महू में अवैध शराब के साथ दो युवक गिरफ्तार:दतोदा गांव के पास सिमरोल पुलिस ने बाइक और 35 लीटर अवैध शराब जब्त की
महू के पास सिमरोल थाना क्षेत्र स्थित दतोदा गांव के पास ग्रामीणों की सजगता से अवैध शराब के परिवहन का खुलासा हुआ है। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में 'ड्राई डे' के चलते की जा रही सख्त निगरानी के बीच ग्रामीणों ने बाइक से शराब ले जा रहे दो युवकों को पकड़ा। ग्रामीणों की मुस्तैदी से पकड़ाए तस्कर प्राप्त जानकारी के अनुसार, दतोदा गांव के पास ग्रामीणों को बाइक सवार दो युवकों पर संदेह हुआ। रोककर जब उनकी बाइक की तलाशी ली गई, तो उसमें से भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद हुई। ग्रामीणों ने तुरंत इसकी सूचना सिमरोल थाना पुलिस को दी। 35 लीटर अवैध शराब व बाइक जब्त सूचना मिलते ही सिमरोल थाना प्रभारी कुलदीप खत्री अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने मौके से करीब 35 लीटर अवैध शराब और परिवहन में इस्तेमाल की जा रही बाइक को जब्त कर लिया है। शराब के नेटवर्क का पता लगा रही पुलिस थाना प्रभारी कुलदीप खत्री ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस (15 अगस्त) पर 'ड्राई डे' को देखते हुए अवैध शराब की बिक्री और परिवहन पर विशेष नजर रखी जा रही है। पुलिस दोनों आरोपियों से पूछताछ कर यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि शराब कहां से लाई गई थी और इसे किसे सप्लाई किया जाना था।
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/iO2SnQC
via IFTTT
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/iO2SnQC
via IFTTT
Comments
Post a Comment