'भास्कर समाधान' का असर... चेंबर की लीकेज हुई ठीक:राजेंद्र राठौर बने आज के 'पब्लिक स्टार'; आपकी शिकायत भी पहुंच सकती है जिम्मेदारों तक
इंदौर के अलग-अलग वार्डों से सामने आ रही जनसमस्याओं के समाधान में दैनिक भास्कर एप का 'भास्कर समाधान' सेगमेंट लगातार प्रभावी साबित हो रहा है। इस मंच के जरिए नागरिक अपनी समस्याएं सीधे जिम्मेदार अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों तक पहुंचा रहे हैं। शिकायत पोस्ट होते ही संबंधित विभाग और जनप्रतिनिधि संज्ञान लेकर कार्रवाई कर रहे हैं, जिससे लोगों को समय पर राहत मिल रही है। (आमजन से जुड़ी जनसमस्याएं और शहर की जमीनी हकीकत पोस्ट करने के लिए यहां क्लिक करें…) वार्ड 32 के पार्षद राजेंद्र राठौर बने आज के 'पब्लिक स्टार' वार्ड 32 के ईश्वर नगर निवासी राम भास्कर ने 'भास्कर समाधान' पर शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया था कि क्षेत्र में चेंबर से लगातार गंदे पानी का रिसाव हो रहा था, जिससे आसपास गंदगी फैल रही थी और लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। शिकायत पोस्ट होते ही आज के 'पब्लिक स्टार' पार्षद राजेंद्र राठौर ने तत्काल संज्ञान लिया और चेंबर की मरम्मत कराकर पानी का रिसाव बंद कराया। समस्या का समाधान होने से क्षेत्रवासियों को राहत मिली। एप से लोगों को मिल रहा समाधान क्लर्क कॉलोनी: बंद स्ट्रीट लाइट हुई दुरुस्त, अंधेरे से मिली राहत वार्ड 23 के क्लर्क कॉलोनी निवासी मनोज जैन ने 'भास्कर समाधान' पर शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया था कि क्षेत्र की कई स्ट्रीट लाइट पिछले कई दिनों से बंद पड़ी थीं, जिससे रात में अंधेरा रहता था। शिकायत पोस्ट होते ही संबंधित विभाग ने संज्ञान लिया और सभी स्ट्रीट लाइटें दुरुस्त कराकर समस्या का समाधान किया। इसकी पुष्टि स्वयं शिकायतकर्ता ने की है। बिजली, गंदगी और आवारा कुत्तों की समस्याओं से जूझ रहे इंदौरवासी मुसाखेड़ी: पेड़ों से टकरा रहे बिजली के तार, हादसे का खतरा वार्ड 54 के मुसाखेड़ी निवासी जितेंद्र जिरवार ने 'भास्कर समाधान' पर शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि पुलिस ट्रेनिंग कॉलेज के गेट नंबर-3 के पास पेड़ों की शाखाएं बिजली के तारों और डीपी से टकरा रही हैं। इससे बार-बार शॉर्ट सर्किट हो रहा है और करंट लगने से कई पक्षियों की मौत भी हो चुकी है। 1912 हेल्पलाइन पर शिकायत के बावजूद अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। शिकायतकर्ता ने पेड़ों की छंटाई कर बिजली लाइन को सुरक्षित करने की मांग की है। बर्फानी: वर्षों से जलभराव, गंदगी से रहवासी परेशान वार्ड 30 के बर्फानी स्थित कृष्णा बाग कॉलोनी के सामूहिक रहवासी संघ ने 'भास्कर समाधान' पर शिकायत पोस्ट की है। उन्होंने बताया कि पिछले 5-6 वर्षों से क्षेत्र की ड्रेनेज लाइन चोक पड़ी है। सड़कों पर गंदा पानी जमा रहता है और जगह-जगह कचरे के ढेर लगे हैं। इससे मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है और बीमारियों का खतरा बना हुआ है। रहवासियों ने जल्द ड्रेनेज की सफाई और स्थायी समाधान की मांग की है। सोम नगर: आवारा कुत्तों का आतंक, बच्चों का निकलना मुश्किल वार्ड 41 के सोम नगर निवासी राहुल पाटीदार ने 'भास्कर समाधान' पर शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में आवारा कुत्तों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। बच्चों और बुजुर्गों का घर से निकलना मुश्किल हो गया है और हर समय हमले का डर बना रहता है। शिकायतकर्ता ने नगर निगम से जल्द कार्रवाई कर आवारा कुत्तों की समस्या का समाधान करने की मांग की है। लसुड़िया मोरी: खुला ट्रांसफॉर्मर बना खतरा, सुरक्षा जाली लगाने की मांग वार्ड 36 के लसुड़िया मोरी निवासी आनंद बिल्लैया ने 'भास्कर समाधान' पर शिकायत पोस्ट की है। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में ट्रांसफॉर्मर बिना सुरक्षा जाली के खुला पड़ा है। बारिश के मौसम में इससे करंट और हादसे का खतरा और बढ़ गया है। शिकायतकर्ता ने ट्रांसफॉर्मर को सुरक्षित तरीके से कवर कर सुरक्षा जाली लगाने की मांग की है। पब्लिक को आवाज देने का सबसे बड़ा डिजिटल प्लेटफॉर्म दैनिक भास्कर एप का 'भास्कर समाधान' देश का पहला ऐसा डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जहां शहरवासी अपने क्षेत्र की सिविक समस्याएं सीधे पोस्ट कर सकते हैं। यह मंच आमजन और प्रशासन के बीच प्रभावी संवाद का माध्यम बन चुका है। एप को यूजर्स के लिए सरल बनाया गया है और इसमें कई उपयोगी फीचर्स जोड़े गए हैं। समस्या का समाधान होने पर यूजर्स को एप के माध्यम से इसकी जानकारी भी मिल जाती है। अधिकारी भी बता सकेंगे, क्या कार्रवाई की इस प्लेटफॉर्म पर संबंधित अधिकारी भी अपनी कार्रवाई की जानकारी साझा कर सकेंगे। शिकायत सीधे संबंधित विभाग तक पहुंचेगी। अधिकारी मैप पर उसकी लोकेशन देखकर कार्रवाई कर सकेंगे और समाधान होने पर शिकायतकर्ता को एप के माध्यम से इसकी सूचना भी दी जाएगी। आवश्यकता पड़ने पर अधिकारी शिकायतकर्ता से सीधे संपर्क भी कर सकेंगे। 'भास्कर समाधान' बदलाव की दिशा में सकारात्मक पहल 'भास्कर समाधान' का उद्देश्य शहर के हर कोने से लोगों की समस्याओं को रियल टाइम में प्रशासन तक पहुंचाना है, ताकि आमजन और प्रशासन के बीच बेहतर संवाद स्थापित हो सके। यह मंच लोगों को अपनी बात सीधे जिम्मेदारों तक पहुंचाने और जनसमस्याओं के त्वरित समाधान की दिशा में प्रभावी भूमिका निभा रहा है।
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/45GRD32
via IFTTT
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/45GRD32
via IFTTT
Comments
Post a Comment