Skip to main content

भोपाल में शक्कर के रेट 66-67 रुपए किलो:व्यापारी बोले- रिटेल में ज्यादा कीमत पर मिल रही; सटोरियों का बढ़ रहा दखल

भोपाल में शक्कर के रेट 66 से 67 रुपए किलो तक पहुंच गए हैं। इस तेजी ने आम उपभोक्ताओं से लेकर किराना व्यापारियों तक की चिंता बढ़ा दी है। व्यापारियों की माने तो रिटेल रेट और ज्यादा है। बाजार विशेषज्ञ विवेक साहू ने कहा कि शक्कर के भाव में लगातार हो रही तेजी के पीछे केवल मांग और आपूर्ति को ही कारण मानना पर्याप्त नहीं है। बाजार में सटोरियों की सक्रियता और भाव बढ़ने की चर्चाओं ने भी चिंता बढ़ाई है। उन्होंने कहा कि शक्कर जैसी आवश्यक वस्तु में यदि वास्तविक माल की खरीद-बिक्री से अधिक भाव की अटकलों और भविष्य में महंगा होने की उम्मीद पर कारोबार होने लगे तो इसका सीधा असर उपभोक्ता पर पड़ता है। ऐसे में सरकार और संबंधित विभागों को यह जांचना चाहिए कि कहीं कुछ कारोबारी या सटोरिए बड़ी मात्रा में शक्कर रोककर बाजार में कृत्रिम कमी तो पैदा नहीं कर रहे हैं। माल कम नहीं, फिर भी भाव लगातार ऊपर क्यों? बाजार विशेषज्ञ साहू ने बताया कि बाजार में सबसे बड़ा सवाल यही है कि वास्तविक स्टॉक, मिलों की सप्लाई और रोज की खपत की तुलना में कीमतों में इतनी तेज वृद्धि क्यों हो रही है। यदि किसी स्तर पर माल को रोककर रखा जा रहा है और बाद में अधिक भाव पर बेचने की कोशिश की जा रही है, तो यह उपभोक्ताओं के हित में नहीं है। उन्होंने कहा कि सरकार को चीनी मिलों से लेकर बड़े स्टॉकिस्ट, थोक मंडियों और बड़े कारोबारियों तक स्टॉक की जांच करनी चाहिए। किसके पास कितना माल है, कब खरीदा गया और किस भाव पर खरीदा गया। इसकी निगरानी से बाजार में कृत्रिम तेजी पैदा करने वालों की पहचान की जा सकती है। सटोरियों के कारण ईमानदार व्यापारी भी परेशान साहू ने कहा कि शक्कर में तेजी का असर केवल उपभोक्ताओं पर ही नहीं पड़ता, बल्कि ईमानदारी से कारोबार करने वाले थोक और रिटेल व्यापारियों को भी परेशानी होती है। जब बाजार में भाव लगातार बदलता है तो व्यापारी के लिए स्टॉक का मूल्यांकन, अगली खरीद और उपभोक्ता को उचित भाव पर बिक्री करना मुश्किल हो जाता है। उन्होंने कहा कि कुछ लोगों की सट्टेबाजी या जमाखोरी के कारण पूरे किराना व्यापार को बदनाम करना उचित नहीं है। सरकार को वास्तविक व्यापार करने वाले व्यापारियों और सट्टेबाजी/कृत्रिम तेजी पैदा करने वालों के बीच स्पष्ट अंतर करते हुए कार्रवाई करनी चाहिए। सरकार को रखनी होगी निगरानी व्यापारियों ने कहा कि सरकार को शक्कर बाजार की रोजाना स्टॉक और कीमतों की निगरानी करनी चाहिए। बड़े स्टॉक रखने वालों का रिकॉर्ड देखा जाए, असामान्य खरीदारी और अचानक स्टॉक बढ़ने की जांच हो तथा यदि कहीं जमाखोरी, कालाबाजारी या सट्टेबाजी से कृत्रिम तेजी के प्रमाण मिलते हैं तो सख्त कार्रवाई की जाए। जरूरत पड़ने पर सरकार को बाजार में अतिरिक्त शक्कर उपलब्ध कराने, आयात संबंधी नीतिगत राहत देने और सप्लाई बढ़ाने जैसे विकल्पों पर भी विचार करना चाहिए। ताकि सटोरियों को कीमतों पर प्रभाव डालने का अवसर न मिले।

from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/cgSw5vN
via IFTTT

Comments

Popular posts from this blog

इंदौर में नाबालिग का अपहरण, अप्राकृतिक कृत्य किया:बाणगंगा इलाके का मामला, तीन आरोपियों पर एफआईआर दर्ज

