Skip to main content

भव्य स्कीम से एमपी को मिलेंगे 11 नए औद्योगिक क्षेत्र:₹8,144 करोड़ का होगा निवेश, महिला कर्मचारियों के लिए विशेष सुरक्षा और व्यवस्थाएं होंगी

मध्य प्रदेश को देश का प्रमुख औद्योगिक और निवेश हब बनाने की दिशा में मोहन सरकार ने एक और बड़ा कदम उठाया है। नई दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय औद्योगिक गलियारा विकास एवं कार्यान्वयन ट्रस्ट (NICDIT) की तीसरी एपेक्स मॉनिटरिंग अथॉरिटी की बैठक में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मप्र के विकास का रोडमैप शेयर किया। इस दौरान उन्होंने केंद्र सरकार की 'भव्य' (BHAVYA) योजना के तहत मध्य प्रदेश में 11 नए आधुनिक औद्योगिक पार्क विकसित करने का बड़ा प्रस्ताव रखा। इन महत्वाकांक्षी परियोजनाओं की कुल लागत 8,144.35 करोड़ रुपये है, जिससे राज्य के 9 हजार एकड़ से अधिक क्षेत्र की सूरत बदल जाएगी। संतुलित विकास और रोजगार पर फोकस मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बैठक में बताया कि इन 11 औद्योगिक पार्कों को राज्य के अलग-अलग क्षेत्रों में इस तरह तैयार किया जा रहा है ताकि औद्योगिक विकास का लाभ पूरे मध्य प्रदेश को समान रूप से मिल सके। इन पार्कों में निवेश के लिए 'प्लग-एंड-प्ले' यानी पहले से पूरी तरह तैयार बुनियादी ढांचा उपलब्ध कराया जाएगा, जिससे कंपनियां आते ही अपना काम शुरू कर सकेंगी। इससे राज्य में बड़े पैमाने पर नए निवेश के साथ-साथ प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार के लाखों अवसर पैदा होंगे। इन 11 शहरों को मिलेगी नई सौगात प्रस्तावित योजना के तहत जिन शहरों में ये इंडस्ट्रियल पार्क विकसित किए जाएंगे, उनमें उज्जैन (अवंतिका इंडस्ट्रियल सेंटर), धार (भेंसोला), देवास-शाजापुर (पिपलरावांन-पालीकालन), रतलाम-पलसोड़ी, सीहोर (आष्टा इंडस्ट्रियल क्लस्टर), सागर (मसवासी ग्रांट), गुना (चैनपुरा), ग्वालियर (मोहना), जबलपुर (धरमपुरा), कटनी (सिमरा) और रीवा (शिवसागर) शामिल हैं। विशेष बात यह है कि धार के भेंसोला में बनने वाले पार्क को एक विशेष 'टेक्सटाइल पार्क' के रूप में विकसित किया जाएगा, जो वहां पहले से मौजूद देश के सबसे बड़े 'पीएम मित्रा पार्क' का विस्तार होगा। इसके अलावा अन्य पार्कों में फार्मा, ऑटोमोबाइल, रिन्यूएबल एनर्जी, सेमीकंडक्टर और आईटी (IT ITeS) जैसे उभरते हुए क्षेत्रों को बढ़ावा दिया जाएगा। कामकाजी महिलाओं की सुरक्षा और सुविधा को प्राथमिकता मोहन सरकार ने इस औद्योगिक विकास में महिला शक्ति की भागीदारी बढ़ाने पर विशेष जोर दिया है। मुख्यमंत्री ने बताया कि इन औद्योगिक क्षेत्रों में महिला कर्मचारियों के लिए पूरी तरह सुरक्षित और अनुकूल माहौल तैयार किया जाएगा। इसके तहत सीसीटीवी निगरानी, डे-केयर सेंटर, स्वास्थ्य सुविधाएं, आधुनिक कैंटीन और विशेष हॉस्टल की सुविधाएं विकसित की जा रही हैं, ताकि महिलाएं बिना किसी चिंता के काम कर सकें। केंद्रीय मंत्रियों की मौजूदगी में विजन की सराहना केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की अध्यक्षता में हुई इस उच्च स्तरीय बैठक में केंद्रीय वाणिज्य व उद्योग मंत्री पीयूष गोयल, केंद्रीय जहाजरानी मंत्री सर्बानंद सोनोवाल और नीति आयोग के उपाध्यक्ष अशोक कुमार लाहिड़ी समेत देश के कई राज्यों के मुख्यमंत्री और वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए। बैठक में मध्य प्रदेश की इन योजनाओं और औद्योगिक कॉरिडोर के विस्तार के विजन की सराहना की गई। केंद्र और राज्य सरकार के इस आपसी तालमेल से मध्य प्रदेश में औद्योगिक निवेश की परियोजनाओं को जल्द से जल्द धरातल पर उतारने का रास्ता साफ हो गया है।

from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/l47ka8Z
via IFTTT

Comments

Popular posts from this blog

इंदौर में नाबालिग का अपहरण, अप्राकृतिक कृत्य किया:बाणगंगा इलाके का मामला, तीन आरोपियों पर एफआईआर दर्ज

