Skip to main content

होटल में हिंदू युवती के साथ मिले 2 युवक:करणी सेना कार्यकर्ताओं ने पकड़कर पुलिस को सौंपा; कहा- उसे नशा करा रहे थे दोनों

इंदौर के लसूड़िया थाना क्षेत्र स्थित स्कीम नंबर 114 पार्ट-1 के होटल 'सिल्वर पैलेस' में राजपूत करणी सेना के कार्यकर्ताओं ने रविवार रात को हंगामा में कर दिया। उन्होंने होटल के कमरे में खजराना निवासी दो युवकों पर आरोप लगाए हैं कि वे एक हिंदू युवती को नशा करवाकर उसके साथ गलत काम कर रहे थे। ​बताया गया है कि सूचना मिलते ही करणी सेना के पदाधिकारी मौके पर पहुंचे। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने पहले अपनी पहचान छिपाने की कोशिश की और खुद को 'लक्की' बताया। कड़ाई से पूछताछ करने पर उनकी पहचान खजराना निवासी फैजान खान और अमन खान के रूप में हुई। ​फर्जी पुलिसवाला बनकर ब्लैकमेल करता है अमन हंगामे के दौरान आरोपी अमन खान मौके से भागने में सफल हो गया। संगठन के कार्यकर्ताओं का कहना है कि अमन फर्जी पुलिसवाला बनकर लोगों को एमडी रखकर फंसाने की धमकी देता है और ब्लैकमेल करता है। दोनों खजराना और आसपास के इलाकों में बड़े पैमाने पर एमडी ड्रग्स और गांजा बेचने का अवैध कारोबार करते हैं। ​मोबाइल में मिले अश्लील वीडियो, कमरे से आपत्तिजनक सामान बरामद फैजान का मोबाइल चेक करने पर कई युवतियों के साथ अश्लील फोटो, वीडियो और चैटिंग मिली है। इसके अलावा मोबाइल में गांजे, एमडी और चाकू के फोटो भी बरामद हुए हैं। होटल के कमरे से शराब की बोतलें, बड़ी मात्रा में कंडोम और सेक्स वर्धक गोलियां मिली हैं। ​पुलिस ने की प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करणी सेना के कार्यकर्ताओं ने आरोपी फैजान को पकड़कर लसूड़िया थाना पुलिस के हवाले कर दिया, जहां पुलिस ने उसके खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की है। पुलिस से की कार्रवाई की मांग मौके पर मौजूद करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष शैलेंद्र सिंह दीक्षित, रणविजय सिंह तोमर, कपिल कौशल और नवीन अग्रवाल सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे। संगठन ने फरार अमन की गिरफ्तारी और मामले में सख्त धाराओं में केस दर्ज करने की मांग की है। नशा उतरने पर युवक से पूछताछ करेंगे खजराना थाना प्रभारी राजकुमार यादव का कहना है कि करणी सेना के कार्यकर्ता एक फैजान नाम के युवक को लेकर आए हैं। वह बहुत ज्यादा नशे की हालत में है। उसके मोबाइल में आपत्तिजनक वीडियो, चाकू और गांजे की तस्वीरें मिली हैं। युवती को लेकर नशा उतरने पर पूछताछ करेंगे। अभी उसे थाने में बैठाकर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की है।

from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/CakZt6y
via IFTTT

Comments

Popular posts from this blog

इंदौर में नाबालिग का अपहरण, अप्राकृतिक कृत्य किया:बाणगंगा इलाके का मामला, तीन आरोपियों पर एफआईआर दर्ज

इंदौर के बाणगंगा इलाके में एक नाबालिग छात्र के साथ अप्राकृतिक कृत्य का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने उसके तीन दोस्तों के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक 10वीं के छात्र ने शिकायत में बताया कि गुरुवार रात वह घर के बाहर टहल रहा था। इसी दौरान उसके दोस्त गणेश, दिव्यांश और तुषार वहां पहुंचे और उसे घूमने चलने के बहाने रेलवे पटरी के पास ले गए। वहां तीनों ने उसके साथ मारपीट की और कहा कि “तू कॉलोनी में ज्यादा दादा बनता है।” आरोप है कि इसके बाद गणेश ने कपड़े उतारकर गलत हरकत करने का दबाव बनाया। विरोध करने पर आरोपियों ने उसे ट्रेन के नीचे फेंकने की धमकी दी। पीड़ित के मुताबिक तीनों आरोपियों ने उसके साथ अप्राकृतिक कृत्य किया। मौका मिलने पर वह वहां से भाग निकला। रास्ते में उसने एक दोस्त को पूरी घटना बताई, लेकिन डर के कारण थाने नहीं गया। घर पहुंचने के बाद उसकी मां ने शरीर पर चोट के निशान देखे और पूछताछ की। तब छात्र ने पूरी घटना बताई। इसके बाद परिवार उसे लेकर थाने पहुंचा, जहां तीनों आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई। पुलिस मामले की जांच क...

