Skip to main content

खूनी संघर्ष में बुरी तरह घायल हुआ 'युवराज':दोनों अगले पंजे टूटे, जान बचाने के लिए लाया गया भोपाल, लगे 6 टांके

देवास के खिवनी अभयारण्य में दूसरे बाघ से हुए खूनी संघर्ष में गंभीर रूप से घायल नर बाघ 'युवराज' जिंदगी की जंग लड़ रहा है। उसे रेस्क्यू कर भोपाल के वन विहार राष्ट्रीय उद्यान लाया गया है। जांच में उसके दोनों अगले पंजों में फ्रैक्चर मिला है, जबकि पिछले बाएं पैर में गहरा घाव होने के कारण 6 टांके लगाए गए हैं। विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम उसकी लगातार निगरानी कर रही है। वन विभाग के अनुसार खिवनी अभयारण्य (देवास) में दूसरे बाघ से संघर्ष के दौरान नर बाघ 'युवराज' गंभीर रूप से घायल हो गया था। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर वन विहार की रेस्क्यू टीम ने 27 जून को उसे रेस्क्यू कर भोपाल लाकर रेस्क्यू सेंटर में भर्ती कराया। उसी दिन से उसका इलाज शुरू कर दिया गया। एक्स-रे में दोनों अगले पंजों में फ्रैक्चर मिला शुक्रवार को राज्य पशु चिकित्सालय, जहांगीराबाद के वरिष्ठ वेटरिनरी सर्जन डॉ. एस.के. तुमड़िया, वन विहार के वन्यप्राणी स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अतुल गुप्ता और विशेषज्ञ टीम ने बाघ का गहन परीक्षण किया। एक्स-रे रिपोर्ट में सामने आया कि युवराज के दोनों अगले पंजों में फ्रैक्चर है। वहीं, पिछले बाएं पैर में गहरा घाव होने के कारण 6 टांके लगाने पड़े। विशेषज्ञों की निगरानी में इलाज जारी वन विहार प्रबंधन के मुताबिक युवराज की गतिविधियों पर लगातार नजर रखी जा रही है। उसकी स्थिति की नियमित मॉनिटरिंग की जा रही है और विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम उपचार में जुटी है। उपचार के दौरान वन विहार के संचालक विजय कुमार, सहायक संचालक डॉ. रूही हक और सफारी इकाई प्रभारी सीता काकोड़िया भी मौजूद रहीं। 13 साल में 400 से ज्यादा बाघों की मौत 2012 से 2025 के बीच मध्यप्रदेश में 400 से अधिक बाघों की मौत हुई है। इनमें करीब 192 बाघों की मौत प्राकृतिक कारणों से हुई। इनमें बुढ़ापा, बीमारी और बाघों के बीच आपसी संघर्ष प्रमुख कारण रहे। इसके अलावा 81 बाघ शिकारियों का शिकार बने, जबकि 114 मामलों में मौत की वजह की जांच अभी भी जारी है। वहीं 13 बाघों की मौत करंट, सड़क हादसे या अन्य गैर-प्राकृतिक कारणों से हुई। बाघों की बढ़ती संख्या ही मौत का बड़ा कारण विशेषज्ञों के मुताबिक बाघों की बढ़ती संख्या ही उनकी मौत का भी बड़ा कारण है। संख्या बढ़ने से उनका क्षेत्र कम हो रहा है। आमतौर पर एक वर्ग किलोमीटर में 8 बाघ रह सकते हैं, लेकिन यह आंकड़ा 15-16 हो गया है। जिससे क्षेत्र में शिकार की कमी होती है और संघर्ष बढ़ता है। एक बाघ को सालभर में करीब 50 शिकार चाहिए। शिकार और पर्याप्त जंगल नहीं मिलने पर वे दूसरे क्षेत्रों या गांवों की ओर निकल जाते हैं। जंगल से बाहर आने पर सड़क हादसों, करंट, शिकारियों और इंसानों से टकराव का खतरा बढ़ जाता है। जिस कारण बाघों की मौत हो रही है।

from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/ohWRj8a
via IFTTT

Comments

Popular posts from this blog

इंदौर में नाबालिग का अपहरण, अप्राकृतिक कृत्य किया:बाणगंगा इलाके का मामला, तीन आरोपियों पर एफआईआर दर्ज

