भास्कर संवाददाता| सीहोर जिले में दूध एवं दुग्ध उत्पादों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग ने विशेष अभियान शुरू किया है। कलेक्टर बालागुरू के. के निर्देश पर विभाग की टीम ने शनिवार को आष्टा, श्यामपुर और मुख्तार नगर क्षेत्र में डेयरी, दुकान एवं खाद्य प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण कर विभिन्न खाद्य पदार्थों के नमूने लिए। कार्रवाई के दौरान आष्टा स्थित श्री इंटरप्राइजेज से घी के तीन नमूने जांच के लिए लिए गए। टीम ने मौके से करीब 50 लीटर संदिग्ध घी भी जब्त किया। इसके अलावा श्यामपुर स्थित जफरुद्दीन डेयरी से दूध का नमूना लिया गया। वहीं मुख्तार नगर स्थित दुआ डेयरी से दूध और मिक्स मिल्क के नमूने लिए गए। निरीक्षण के दौरान सामने आया कि दुआ डेयरी बिना खाद्य पंजीयन के संचालित की जा रही थी। नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने डेयरी को मौके पर सील कर दिया। नमूनों को जांच के लिए राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भेजा खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा लिए गए सभी नमूनों को जांच के लिए राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भेजा गया है। अधिकारियों के अनुसार जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद संबंधित प्रतिष्ठानों के खिलाफ खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/l0A2yxR
via IFTTT
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/l0A2yxR
via IFTTT
Comments
Post a Comment