स्कूल-कॉलेज के रास्तों की गुटका-सिगरेट दुकानें हटेंगीं:देवास में अतिकम्रण हटाया जाएगा; मुख्य मार्गों पर अवैध कट बनाने वालों पर होगी कार्रवाई
देवास जिले में सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने और यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए कलेक्टर ऋतुराज सिंह ने कड़े निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने मुख्य मार्गों पर अवैध कट पॉइंट बनाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के आदेश दिए हैं। कलेक्टर ने स्पष्ट किया कि कट बंद करने के बाद यदि कोई दोबारा अवैध कट बनाता है, या ढाबा एवं पेट्रोल पंप संचालक ऐसा करते हैं, तो उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। कलेक्टर कार्यालय में आयोजित जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में कलेक्टर ऋतुराज सिंह ने बरसात के मौसम को देखते हुए इंदौर-देवास, देवास-भोपाल और एबी रोड पर गोवंश के कारण होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए विशेष अभियान चलाने का निर्देश दिया। उन्होंने गोवंश को गौशालाओं में शिफ्ट करने, कंट्रोल रूम स्थापित करने, हाईवे पर कोटवारों की ड्यूटी लगाने तथा ट्रैफिक, राजस्व, एमपीआरडीसी और एनएच की टीमों से लगातार निगरानी कराने के निर्देश दिए। बैठक में कोटपा अधिनियम के तहत हाई स्कूल और कॉलेजों के आसपास सिगरेट एवं गुटखा की दुकानें हटाने के भी निर्देश दिए गए। इसके अतिरिक्त, पुलिस विभाग को ड्रग्स के खिलाफ अभियान तेज करने और थानेवार प्रतिमाह कार्रवाई की रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा गया। कलेक्टर ने निर्माणाधीन रसूलपुर चौराहा पुल, एमजी रोड और शहर के अन्य विकास कार्यों को समय-सीमा में पूरा करने के निर्देश भी दिए। नगर निगम को शहर के गड्ढे भरने, बैरिकेडिंग और चेतावनी बोर्ड लगाने, एबी रोड से अतिक्रमण हटाने तथा फुटपाथों को अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए अभियान चलाने के निर्देश दिए गए। बरसात के दौरान जलभराव वाले पुल-पुलियाओं पर विशेष सतर्कता बरतने, संकेतक बोर्ड लगाने, झाड़ियों की कटाई, क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत और जाम की स्थिति बनने पर तत्काल रूट डायवर्ट करने के निर्देश भी दिए गए। आरटीओ को बिना नंबर प्लेट वाले ट्रैक्टर-ट्रॉली के खिलाफ अभियान चलाने, स्पीड गवर्नर और स्कूल बस ट्रैकिंग सिस्टम लागू कराने के निर्देश दिए गए। पुलिस अधीक्षक पुनीत गेहलोद ने बैठक में बताया कि सभी विभागों के समन्वित प्रयासों से पिछले वर्षों की तुलना में इस वर्ष सड़क दुर्घटनाओं में कमी आई है।
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/NtuwGq2
via IFTTT
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/NtuwGq2
via IFTTT
Comments
Post a Comment