इंदौर के बाणगंगा इलाके में एक नाबालिग छात्र के साथ अप्राकृतिक कृत्य का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने उसके तीन दोस्तों के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक 10वीं के छात्र ने शिकायत में बताया कि गुरुवार रात वह घर के बाहर टहल रहा था। इसी दौरान उसके दोस्त गणेश, दिव्यांश और तुषार वहां पहुंचे और उसे घूमने चलने के बहाने रेलवे पटरी के पास ले गए। वहां तीनों ने उसके साथ मारपीट की और कहा कि “तू कॉलोनी में ज्यादा दादा बनता है।” आरोप है कि इसके बाद गणेश ने कपड़े उतारकर गलत हरकत करने का दबाव बनाया। विरोध करने पर आरोपियों ने उसे ट्रेन के नीचे फेंकने की धमकी दी। पीड़ित के मुताबिक तीनों आरोपियों ने उसके साथ अप्राकृतिक कृत्य किया। मौका मिलने पर वह वहां से भाग निकला। रास्ते में उसने एक दोस्त को पूरी घटना बताई, लेकिन डर के कारण थाने नहीं गया। घर पहुंचने के बाद उसकी मां ने शरीर पर चोट के निशान देखे और पूछताछ की। तब छात्र ने पूरी घटना बताई। इसके बाद परिवार उसे लेकर थाने पहुंचा, जहां तीनों आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई। पुलिस मामले की जांच क...

इंदौर में अंडरग्राउंड मेट्रो को लेकर कलेक्टर के समक्ष सुनवाई:सामाजिक कार्यकर्ता बोले- भूजल, हेरिटेज और व्यापार पर असर होगा; अलाइनमेंट बदलाव पर भी आपत्ति

शहर में अंडरग्राउंड मेट्रो प्रोजेक्ट को लेकर सामाजिक कार्यकर्ता किशोर कोडवानी ने मंगलवार को कलेक्टर शिवम वर्मा के समक्ष गंभीर आपत्तियां दर्ज कराई हैं। हाई कोर्ट के निर्देश के बाद कोडवानी को अपना पक्ष रखने का अवसर दिया गया, जिसके तहत मेट्रो अधिकारियों के साथ कलेक्टर के समक्ष सुनवाई हुई। कोडवानी ने कहा कि मेट्रो प्रोजेक्ट के तहत किए जा रहे कामों से भूजल स्तर पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है और इससे संपूर्ण जल प्रणाली प्रभावित होने की आशंका है। उन्होंने आरोप लगाया कि पर्यावरण प्रभाव आकलन की आवश्यक रिपोर्ट लिए बिना ही काम को आगे बढ़ाया जा रहा है। अनुमतियों को लेकर उठाए सवाल उन्होंने मेट्रो अधिकारियों पर आवश्यक अनुमतियां नहीं लेने का आरोप लगाते हुए कहा कि केवल ओपिनियन लेना पर्याप्त नहीं है। विशेष रूप से हेरिटेज क्षेत्र से संबंधित नियमों का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि 300 मीटर की परिधि में निर्माण कार्य पर प्रतिबंध है, जिसका पालन स्पष्ट रूप से नहीं किया जा रहा। अलाइनमेंट में बदलाव पर भी आपत्ति कोडवानी ने मेट्रो रूट के बार-बार बदलने को लेकर भी सवाल उठाए। उनका कहना था कि प्र...

एक ही ऑपरेशन में दो कैंसर का इलाज:एम्स में व्हिपल प्रक्रिया और किडनी सर्जरी साथ कर डॉक्टरों ने रचा मेडिकल इतिहास

राजधानी के एम्स भोपाल ने जटिल कैंसर उपचार के क्षेत्र में एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की है। यहां 52 वर्षीय मरीज के शरीर में एक साथ पनपे दो अलग-अलग प्राथमिक कैंसर का एक ही ऑपरेशन में सफल इलाज कर डॉक्टरों ने नई मिसाल कायम की है। यह मामला चिकित्सा विज्ञान में बेहद दुर्लभ माना जाता है। मरीज को पित्त नली का कैंसर (कोलेंजियोकार्सिनोमा) और किडनी कैंसर (रीनल सेल कार्सिनोमा) दोनों एक साथ थे। डॉक्टरों की बहुविषयक टीम ने चुनौती स्वीकार करते हुए एक ही सर्जरी में दोनों कैंसर को पूरी तरह निकाल दिया। वर्तमान में मरीज तेजी से स्वस्थ हो रहा है। दो विभागों की संयुक्त टीम ने संभाली कमान यूरोलॉजी और सर्जिकल गैस्ट्रोएंटरोलॉजी विभागों के विशेषज्ञों ने मिलकर उपचार की रणनीति बनाई। ऑपरेशन के दौरान गैस्ट्रोएंटरोलॉजी टीम ने व्हिपल प्रक्रिया को सफलतापूर्वक अंजाम दिया, जबकि यूरोलॉजी टीम ने दाहिनी किडनी को पूरी तरह निकालते हुए राइट रेडिकल नेफ्रेक्टॉमी की। डॉक्टरों के अनुसार, एक ही मरीज में दो अलग-अलग प्राथमिक कैंसर का मिलना बेहद दुर्लभ होता है। ऐसे मामलों में आमतौर पर अलग-अलग समय पर सर्जरी करनी पड़ती...