इंदौर के बाणगंगा इलाके में एक नाबालिग छात्र के साथ अप्राकृतिक कृत्य का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने उसके तीन दोस्तों के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक 10वीं के छात्र ने शिकायत में बताया कि गुरुवार रात वह घर के बाहर टहल रहा था। इसी दौरान उसके दोस्त गणेश, दिव्यांश और तुषार वहां पहुंचे और उसे घूमने चलने के बहाने रेलवे पटरी के पास ले गए। वहां तीनों ने उसके साथ मारपीट की और कहा कि “तू कॉलोनी में ज्यादा दादा बनता है।” आरोप है कि इसके बाद गणेश ने कपड़े उतारकर गलत हरकत करने का दबाव बनाया। विरोध करने पर आरोपियों ने उसे ट्रेन के नीचे फेंकने की धमकी दी। पीड़ित के मुताबिक तीनों आरोपियों ने उसके साथ अप्राकृतिक कृत्य किया। मौका मिलने पर वह वहां से भाग निकला। रास्ते में उसने एक दोस्त को पूरी घटना बताई, लेकिन डर के कारण थाने नहीं गया। घर पहुंचने के बाद उसकी मां ने शरीर पर चोट के निशान देखे और पूछताछ की। तब छात्र ने पूरी घटना बताई। इसके बाद परिवार उसे लेकर थाने पहुंचा, जहां तीनों आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई। पुलिस मामले की जांच क...

इंदौर में अंडरग्राउंड मेट्रो को लेकर कलेक्टर के समक्ष सुनवाई:सामाजिक कार्यकर्ता बोले- भूजल, हेरिटेज और व्यापार पर असर होगा; अलाइनमेंट बदलाव पर भी आपत्ति

शहर में अंडरग्राउंड मेट्रो प्रोजेक्ट को लेकर सामाजिक कार्यकर्ता किशोर कोडवानी ने मंगलवार को कलेक्टर शिवम वर्मा के समक्ष गंभीर आपत्तियां दर्ज कराई हैं। हाई कोर्ट के निर्देश के बाद कोडवानी को अपना पक्ष रखने का अवसर दिया गया, जिसके तहत मेट्रो अधिकारियों के साथ कलेक्टर के समक्ष सुनवाई हुई। कोडवानी ने कहा कि मेट्रो प्रोजेक्ट के तहत किए जा रहे कामों से भूजल स्तर पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है और इससे संपूर्ण जल प्रणाली प्रभावित होने की आशंका है। उन्होंने आरोप लगाया कि पर्यावरण प्रभाव आकलन की आवश्यक रिपोर्ट लिए बिना ही काम को आगे बढ़ाया जा रहा है। अनुमतियों को लेकर उठाए सवाल उन्होंने मेट्रो अधिकारियों पर आवश्यक अनुमतियां नहीं लेने का आरोप लगाते हुए कहा कि केवल ओपिनियन लेना पर्याप्त नहीं है। विशेष रूप से हेरिटेज क्षेत्र से संबंधित नियमों का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि 300 मीटर की परिधि में निर्माण कार्य पर प्रतिबंध है, जिसका पालन स्पष्ट रूप से नहीं किया जा रहा। अलाइनमेंट में बदलाव पर भी आपत्ति कोडवानी ने मेट्रो रूट के बार-बार बदलने को लेकर भी सवाल उठाए। उनका कहना था कि प्र...

एक ही ऑपरेशन में दो कैंसर का इलाज:एम्स में व्हिपल प्रक्रिया और किडनी सर्जरी साथ कर डॉक्टरों ने रचा मेडिकल इतिहास

राजधानी के एम्स भोपाल ने जटिल कैंसर उपचार के क्षेत्र में एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की है। यहां 52 वर्षीय मरीज के शरीर में एक साथ पनपे दो अलग-अलग प्राथमिक कैंसर का एक ही ऑपरेशन में सफल इलाज कर डॉक्टरों ने नई मिसाल कायम की है। यह मामला चिकित्सा विज्ञान में बेहद दुर्लभ माना जाता है। मरीज को पित्त नली का कैंसर (कोलेंजियोकार्सिनोमा) और किडनी कैंसर (रीनल सेल कार्सिनोमा) दोनों एक साथ थे। डॉक्टरों की बहुविषयक टीम ने चुनौती स्वीकार करते हुए एक ही सर्जरी में दोनों कैंसर को पूरी तरह निकाल दिया। वर्तमान में मरीज तेजी से स्वस्थ हो रहा है। दो विभागों की संयुक्त टीम ने संभाली कमान यूरोलॉजी और सर्जिकल गैस्ट्रोएंटरोलॉजी विभागों के विशेषज्ञों ने मिलकर उपचार की रणनीति बनाई। ऑपरेशन के दौरान गैस्ट्रोएंटरोलॉजी टीम ने व्हिपल प्रक्रिया को सफलतापूर्वक अंजाम दिया, जबकि यूरोलॉजी टीम ने दाहिनी किडनी को पूरी तरह निकालते हुए राइट रेडिकल नेफ्रेक्टॉमी की। डॉक्टरों के अनुसार, एक ही मरीज में दो अलग-अलग प्राथमिक कैंसर का मिलना बेहद दुर्लभ होता है। ऐसे मामलों में आमतौर पर अलग-अलग समय पर सर्जरी करनी पड़ती...