इंदौर के बाणगंगा इलाके में एक नाबालिग छात्र के साथ अप्राकृतिक कृत्य का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने उसके तीन दोस्तों के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक 10वीं के छात्र ने शिकायत में बताया कि गुरुवार रात वह घर के बाहर टहल रहा था। इसी दौरान उसके दोस्त गणेश, दिव्यांश और तुषार वहां पहुंचे और उसे घूमने चलने के बहाने रेलवे पटरी के पास ले गए। वहां तीनों ने उसके साथ मारपीट की और कहा कि “तू कॉलोनी में ज्यादा दादा बनता है।” आरोप है कि इसके बाद गणेश ने कपड़े उतारकर गलत हरकत करने का दबाव बनाया। विरोध करने पर आरोपियों ने उसे ट्रेन के नीचे फेंकने की धमकी दी। पीड़ित के मुताबिक तीनों आरोपियों ने उसके साथ अप्राकृतिक कृत्य किया। मौका मिलने पर वह वहां से भाग निकला। रास्ते में उसने एक दोस्त को पूरी घटना बताई, लेकिन डर के कारण थाने नहीं गया। घर पहुंचने के बाद उसकी मां ने शरीर पर चोट के निशान देखे और पूछताछ की। तब छात्र ने पूरी घटना बताई। इसके बाद परिवार उसे लेकर थाने पहुंचा, जहां तीनों आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई। पुलिस मामले की जांच क...

इंदौर में अंडरग्राउंड मेट्रो को लेकर कलेक्टर के समक्ष सुनवाई:सामाजिक कार्यकर्ता बोले- भूजल, हेरिटेज और व्यापार पर असर होगा; अलाइनमेंट बदलाव पर भी आपत्ति

शहर में अंडरग्राउंड मेट्रो प्रोजेक्ट को लेकर सामाजिक कार्यकर्ता किशोर कोडवानी ने मंगलवार को कलेक्टर शिवम वर्मा के समक्ष गंभीर आपत्तियां दर्ज कराई हैं। हाई कोर्ट के निर्देश के बाद कोडवानी को अपना पक्ष रखने का अवसर दिया गया, जिसके तहत मेट्रो अधिकारियों के साथ कलेक्टर के समक्ष सुनवाई हुई। कोडवानी ने कहा कि मेट्रो प्रोजेक्ट के तहत किए जा रहे कामों से भूजल स्तर पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है और इससे संपूर्ण जल प्रणाली प्रभावित होने की आशंका है। उन्होंने आरोप लगाया कि पर्यावरण प्रभाव आकलन की आवश्यक रिपोर्ट लिए बिना ही काम को आगे बढ़ाया जा रहा है। अनुमतियों को लेकर उठाए सवाल उन्होंने मेट्रो अधिकारियों पर आवश्यक अनुमतियां नहीं लेने का आरोप लगाते हुए कहा कि केवल ओपिनियन लेना पर्याप्त नहीं है। विशेष रूप से हेरिटेज क्षेत्र से संबंधित नियमों का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि 300 मीटर की परिधि में निर्माण कार्य पर प्रतिबंध है, जिसका पालन स्पष्ट रूप से नहीं किया जा रहा। अलाइनमेंट में बदलाव पर भी आपत्ति कोडवानी ने मेट्रो रूट के बार-बार बदलने को लेकर भी सवाल उठाए। उनका कहना था कि प्र...

एक ही ऑपरेशन में दो कैंसर का इलाज:एम्स में व्हिपल प्रक्रिया और किडनी सर्जरी साथ कर डॉक्टरों ने रचा मेडिकल इतिहास

राजधानी के एम्स भोपाल ने जटिल कैंसर उपचार के क्षेत्र में एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की है। यहां 52 वर्षीय मरीज के शरीर में एक साथ पनपे दो अलग-अलग प्राथमिक कैंसर का एक ही ऑपरेशन में सफल इलाज कर डॉक्टरों ने नई मिसाल कायम की है। यह मामला चिकित्सा विज्ञान में बेहद दुर्लभ माना जाता है। मरीज को पित्त नली का कैंसर (कोलेंजियोकार्सिनोमा) और किडनी कैंसर (रीनल सेल कार्सिनोमा) दोनों एक साथ थे। डॉक्टरों की बहुविषयक टीम ने चुनौती स्वीकार करते हुए एक ही सर्जरी में दोनों कैंसर को पूरी तरह निकाल दिया। वर्तमान में मरीज तेजी से स्वस्थ हो रहा है। दो विभागों की संयुक्त टीम ने संभाली कमान यूरोलॉजी और सर्जिकल गैस्ट्रोएंटरोलॉजी विभागों के विशेषज्ञों ने मिलकर उपचार की रणनीति बनाई। ऑपरेशन के दौरान गैस्ट्रोएंटरोलॉजी टीम ने व्हिपल प्रक्रिया को सफलतापूर्वक अंजाम दिया, जबकि यूरोलॉजी टीम ने दाहिनी किडनी को पूरी तरह निकालते हुए राइट रेडिकल नेफ्रेक्टॉमी की। डॉक्टरों के अनुसार, एक ही मरीज में दो अलग-अलग प्राथमिक कैंसर का मिलना बेहद दुर्लभ होता है। ऐसे मामलों में आमतौर पर अलग-अलग समय पर सर्जरी करनी पड़ती...