इंदौर में अंडरग्राउंड मेट्रो को लेकर कलेक्टर के समक्ष सुनवाई:सामाजिक कार्यकर्ता बोले- भूजल, हेरिटेज और व्यापार पर असर होगा; अलाइनमेंट बदलाव पर भी आपत्ति

शहर में अंडरग्राउंड मेट्रो प्रोजेक्ट को लेकर सामाजिक कार्यकर्ता किशोर कोडवानी ने मंगलवार को कलेक्टर शिवम वर्मा के समक्ष गंभीर आपत्तियां दर्ज कराई हैं। हाई कोर्ट के निर्देश के बाद कोडवानी को अपना पक्ष रखने का अवसर दिया गया, जिसके तहत मेट्रो अधिकारियों के साथ कलेक्टर के समक्ष सुनवाई हुई। कोडवानी ने कहा कि मेट्रो प्रोजेक्ट के तहत किए जा रहे कामों से भूजल स्तर पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है और इससे संपूर्ण जल प्रणाली प्रभावित होने की आशंका है। उन्होंने आरोप लगाया कि पर्यावरण प्रभाव आकलन की आवश्यक रिपोर्ट लिए बिना ही काम को आगे बढ़ाया जा रहा है। अनुमतियों को लेकर उठाए सवाल उन्होंने मेट्रो अधिकारियों पर आवश्यक अनुमतियां नहीं लेने का आरोप लगाते हुए कहा कि केवल ओपिनियन लेना पर्याप्त नहीं है। विशेष रूप से हेरिटेज क्षेत्र से संबंधित नियमों का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि 300 मीटर की परिधि में निर्माण कार्य पर प्रतिबंध है, जिसका पालन स्पष्ट रूप से नहीं किया जा रहा। अलाइनमेंट में बदलाव पर भी आपत्ति कोडवानी ने मेट्रो रूट के बार-बार बदलने को लेकर भी सवाल उठाए। उनका कहना था कि प्र...

एक ही ऑपरेशन में दो कैंसर का इलाज:एम्स में व्हिपल प्रक्रिया और किडनी सर्जरी साथ कर डॉक्टरों ने रचा मेडिकल इतिहास

राजधानी के एम्स भोपाल ने जटिल कैंसर उपचार के क्षेत्र में एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की है। यहां 52 वर्षीय मरीज के शरीर में एक साथ पनपे दो अलग-अलग प्राथमिक कैंसर का एक ही ऑपरेशन में सफल इलाज कर डॉक्टरों ने नई मिसाल कायम की है। यह मामला चिकित्सा विज्ञान में बेहद दुर्लभ माना जाता है। मरीज को पित्त नली का कैंसर (कोलेंजियोकार्सिनोमा) और किडनी कैंसर (रीनल सेल कार्सिनोमा) दोनों एक साथ थे। डॉक्टरों की बहुविषयक टीम ने चुनौती स्वीकार करते हुए एक ही सर्जरी में दोनों कैंसर को पूरी तरह निकाल दिया। वर्तमान में मरीज तेजी से स्वस्थ हो रहा है। दो विभागों की संयुक्त टीम ने संभाली कमान यूरोलॉजी और सर्जिकल गैस्ट्रोएंटरोलॉजी विभागों के विशेषज्ञों ने मिलकर उपचार की रणनीति बनाई। ऑपरेशन के दौरान गैस्ट्रोएंटरोलॉजी टीम ने व्हिपल प्रक्रिया को सफलतापूर्वक अंजाम दिया, जबकि यूरोलॉजी टीम ने दाहिनी किडनी को पूरी तरह निकालते हुए राइट रेडिकल नेफ्रेक्टॉमी की। डॉक्टरों के अनुसार, एक ही मरीज में दो अलग-अलग प्राथमिक कैंसर का मिलना बेहद दुर्लभ होता है। ऐसे मामलों में आमतौर पर अलग-अलग समय पर सर्जरी करनी पड़ती...