्य पर प्रतिबंध है, जिसका पालन स्पष्ट रूप से नहीं किया जा रहा। अलाइनमेंट में बदलाव पर भी आपत्ति कोडवानी ने मेट्रो रूट के बार-बार बदलने को लेकर भी सवाल उठाए। उनका कहना था कि प्र...

एक ही ऑपरेशन में दो कैंसर का इलाज:एम्स में व्हिपल प्रक्रिया और किडनी सर्जरी साथ कर डॉक्टरों ने रचा मेडिकल इतिहास

राजधानी के एम्स भोपाल ने जटिल कैंसर उपचार के क्षेत्र में एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की है। यहां 52 वर्षीय मरीज के शरीर में एक साथ पनपे दो अलग-अलग प्राथमिक कैंसर का एक ही ऑपरेशन में सफल इलाज कर डॉक्टरों ने नई मिसाल कायम की है। यह मामला चिकित्सा विज्ञान में बेहद दुर्लभ माना जाता है। मरीज को पित्त नली का कैंसर (कोलेंजियोकार्सिनोमा) और किडनी कैंसर (रीनल सेल कार्सिनोमा) दोनों एक साथ थे। डॉक्टरों की बहुविषयक टीम ने चुनौती स्वीकार करते हुए एक ही सर्जरी में दोनों कैंसर को पूरी तरह निकाल दिया। वर्तमान में मरीज तेजी से स्वस्थ हो रहा है। दो विभागों की संयुक्त टीम ने संभाली कमान यूरोलॉजी और सर्जिकल गैस्ट्रोएंटरोलॉजी विभागों के विशेषज्ञों ने मिलकर उपचार की रणनीति बनाई। ऑपरेशन के दौरान गैस्ट्रोएंटरोलॉजी टीम ने व्हिपल प्रक्रिया को सफलतापूर्वक अंजाम दिया, जबकि यूरोलॉजी टीम ने दाहिनी किडनी को पूरी तरह निकालते हुए राइट रेडिकल नेफ्रेक्टॉमी की। डॉक्टरों के अनुसार, एक ही मरीज में दो अलग-अलग प्राथमिक कैंसर का मिलना बेहद दुर्लभ होता है। ऐसे मामलों में आमतौर पर अलग-अलग समय पर सर्जरी करनी पड़ती...